Silver Rate Today: ₹5,000 फिसली चांदी! अब इतने का मिल रहा है 100gm सिल्वर, अपने शहर के रेट देखकर चौंक जाएंगे

Silver Rate Today 31 May 2026: चांदी की कीमतों में बीते एक सप्ताह के दौरान बड़ी हलचल देखने को मिली है। 31 मई 2026 को जारी ताजा दरों के मुताबिक चांदी का भाव साप्ताहिक आधार पर करीब ₹5,000 प्रति किलोग्राम तक नीचे आ गया है।

ऐसे में निवेशकों, ज्वेलरी खरीदारों और सिल्वर कारोबारियों की नजरें बाजार पर टिकी हुई हैं। फिलहाल 31 मई की सुबह चांदी का खुदरा भाव ₹2,80,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर बना हुआ है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 75.62 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है।

Silver Rate Today 31 May 2026

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी का वायदा भाव पिछले कारोबारी सत्र में गिरकर करीब ₹2,67,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था, जो निवेशकों के सतर्क रुख को दिखाता है। हाल ही में सरकार ने चांदी के आयात को प्रतिबंधित श्रेणी में शामिल किया है। इसका मतलब है कि अब विदेश से चांदी मंगाने के लिए कंपनियों को सरकारी लाइसेंस लेना होगा। दिलचस्प बात यह है कि इसके बावजूद देश में चांदी का आयात तेजी से बढ़ा है।

Silver Rate Today: चांदी धड़ाम! ₹12,000 टूटा भाव, अभी नहीं खरीदा तो पछताएंगे? 100gm सिल्वर का रेट जान लीजिए
Silver Rate Today: चांदी धड़ाम! ₹12,000 टूटा भाव, अभी नहीं खरीदा तो पछताएंगे? 100gm सिल्वर का रेट जान लीजिए

Silver Price In India: देश के 27 प्रमुख शहरों में चांदी का ताजा भाव

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
दिल्ली ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
मुंबई ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
कोलकाता ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
चेन्नई ₹2,900 ₹29,000 ₹2,90,000
पटना ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
लखनऊ ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
अयोध्या ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
मेरठ ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
कानपुर ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
गाजियाबाद ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
नोएडा ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
गुरुग्राम ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
चंडीगढ़ ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
जयपुर ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
लुधियाना ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
गुवाहाटी ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
इंदौर ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
अहमदाबाद ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
वडोदरा ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
सूरत ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
पुणे ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
नागपुर ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
नासिक ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
बेंगलुरु ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
भुवनेश्वर ₹2,900 ₹29,000 ₹2,90,000
कटक ₹2,900 ₹29,000 ₹2,90,000
हैदराबाद ₹2,900 ₹29,000 ₹2,90,000

चांदी की मांग क्यों बनी हुई है मजबूत?

चांदी केवल आभूषणों और निवेश तक सीमित नहीं है। इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी), सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन, सोलर पैनल, एयरोस्पेस, मेडिकल उपकरण और फार्मा उद्योग में बड़े पैमाने पर किया जाता है। यही वजह है कि औद्योगिक मांग लगातार बढ़ रही है।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2026 में चांदी का आयात एक साल पहले के मुकाबले 157 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 41.1 करोड़ डॉलर पहुंच गया। वहीं पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने करीब 12 अरब डॉलर की चांदी आयात की, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 150 फीसदी अधिक है। इससे साफ है कि उद्योगों, निवेशकों और ज्वेलरी सेक्टर में चांदी की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है।

Silver Price Today: थम गई चांदी की रफ्तार, लगातार 5वें दिन स्थिर रहे दाम, कितना है 1KG सिल्वर का रेट?
Silver Price Today: थम गई चांदी की रफ्तार, लगातार 5वें दिन स्थिर रहे दाम, कितना है 1KG सिल्वर का रेट?

एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के जिंस शोध प्रमुख हरीश वी के अनुसार अमेरिका-ईरान से जुड़े घटनाक्रम, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें और घरेलू शादी-ब्याह सीजन की मांग चांदी को समर्थन दे रही है। उनका मानना है कि निकट भविष्य में भारी बिकवाली का दबाव फिलहाल दिखाई नहीं देता और चांदी आगे भी सोने की चाल का अनुसरण कर सकती है।

Silver Rate FAQs
1. आज चांदी का रेट कितना है?

31 मई 2026 को अधिकांश शहरों में चांदी का भाव ₹2,80,000 प्रति किलोग्राम है।

2. चांदी की कीमतें रोज क्यों बदलती हैं?

अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की मजबूती, औद्योगिक मांग और निवेशकों की गतिविधियों के कारण कीमतें बदलती रहती हैं।

3. क्या चांदी निवेश के लिए अच्छी है?

विशेषज्ञों के अनुसार लंबी अवधि में चांदी निवेश पोर्टफोलियो को विविधता देने का अच्छा विकल्प हो सकती है।

4. चांदी और सोने में कौन बेहतर निवेश है?

यह निवेशक के लक्ष्य, जोखिम क्षमता और निवेश अवधि पर निर्भर करता है। दोनों कीमती धातुओं की अपनी अलग भूमिका है।

5. भारत में सबसे महंगी चांदी कहां मिल रही है?

31 मई 2026 को चेन्नई, हैदराबाद, भुवनेश्वर और कटक में चांदी का भाव ₹2,90,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+