Wimbledon 2026 Prize Money: विंबलडन इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि का ऐलान, प्राइज मनी में भारी वृद्धि
Wimbledon 2026 Prize Money: टेनिस की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम विंबलडन ने इस साल होने वाली चैंपियनशिप के लिए अपनी इनामी राशि में अब तक की सबसे ऐतिहासिक बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस अबर प्राइज मनी में 20 फीसदी की वृद्धि कर दी गई है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
यह बड़ी घोषणा ऐसे समय में हुई है जब दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी अपनी कम कमाई और रेवेन्यू शेयरिंग को लेकर टूर्नामेंट आयोजकों के खिलाफ लामबंद हो चुके थे। खिलाड़ियों के कड़े रुख और भविष्य में होने वाले ग्रैंड स्लैम मुकाबलों के बहिष्कार की धमकियों के बाद आखिरकार प्रबंधन को बैकफुट पर आना पड़ा है।

प्राइज मनी में कितनी वृद्धि
ऑल इंग्लैंड क्लब ने इस बार कुल 64.2 मिलियन पाउंड यानी करीब 85.8 मिलियन डॉलर के रिकॉर्ड प्राइज मनी पूल का ऐलान किया है, भारतीय करेंसी में यह 800 करोड़ से ज्यादा रकम है। इवेंट में विनर प्लेयर्स को 21-21 करोड़ की रकम मिलने वाली है।
हालांकि ऑल इंग्लैंड क्लब की चेयरपर्सन डेबोरा जेवंस को उम्मीद है कि खिलाड़ी इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करेंगे लेकिन पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और ही बयां कर रही है। दरअसल शीर्ष खिलाड़ियों का समूह इस टूर्नामेंट की कुल कमाई का कम से कम सोलह प्रतिशत हिस्सा इनामी राशि के रूप में मांग रहा था।
खिलाड़ियों की क्या थी मांग
खिलाड़ियों की मांग के मुताबिक कुल प्राइज मनी कम से कम 71 मिलियन पाउंड होनी चाहिए थी जबकि मौजूदा बढ़ोतरी के बाद भी यह करीब 15 प्रतिशत के आसपास ही सिमट कर रह गई है। यही वजह है कि खेल पंडित मान रहे हैं कि करोड़ों रुपये बढ़ने के बाद भी खिलाड़ियों का गुस्सा पूरी तरह शांत नहीं हुआ है।
इस बड़े विवाद की शुरुआत इसी साल अप्रैल में फ्रेंच ओपन के दौरान हुई थी जब वहां की बेहद मामूली प्राइज मनी बढ़ोतरी से नाराज होकर खिलाड़ियों ने कड़ा रुख अपनाया था। महिला टेनिस में नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने तो साफ कह दिया था कि हक पाने के लिए खिलाड़ियों को कड़े कदम उठाने होंगे।
प्लेयर्स के सामने झुके आयोजक
इसके बाद रोलां गैरो में सबालेंका, यानिक सिनर और कोको गॉफ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने विरोध स्वरूप अपनी मीडिया कॉन्फ्रेंस को केवल पंद्रह मिनट तक सीमित कर दिया था। खिलाड़ियों ने आधिकारिक ब्रॉडकास्टर्स को इंटरव्यू देने से भी मना कर दिया था जिससे आयोजकों को करोड़ों रुपये के नुकसान का डर सताने लगा था।












Click it and Unblock the Notifications