Explainer: 23 साल का गुजराती लड़का रूसी वार जोन में कैसे पहुंचा, कैसे भर्ती हुआ, कैसे मरा..? चश्मदीद से जानिए

India-Russia News: यूक्रेन युद्ध अपने तीसरे साल में प्रवेश कर चुका है, लेकिन भारत में चर्चा इस वक्त उन लोगों को लेकर हो रही है, जो भारतीय हैं, लेकिन रूस की तरफ से युद्ध के मैदान में पहुंच गये हैं। पहले रिपोर्ट आई थी, कि कुछ भारतीय नागरिकों को धोखे से और जबरन रूसी सेना में शामिल किया गया है।

वहीं, अब रिपोर्ट आ रही है, कि गुजरात के एक 23 साल के एक लड़के की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत हो गई है, जिसे यूक्रेन में युद्ध लड़ने अग्रिम पंक्ति में भेज दिया गया था। इस शख्स की पहचान हेमिल अश्विनभाई मंगुकिया के तौर पर की गई है, जिसकी मौक 21 फरवरी को यूक्रेन के डोनेत्स्क क्षेत्र में हुई है, जिसपर अब रूस का कब्जा है।

 how indians reached Russia war zone

रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी कब्जे से अपने क्षेत्र को छीनने के लिए यूक्रेनी सेना ने हवाई हमले किए थे, जिसमें इस गुजराती शख्स की मौत हो गई है। सूरत के रहने वाले इस युवक को रूसी सेना ने सुरक्षा सहायक के रूप में काम पर रखा था और वह दिसंबर 2023 से रूस में रह रहा था।

यूक्रेन के हमले में मारा गया शख्स

जब यूक्रेनी सेना ने हवाई हमला किया, तो कथित तौर पर युद्ध के मैदान में भारतीयों का एक समूह मौजूद था। भागने में सफल रहे अन्य भारतीय लोगों ने बताया, कि हेमिल की मौत हो गई है। हेमिल के सहकर्मी की पहचान कर्नाटक के गुलबर्गा निवासी समीर अहमद के रूप में हुई है। द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब हमला हुआ तब दोनों मैदान में ही मौजूद थे।

अहमद ने कहा, कि वह एक खाई खोद रहा था और हेमिल गोली चलाने का अभ्यास कर रहा था, तभी उन्होंने ऊपर एक ड्रोन को मंडराते देखा। उसने कहा, कि "अचानक हमने कुछ शोर सुना... कुछ रूसी सैनिकों के साथ दो अन्य भारतीय खाइयों में छिप गए। मिसाइल गिरी और धरती हिल गई। कुछ समय बाद, जब हम बाहर निकले, तो मैंने पाया कि हेमिल मर चुका था।"

अहमद ने द हिंदू को बताया, कि बाद में उसके शव को ट्रक में डाल दिया गया।

वहीं, एक अन्य भारतीय कर्मचारी ने मारे गये हेमिल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें उसके सिर और चेहरे पर जख्म के गहरे निशान थे। उसका बॉडी खून से लथपथ था और उसका शव एक ऐसे स्थान पर रखा हुआ दिख रहा था, मानो वो ट्रक शवों से भरा हुआ हो।

एक अन्य भारतीय कर्मचारी ने चेहरे और खोपड़ी पर चोटों के साथ शरीर की एक तस्वीर साझा की। हेमिल के कपड़े खून से लथपथ थे. शव को ऐसे स्थान पर पड़ा हुआ देखा गया जैसे कोई ट्रक शवों से भरा हुआ हो।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, मारा गया भारतीय कथित तौर पर रूसी कमांडर का करीबी था और उससे कोई छोटा-मोटा काम नहीं कराया जाता था।

21 फरवरी को जिस ग्रुप पर हमला हुआ था, उसमें चार भारतीय भी शामिल थे। रिपोर्ट में कहा गया है, कि एक अन्य नेपाली कर्मचारी की भी मौत हो गई है। हालांकि, घटना का सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, बीबीसी न्यूज़ ने कब्जे वाले पूर्वी यूक्रेन में दो मिसाइल हमलों की सूचना दी थी, जिसमें कम से कम 60 रूसी सैनिक मारे गए।

मंगुकिया के परिवार में मातम

मारे गये हेमिल के पिता चाहते थे कि वह घर लौट आए और एक एजेंट ने उसके पिता की तरफ से भारतीय वाणिज्य दूतावास को इसके बारे में लिखा भी था। परिवार को दो दिन बाद तक हेमिल की मौत की जानकारी नहीं थी। युवक के चाचा अतुल मंगुकिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "23 फरवरी को मेरे भाई अश्विनभाई को हेमिल के दोस्त का फोन आया, जो उसके साथ काम करता था।"

पहले हैरान परिवार को इस खबर पर यकीन नहीं हुआ। लेकिन फिर उन्होंने दोबारा जांच की और पता चला कि ऐसा सच में हुआ है।

हेमिल के पिता ने अब भारत सरकार से अनुरोध किया है, कि वह उनके बेटे का शव पाने के लिए रूसी अधिकारियों से बात करें। अश्विन ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, कि "हमें यह भी नहीं पता, कि उसका शव कहां है और न ही हमारे पास अन्य लोगों के बारे में कोई जानकारी है, इसलिए परिवार असहाय है।"

हेमिल ने 20 फरवरी को, निधन से एक दिन पहले अपने पिता से बात की थी और कहा था कि वह ठीक है। कथित तौर पर परिवार इस बात से अनजान था, कि वह रूस-यूक्रेन सीमा पर युद्ध क्षेत्र में काम कर रहा है। परिवार का ये मानना था, कि वह रूस में "सहायक" के रूप में काम करता था। अश्विन ने कहा, कि "हमारी 20 फरवरी की रात को हेमिल से बात हुई थी और वह बिल्कुल ठीक था। जब हमने उनसे पूछा कि वह किस तरह का काम कर रहे है, तो उसने ज्यादा कुछ नहीं बताया।"

रूस कैसे पहुंचा हेमिल?

उसके पिता के मुताबिक, हेमिल को 2 लाख रुपये के मासिक वेतन पर एक सहायक की नौकरी की पेशकश की गई थी। उसने अपना पासपोर्ट बनवाया और फिर परिवार को इसकी जानकारी दी। और फिर हेमिल 14 दिसंबर को युद्ध प्रभावित देश के लिए रवाना हुआ और नियमित रूप से अपने माता-पिता के संपर्क में रहता था।

अश्विन ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, कि परिवार ने हेमिल को विदेश में काम करने की अनुमति दी, ताकि उन्हें "वित्तीय बाधाओं" का सामना न करना पड़े। पिता ने कहा, "वह और अधिक पैसा कमाना चाहता था ताकि वह इसे अपनी शादी के लिए बचा सके और सूरत में अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सके।"

कुछ दिनों तक काम करने के बाद, हेमिल को कथित तौर पर रूसी भाषा में एक दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया और बाद में उसे राइफल के साथ युद्ध क्षेत्र में शामिल कर लिया गया। अश्विन ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "वह वापस लौटना चाहता था और उसने अपने एजेंटों और रूसी सेना में वरिष्ठ अधिकारियों से बात की थी लेकिन किसी ने नहीं सुनी।"

रूस की तरफ से भारतीयों के लड़ने की जानकारी

हेमिल की तरह कई अन्य भारतीय भी रूस में काम कर रहे हैं। पिछले साल द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल कम से कम 100 भारतीयों को रूसी सेना ने मॉस्को में अपने भर्ती केंद्र में भर्ती किया था। हालांकि, ये मॉस्को के आंकड़े हैं, वास्तविक संख्या और ज्यादा हो सकती है।

रूसी रक्षा मंत्रालय के लिए काम करने वाले भारतीय मूल के एक अधिकारी के मुताबिक, "सेना सुरक्षा सहायक" के रूप में शामिल होने वाले रंगरूटों को नौकरी के जोखिमों के बारे में बताया जाता है। उन्हें 50,000 रुपये के अतिरिक्त लाभ के साथ प्रति माह 1.95 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है। कथित तौर पर ये रंगरूट कम से कम एक वर्ष के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर करते हैं और वे एक महीने से पहले नौकरी नहीं छोड़ सकते हैं या बाहर नहीं निकल सकते हैं।

कई मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा गया है, कि कम से कम तीन भारतीयों ने दावा किया है, कि उन्हें धोखा दिया गया और युद्ध में रूसियों की तरफ से लड़ने के लिए मजबूर किया गया है। ये तीनों भारतीय उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। कई श्रमिकों का दावा है, कि उन्होंने घर लौटने के लिए सरकार से मदद मांगने के लिए मॉस्को में भारतीय दूतावास से संपर्क किया है।

हेमिल के साथ काम करने वाले अहमद ने द हिंदू को बताया है, कि भारतीय दूतावास मदद के लिए उनकी बार-बार की गई अपील का जवाब नहीं दे रहा है।

भारत सरकार ने क्या कहा है?

भारतीय विदेश मंत्रालय ने उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि रूसी सेना में भारतीय रिहाई के लिए मदद मांग रहे थे। विदेश मंत्रालय ने कहा, कि "प्रत्येक मामले" को रूसी अधिकारियों के सामने उठाया गया है और कई भारतीय नागरिकों को रूसी सेना से आजाद कर दिया गया है।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा, "हमने रूसी सेना से रिहाई के लिए मदद मांगने वाले भारतीयों के बारे में मीडिया में कुछ गलत खबरें देखी हैं।"

मंत्रालय ने कहा, कि "मॉस्को में भारतीय दूतावास के ध्यान में लाए गए प्रत्येक ऐसे मामले को रूसी अधिकारियों के सामने मजबूती से उठाया गया है और मंत्रालय के ध्यान में लाए गए मामलों को नई दिल्ली में रूसी दूतावास के साथ उठाया गया है। परिणामस्वरूप, कई भारतीयों को पहले ही छुट्टी दे दी गई है।"

विदेश मंत्रालय ने कहा, कि "हम रूसी सेना से भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई के लिए रूसी अधिकारियों के साथ सभी प्रासंगिक मामलों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ काम कर रहे हैं।"

इससे पहले, शुक्रवार को भारत सरकार ने स्वीकार किया था, कि कुछ भारतीयों को यूक्रेन के साथ रूस के चल रहे युद्ध में तैनात किया गया है और कहा कि सरकार उनकी रिहाई की सुविधा के लिए अपने रूसी समकक्ष के साथ कॉर्डिनेट कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+