Gautam Adani Case: गौतम अडानी को एक साल से जांच की जानकारी थी.. रिश्वतकांड में अमेरिकी प्रॉसीक्यूटर्स का दावा

Gautam Adani Case: भारत के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी को लेकर अमेरिका में लगाए गये आरोपों की नई कड़ी में दावा किया गया है, कि अमेरिका में रिश्वतकांड को लेकर चल रही जांच के बारे में गौतम अडानी को एक साल से जानकारी थी।

रॉयटर्स द्वारा समीक्षा किए गए कानूनी दस्तावेजों में प्रॉसीक्यूटर्स ने आरोप लगाए हैं, कि "गौतम अडानी और उनके भांजे सागर अडानी को पता था, कि जब उन्होंने भारत के सबसे बड़े सौर पार्क का हिस्सा फ्रांस की टोटलएनर्जीज को बेचा था, तब उनकी अक्षय ऊर्जा कंपनी संदिग्ध रिश्वतखोरी के लिए अमेरिकी जांच के दायरे में थी।"

Gautam Adani Case

क्या अडानी रिश्वतकांड की जांच के बारे में जानते थे?

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, टोटलएनर्जीज ने शुक्रवार (22 नवंबर 2024) को इस बारे में टिप्पणी के अनुरोध का तत्काल जवाब नहीं दिया, कि क्या उसे पता था कि जब उसने खावड़ा सौर हिस्सेदारी खरीदी थी, तब अडानी पर कथित रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी योजना के लिए अमेरिकी अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही थी।

अमेरिकी प्रॉसीक्यूटर्स ने गुरुवार (23 नवंबर 2024- अमेरिकी समय के मुताबिक) को गौतम अडानी, उनके भतीजे सागर अडानी और अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के पूर्व सीईओ सहित आठ लोगों पर सौर परियोजना की कामयाबी सुनिश्चित करने के लिए जुलाई 2021 और 2024 के बीच अधिकारियों को वादा करने और फिर अनुचित भुगतान करने का आरोप लगाया।

रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2024 में, TotalEnergies ने खावड़ा सोलर पार्क में 1.15 गीगावाट के सोलर इंस्टॉलेशन में 50% हिस्सेदारी के लिए अदानी ग्रीन एनर्जी के साथ एक ज्वाइंट वेंचर में 444 मिलियन डॉलर का भुगतान किया - रिश्वतखोरी के आरोपों के केंद्र में यही प्रोजेक्ट है।

फ्रांसीसी तेल और गैस कंपनी का नाम आपराधिक मामले में नहीं है। अदानी समूह ने आरोपों को निराधार बताया है। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नये डेवलपमेंट के बारे में टिप्पणी मांगने वाले ईमेल का इसने तुरंत जवाब नहीं दिया।

अमेरिकी अभियोग के मुताबिक, FBI के स्पेशल एजेंटों ने अडानी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक, सागर अडानी को मार्च 2023 में सर्च वारंट और ग्रैंड जूरी समन भेजा - TotalEnergies को बिक्री से एक साल से भी ज़्यादा पहले। इन दस्तावेजों में अडानी ग्रीन एनर्जी, इसके पूर्व सीईओ विनीत जैन और चेयरमैन गौतम अदानी की पहचान फर्म के लिए व्यावसायिक लाभ हासिल करने के लिए कथित रिश्वतखोरी के लिए जांच के दायरे में की गई है।

जनवरी 2021 में TotalEnergies ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 20% हिस्सेदारी खरीदी थी - जब कंपनी ने दुनिया का सबसे बड़ा सोलर ऑर्डर जीता था, और आरोपों के मुताबिक, ये अधिकारियों को कथित भुगतान शुरू होने से कुछ महीने पहले हुआ था।

द हिंदू के मुताबिक, TotalEnergies के भारत के कंट्री चेयर और अडानी ग्रीन एनर्जी के निदेशक मंडल में फ्रांसीसी फर्म के नामित संगकरण रत्नम ने इस पर टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया, कि क्या उन्हें उस समय जांच के बारे में पता था जब TotalEnergies ने खावड़ा परिसंपत्तियों में हिस्सेदारी खरीदी थी।

वहीं, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, FBI ने सागर अडानी को तलाशी वारंट भी दिया था और उन्हें ग्रैंड जूरी समन भी भेजा था। अभियोग में कहा गया है, कि अगर गौतम अडानी को नहीं, तो उनके भतीजे सागर अडानी को रिश्वतखोरी की जांच के बारे में जरूर पता था। इसमें कहा गया है, कि "तलाशी वारंट में जब्ती के अधीन कुछ सबूतों के बारे में बताया गया है, जिसमें 'भारतीय सरकारी अधिकारियों को व्यावसायिक लाभ प्राप्त करने या बनाए रखने के लिए रिश्वत, किकबैक या किसी अन्य मूल्यवान चीज को देने या देने की पेशकश करने से संबंधित सबूत' शामिल हैं।"

अभियोग में क्या क्या आरोप लगाए गये हैं?

अभियोग में आरोप लगाया गया है, कि अगले ही दिन, "18 मार्च 2023 को या उसके आस-पास" गौतम अडानी ने अपने भतीजे को दिए गए सर्च वारंट और ग्रैंड जूरी समन के प्रत्येक पृष्ठ की तस्वीरें खुद को ईमेल कीं। इसमें कहा गया है, कि "अमेरिकी सरकार द्वारा जांच के तहत आने वाले कुछ अपराधों और व्यक्तियों" को जानने के बावजूद, गौतम अडानी और सागर अडानी ने "न केवल अमेरिका और अन्य जगहों पर वित्तीय संस्थानों और निवेशकों से रिश्वतखोरी की योजना को छुपाया, बल्कि दूसरों को अमेरिकी सरकार की जांच और उसके विषयों के बारे में उनकी जानकारी के बारे में गलत और भ्रामक बयान देने के लिए प्रेरित किया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+