कौन हैं सीताराम यादव उर्फ कन्हैयालाल, जिनका अखिलेश के सामने पुशअप लगाने वाला वीडियो वायरल,क्यों कर रहे थे ऐसा?

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के सामने अचानक एक कार्यकर्ता जमीन पर लेट जाता है और दनादन पुशअप्स लगाने शुरू कर देता है। खुद अखिलेश यादव मुस्कुराते हुए उसकी काउंटिंग करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ऐसे में आइए जानते हैं कि अखिलेश यादव के सामने कसरत करने वाला यह शख्स कौन है और वह ऐसा क्यों कर रहा था।

Who is Sitaram Yadav alias Kanhaiyalal

कौन हैं सीताराम यादव उर्फ कन्हैयालाल? (Who is Sitaram Yadav alias Kanhaiyalal)

  • अखिलेश यादव के सामने अपनी फिटनेस का दम दिखाने वाले इस शख्स का नाम सीताराम यादव उर्फ कन्हैयालाल है। सीताराम उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के रहने वाले हैं और अपने इलाके के एक बड़े और प्रतिष्ठित किसान हैं। खेती-किसानी के साथ-साथ वह समाजवादी पार्टी (सपा) के एक जमीनी और सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं।
  • सीताराम के बारे में सबसे खास बात यह है कि वह 50 साल की उम्र पार करने के बाद भी गजब के फिट हैं। उनका कहना है कि वह बचपन से ही पहलवानी करते आए हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह अपनी फिटनेस से आज के युवाओं को टक्कर देते हैं।
  • सीताराम यादव का कहना है कि वह आज भी रोजाना एक से दो घंटे व्यायाम करते हैं। पुशअप और पारंपरिक कसरत उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। उनका मानना है कि इसी अनुशासन की वजह से वह आज भी पूरी तरह फिट हैं।

UP चुनाव हार जाएगी BJP? अखिलेश यादव की चुनौती को क्या स्वीकार करेगी भाजपा, सपा मुखिया के बयान से हलचल
UP चुनाव हार जाएगी BJP? अखिलेश यादव की चुनौती को क्या स्वीकार करेगी भाजपा, सपा मुखिया के बयान से हलचल

अखिलेश यादव के सामने क्यों लगाने पड़े पुशअप्स?

दरअसल यह पूरा वाकया 1 जनवरी 2026 का है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से तैर रहा है। नए साल के मौके पर सीताराम यादव लखनऊ में सपा के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे थे। वहां उन्होंने अखिलेश यादव को 'धरतीपुत्र' मुलायम सिंह यादव की 38 किलो की एक खूबसूरत पीतल की प्रतिमा (मूर्ति) गिफ्ट की थी।

मूर्ति सौंपते समय सीताराम ने अखिलेश यादव से गर्व से कहा, "मुलायम सिंह यादव जी जमीन से जुड़े नेता होने के साथ-साथ एक बेहतरीन पहलवान भी थे। मैं भी उन्हीं की तरह एक पहलवान हूं।" यह सुनते ही अखिलेश यादव का मूड एकदम दोस्ताना हो गया।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "पहलवान हो, तो फिर पुशअप्स भी लगाते होगे?" सीताराम ने तपाक से कहा, "हां भैया, बिल्कुल लगाता हूं।" बस फिर क्या था, अखिलेश यादव ने मुस्कुराते हुए कह दिया, "तो फिर देर किस बात की, लगाकर दिखाओ।"

कौन हैं रेवती रमण सिंह? जिनके अखिलेश के सामने पैर-पर पैर चढ़ाकर बैठने को लेकर मचा हंगामा, खोजने लगे लोग जाति!
कौन हैं रेवती रमण सिंह? जिनके अखिलेश के सामने पैर-पर पैर चढ़ाकर बैठने को लेकर मचा हंगामा, खोजने लगे लोग जाति!

नेताजी की मूर्ति को प्रणाम किया और शुरू हो गई कसरत

अपने नेता की बात सुनते ही 50 साल के कार्यकर्ता सीताराम यादव ने अपना मोबाइल और घड़ी पास की टेबल पर रखी। इसके बाद उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा को प्रणाम किया और फर्श पर लेटकर पुशअप्स मारना शुरू कर दिया।

सीताराम जैसे ही नीचे झुके, खुद अखिलेश यादव ने उनकी गिनती (1, 2, 3...) शुरू कर दी। सीताराम की रफ्तार देखकर अखिलेश ने 4 पुशअप्स के बाद ही उन्हें रोकने की कोशिश की।

इस पर सीताराम ने जोश में जवाब दिया, "भैया, यहीं अखाड़ा बनेगा, आपके लिए 100-200 पुशअप्स भी कम हैं।" हालांकि जब सीताराम ने 9 पुशअप्स पूरे कर लिए, तो अखिलेश यादव ने खुद आगे बढ़कर उन्हें हाथ पकड़कर रोक दिया और कहा, "बस करो, अब रुक जाओ, नहीं तो हाथ-पैर दुखने लगेंगे।"

अखिलेश के जन्मदिन पर फिर पहुंचे लखनऊ, दिया 58 किलो का सरप्राइज

सीताराम और अखिलेश यादव का यह रिश्ता सिर्फ पुशअप्स तक ही सीमित नहीं है। इस घटना के बाद जब 21 फरवरी को सीताराम की बेटी की शादी थी, तो कार्यकर्ताओं का ख्याल रखने वाले अखिलेश यादव खुद झांसी पहुंचे थे और शादी समारोह में शामिल हुए थे।

इसके बाद अभी हाल ही में 1 जुलाई को अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर सीताराम एक बार फिर लखनऊ पहुंचे। इस बार वह अलीगढ़ से विशेष रूप से तैयार करवाई गई 58 किलोग्राम की पीतल की एक और भव्य प्रतिमा लेकर आए थे, जिसमें अखिलेश यादव खुद अपनी पसंदीदा साइकिल पर सवार नजर आ रहे हैं।

दफ्तर में हजारों की भारी भीड़ होने के बावजूद जैसे ही अखिलेश की नजर सीताराम पर पड़ी, उन्होंने तुरंत उन्हें अपने पास बुलाया, बेहद गर्मजोशी से मुलाकात की और उनका यह तोहफा स्वीकार किया।

पार्टी ने वायरल वीडियो पर क्या कहा?

समाजवादी पार्टी के झांसी जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला ने कहा कि सीताराम यादव उर्फ कन्हैयालाल पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। उनके मुताबिक, कार्यकर्ता ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होते हैं और सीताराम लंबे समय से क्षेत्र में पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

यह वीडियो किसी राजनीतिक प्रदर्शन का हिस्सा नहीं था, बल्कि एक अनौपचारिक मुलाकात के दौरान रिकॉर्ड हुआ था। हालांकि, अखिलेश यादव का खुद पुशअप गिनना और बीच में कार्यकर्ता को रोकना सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। यही वजह है कि जनवरी में रिकॉर्ड हुआ यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+