Silver Rate Today: बाजार खुलते ही चांदी पड़ी सुस्त, आपके शहर में कहां पहुंचा भाव? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह
Silver Rate Today: (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 06 जुलाई 2026 : सोने की तरह चांदी के रेट में भी उतार-चढ़ाव जारी है, हालांकि सोमवार को मार्केट की स्थिति बदली-बदली देखी जा रही है, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव घटा है, यहां चांदी की कीमत में लगभग 1,000 रुपये की गिरावट आई और यह 2.37 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।
हालांकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत आज ₹245 प्रति ग्राम और ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम है। चलिए जानते हैं कि आपके शहर में इसका ताजा रेट क्या है?

चांदी की कीमत ( बुलियन्स के मुताबिक)
- चांदी प्रति किलोग्राम कीमत:: ₹213894 (900 कॉइन चांदी)
- चांदी प्रति किलोग्राम कीमत:: ₹219836 (925 स्टर्लिंग चांदी)
- चांदी प्रति किलोग्राम कीमत: ₹237660 (999 फाइन चांदी)
Silver Price Today: आपके शहर में क्या है आज चांदी का भाव?
दिल्ली
- चांदी प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,500
- चांदी प्रति 100 ग्राम कीमत:₹25,000
- चांदी प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,50,000
मुंबई
- चांदी प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,500
- चांदी प्रति 100 ग्राम कीमत:₹25,000
- चांदी प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,50,000
चेन्नई
- चांदी प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,500
- चांदी प्रति 100 ग्राम कीमत:₹25,000
- चांदी प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,50,000
कोलकाता
- चांदी प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,500
- चांदी प्रति 100 ग्राम कीमत:₹25,000
- चांदी प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,50,000
लखनऊ
- चांदी प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,500
- चांदी प्रति 100 ग्राम कीमत:₹25,000
- चांदी प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,50,000
चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव, क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स ?
सतीश डोंडापति (कोटक म्यूचुअल फंड) के मुताबिक 'चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव है। इसके पीछे कई घरेलू और वैश्विक कारण जिम्मेदार हैं। सबसे बड़ा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती या कमजोरी, ब्याज दरों को लेकर केंद्रीय बैंकों के फैसलों और भू-राजनीतिक तनाव का पड़ता है।'
'चांदी एक औद्योगिक धातु भी है, इसलिए सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन (EV), इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उद्योग से बढ़ती या घटती मांग भी कीमतों को प्रभावित करती है। जब इन सेक्टरों में मांग बढ़ती है तो चांदी के दाम में तेजी देखने को मिलती है।'
शादी-ब्याह और त्योहारों के मौसम में चांदी महंगी हो सकती है
सतीश डोंडापति कहना है कि 'शादी-ब्याह और त्योहारों के मौसम में मांग बढ़ने से घरेलू बाजार में चांदी महंगी हो सकती है, इसलिए यदि आप निवेश के लिए चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो केवल एक दिन की तेजी या गिरावट देखकर फैसला न लें। अंतरराष्ट्रीय संकेतों, डॉलर की चाल, ब्याज दरों और घरेलू मांग पर नजर रखते हुए चरणबद्ध (SIP या किस्तों में) निवेश करना अपेक्षाकृत बेहतर रणनीति मानी जाती है।'
डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।














Click it and Unblock the Notifications