FIFA World Cup बना Love Cup! स्टेडियम में धड़ाधड़ मैच हो रहा टिंडर, लोगों को फटाफट मिल रहे पार्टनर
Dating Trend In FIFA: फुटबॉल वर्ल्डकप यानी FIFA World Cup 2026 का रोमांच इस समय पूरी दुनिया में छाया हुआ है। एक तरफ टीमें नॉकआउट राउंड में जगह बनाने के लिए मैदान पर दम लगा रही हैं, तो दूसरी तरफ स्टेडियम के बाहर एक अलग ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। यह टूर्नामेंट अब सिर्फ फुटबॉल प्रेमियों के लिए ही नहीं, बल्कि सिंगल लोगों के लिए नए दोस्त, गर्लफ्रैंड-बॉयफ्रैंड और लाइफ पार्टनर खोजने का भी बड़ा मौका बन गया है। अमेरिका और अन्य मेजबान देशों में लोकप्रिय डेटिंग ऐप Tinder पर लोगों की एक्टिविटी तेजी से बढ़ गई है। कैसे इस एप के जरिए लोग FIFA में पार्टनर की तलाश कर रहे, जानेंगे।
Tinder पर रिकॉर्ड स्तर पर बढ़े स्वाइप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने के बाद अमेरिका में Tinder पर स्वाइप (एक तरह का डिजिटल प्रपोजल देना या पसंद करने का इजहार करना) लगभग 60 फीसदी तक बढ़ गए हैं। मैच वाले दिनों में यह आंकड़ा और भी ज्यादा हो जाता है। वहीं, सैन फ्रांसिस्को, बोस्टन और डलास जैसे मेजबान शहरों में डेटिंग इवेंट्स की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। यानी फुटबॉल का रोमांच अब प्यार और दोस्ती तक भी पहुंच चुका है।

यूजर्स और मैच दोनों में जबरदस्त उछाल
टिंडर एप द्वारा जारी किए गए के आंकड़ों के मुताबिक, टूर्नामेंट शुरू होने के बाद अमेरिका में ऐप के यूजर्स की संख्या 15 फीसदी बढ़ी, जबकि स्वाइप एक्टिविटी में 25 फीसदी का इजाफा हुआ। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में सफल मैच (Matches) लगभग 60 फीसदी बढ़ गए। इसका मतलब साफ है कि सिर्फ लोग ऐप पर ज्यादा समय नहीं बिता रहे, बल्कि उन्हें नए लोगों से जुड़ने का मौका भी मिल रहा है।
एक मैच ने बदल दिया पूरा माहौल
इस ट्रेंड का सबसे बड़ा उदाहरण मैक्सिको के मोंटेरे शहर में देखने को मिला। यहां स्वीडन और ट्यूनीशिया के बीच मैच के दौरान टिंडर की गतिविधियां 80 फीसदी से ज्यादा बढ़ गईं। विशेषज्ञों का कहना है कि जब अलग-अलग देशों के लोग एक ही शहर में इकट्ठा होते हैं, तो नए लोगों से मिलने और बातचीत करने के मौके अपने आप बढ़ जाते हैं।
सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ डेटिंग ट्रेंड
फीफा वर्ल्ड कप का यह नया ट्रेंड सोशल मीडिया, खासकर TikTok पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। कई सिंगल युवतियां वीडियो बनाकर लोगों को सलाह दे रही हैं कि जब दुनिया भर के लोग आपके शहर में आए हैं, तो इस मौके का फायदा उठाइए। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "जब आपके शहर में पूरी दुनिया आई हुई है, तो सिर्फ लोकल लोगों को ही क्यों डेट करें?" कई लोगों का कहना है कि वर्ल्ड कप के दौरान शहरों का माहौल किसी इंटरनेशनल हॉस्टल जैसा हो जाता है, जहां नए दोस्त बनाना आसान हो जाता है।
टीम USA की जर्सी पहनकर बढ़ाई प्रोफाइल की पहुंच
डलास की 31 साल की कैरेन गुतिएरेज़ ने अपनी Tinder प्रोफाइल में टीम USA की जर्सी वाली तस्वीरें लगाई हैं। उनका कहना है कि वर्ल्ड कप सिंगल लोगों के लिए सबसे अच्छा समय है क्योंकि हर तरफ नए लोग मिल रहे हैं। वहीं, बोस्टन जैसे शहरों में, जहां आमतौर पर लोग शर्मीले माने जाते हैं, वहां भी लोग अब पब और बार में अजनबियों से आसानी से बातचीत कर रहे हैं। फुटबॉल ने लोगों के बीच की झिझक काफी हद तक कम कर दी है।
आखिर खेलों के दौरान क्यों बढ़ जाती है प्यार की तलाश?
साइकोलॉजिस्ट्स का मानना है कि फीफा वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं। जब कोई टीम आखिरी मिनट में गोल करती है या कोई रोमांचक मुकाबला होता है, तो वहां मौजूद अजनबी लोग भी एक-दूसरे के साथ खुशी साझा करते हैं। यही साझा उत्साह बातचीत की शुरुआत बन जाता है और नए रिश्ते बनने लगते हैं।
खेल और सोशल लाइफ का नया कनेक्शन
आज की Gen Z लाइफस्टाइल में लोग सिर्फ डेट नहीं, बल्कि नए अनुभव भी तलाशते हैं। फिटनेस, स्पोर्ट्स और सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज ने खेल आयोजनों को सोशल कनेक्शन का नया केंद्र बना दिया है। इसलिए बड़े टूर्नामेंट के दौरान डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ना अब एक आम ट्रेंड बन चुका है।
पहले भी दिख चुका है ऐसा ट्रेंड
यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े खेल आयोजन के दौरान डेटिंग ऐप्स की लोकप्रियता बढ़ी हो। पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान फ्रांस में Tinder स्वाइप 20 फीसदी बढ़ गए थे। इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में ऐप डाउनलोड और यूजर एक्टिविटी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई थी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।















Click it and Unblock the Notifications