भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे पाकिस्तानी संसद के डिप्टी स्पीकर, ग्रीक की पार्टी ने देश से 'भगाया'
ग्रीक में पाकिस्तान नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर के भारत विरोधी बयान पर ग्रीक की राजनीतिक पार्टियों ने गहरा ऐतराज जताया है और उन्हें देश से बाहर निकालने की मांग की है।
एथेंस, दिसंबर 14: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान हों या राष्ट्रपति आरिफ अल्वी या फिर पाकिस्तान संसद के स्पीकर हों, या पाकिस्तान के केन्द्रीय मंत्री या सांसद...उनका काम सिर्फ और सिर्फ भारत को कोसना रहता है। पाकिस्तानी नेता चाहे देश के अंदर रहें, या फिर देश के बाहर जाएं, भारत के खिलाफ जहर उगलना उनका सबसे बड़ा काम रहता है और ग्रीक में पाकिस्तान के डिप्टी स्पीकर यही कर रहे, लेकिन जब ग्रीक के अंदर उनके जहर बुझे फन को 'कुचल' दिया गया।

ग्रीक में पाकिस्तान का दुष्प्रचार
यूरोपीय देश ग्रीक में पाकिस्तान के डिप्टी स्पीकर को भारत विरोधी टिप्पणी के लिए जमकर फटकार लगाई गई है। ग्रीक की प्रमुख राजनीतिक पार्टी 'ग्रीक सॉल्यूशंस' ने ग्रीस में भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पाकिस्तान नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी को फटकार लगाई है। इसके साथ ही ग्रीक की राजनीतिक पार्टियों ने ग्रीक में आकर भारत के खिलाफ बोलने के लिए इस्लामाबाद की कड़ी आलोचना की है और उन्हें अपने गिरहेबां में झांकने को कहा है।

इस्लामाबाद की आलोचना
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पाकिस्तान नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम सूरी के बयान पर नाराजगी जताते हुए ग्रीक की राजनीतिक पार्टी ने कहा कि, ''पाकिस्तान के अंदर खुद जातिवादी संगठन अल्पसंख्यक समुदाओं की अंधाधुंध हत्या कर रहे हैं और पाकिस्तान के नेता भारत के खिलाफ नफरत भरी बातें कर रहे हैं, पाकिस्तानी नेताओं को अपने दामन को देखना चाहिए''। ग्रीक की राजनीतिक पार्टी 'ग्रीक सॉल्यूशन' ने बकायदा एक बयान जारी कर कहा है कि, "यूनानी राज्य अब आंख मूंदने का दिखावा नहीं कर सकता।'' पार्टी ने बयान में कहा कि, ''भारत के खिलाफ नफरत भरे बयान, इस्लामिक बयानबाजी को ग्रीक बर्दाश्त नहीं कर सकता है और ना ही अपने दोस्त भारत के खिलाफ पाकिस्तान के नफरत भरे बोल को किसी भी कीमत पर सह नहीं सकता है''।

डिप्टी स्पीकर के बयान की निंदा
आपको बता दें कि, पाकिस्तान के नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी इन दिनों अपने सहयोगियों के साथ ग्रीक की यात्रा पर हैं और ग्रीक में ही रह रहे हैं। ग्रीक की राजनीतिक पार्टी ने अपने बयान में कहा कि, ''पाकिस्तान नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने भारत के खिलाफ नफरत भरे, तुच्छ, अनैतिक और असंवैधानिक बातें कहीं हैं, जो ग्रीस को मंजूर नहीं है''। ग्रीक सॉल्यूशंस पार्टी ने बयान जारी करते हुए कहा कि, एथेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पाकिस्तान के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी में पाकिस्तान के टीवी क्रू की मौजूदगी में भारत के खिलाफ नफरत भरे शब्दों का प्रयोग किया है और ग्रीक की धरती पर भारत के खिलाफ नफरत भरे बोल नाकाबिले बर्दाश्त हैं।

कासिम सूरी को भगाने की मांग
ग्रीक सॉल्यूशंस पार्टी ने फौरन देश की सरकार से मांग की है कि, पाकिस्तान नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर को फौरन 'अवांछित व्यक्ति' घोषित करते हुए देश के अंदर मौजूद उनके सहयोगियों की खोज की जाए और सभी लोगों को फौरन ग्रीस की धरती से निर्वासित किया जाए।'' ग्रीक की पार्टी ने कहा कि, ''ऐसे समय में जब ग्रीक के अंदर जिहादी मानसिकता वाले लोगों और ऐसी कोशिकाओं की पहचान की जा रही है, ऐसे वक्त में इस्लामिक बयानबाजी ग्रीक की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है। एक खतरा जिसे बहुत देर होने से पहले निपटा दिया जाना चाहिए''












Click it and Unblock the Notifications