'Aamir Khan को हिंदू औरतें पसंद, अब तक 3 के साथ', BJP की 37 साल की मुस्लिम महिला नेता का बड़ा बयान, मचा हंगामा

Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने गौरी स्प्रैट के साथ एक निजी समारोह में शादी कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद जहां फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर बहस का दौर भी शुरू हो गया है।

आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी पर क्यों हो रहा विवाद?
इसी बीच BJP की महिला नेता नाजिया इलाही खान का एक बयान सामने आया है, जिसने आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा को और तेज कर दिया है। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Aamir Khan

नाजिया इलाही खान के बयान से बढ़ी हलचल

-आमिर खान की तीसरी शादी पर प्रतिक्रिया देते हुए नाजिया इलाही खान ने एक्टर की पिछली शादियों का जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आमिर खान की सभी पत्नियां हिंदू समुदाय से क्यों रही हैं। अपने बयान में उन्होंने ये भी कहा कि एक्टर ने जिन महिलाओं से शादी की है, वो सभी हिंदू थीं और बाद में उनसे तलाक हो गया।

'Aamir Khan शादियां करते रहेंगे', Mr.परफेक्शनिस्ट की तीसरी शादी पर Salman Khan का बड़ा बयान, अब मचेगा बवाल?
'Aamir Khan शादियां करते रहेंगे', Mr.परफेक्शनिस्ट की तीसरी शादी पर Salman Khan का बड़ा बयान, अब मचेगा बवाल?

-नाजिया इलाही खान ने आगे ये भी सवाल किया कि अगर आमिर खान को हिंदू महिलाओं से शादी करना पसंद है, तो क्या उन्हें धर्म परिवर्तन पर भी विचार करना चाहिए। उनके इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस का माहौल बन गया है। हालांकि आपको बता दें कि आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट ईसाई धर्म का पलान करती हैं।

क्या है गौरी स्प्रैट की जाति और धर्म?

-गौरी स्प्रैट एंग्लो-इंडियन मूल की हैं। वह मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं। फिलहाल वह आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रही हैं। इसके अलावा वह हेयरड्रेसिंग और सैलून बिजनेस से भी जुड़ी हुई हैं। -गौरी स्प्रैट के पिता तमिल-ब्रिटिश और मां पंजाबी-आयरिश मूल की थीं। उनके दादा ब्रिटिश थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट ईसाई धर्म का पालन करती हैं। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश और मां पंजाबी-आयरिश थे। ऐसे में उनके घर पर कई तरह के त्योहार मनाए जाते थे। गौरी खुद को गर्व से भारतीय मानती हैं और ईसाई धर्म का ही पालन करती हैं। आपको बता दें कि गौरी स्प्रैट एक 6 साल के बेटे की मां भी हैं।

सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय

-नाजिया इलाही खान की टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ लोगों ने उनके सवालों का सपोर्ट किया जबकि कई यूजर्स ने इसे किसी व्यक्ति की निजी जिंदगी में अनावश्यक हस्तक्षेप करार दिया है।

-कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि शादी और व्यक्तिगत रिश्ते किसी व्यक्ति का निजी मामला होते हैं जबकि दूसरी ओर कुछ लोगों ने इस मुद्दे को सामाजिक और वैचारिक बहस से जोड़कर देखा। देखते ही देखते ये विषय विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करने लगा है।

सादगी भरे समारोह में हुई आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी

-हाल ही में आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने मुंबई में बेहद निजी तरीके से शादी की है। इस शादी समारोह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद सामने आई तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींचा और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट के रिश्ते की चर्चा पिछले कुछ समय से हो रही थी लेकिन शादी के बाद ये रिश्ता आधिकारिक रूप से एक नए मुकाम पर पहुंच गया है।

-आमिर खान की ये तीसरी शादी है। आपको बता दें कि आमिर खान ने सबसे पहले 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे (बेटा-जुनैद खान और बेटी-आइरा खान) हैं। शादी के 16 साल बाद यानी 2002 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया था।

-इसके बाद आमिर खान ने फिल्म निर्माता किरण राव से साल 2005 में दूसरी शादी की थी। वहीं 16 साल साथ रहने के बाद 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया। आपसी सहमति और सम्मान से अलग होने के बावजूद, वह एक-दूसरे के बेहतरीन दोस्त बने हुए हैं और अपने बेटे आजाद राव खान की, को-पैरेंट्स के तौर पर परवरिश कर रहे हैं।

आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर लोगों को गौरी से मिलवाया था

-गौरी स्प्रैट और आमिर खान के रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि उस समय हुई थी जब एक्टर ने अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर पहली बार उन्हें मीडिया से परिचित कराया था। इसके बाद दोनों कई मौकों पर साथ दिखाई दिए और उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं लगातार बढ़ती रहीं। अब शादी के बाद दोनों अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत कर चुके हैं। वहीं शादी से जुड़ी चर्चाओं के बीच राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला भी जारी है।

-आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी जहां उनके प्रशंसकों फैंस के लिए खुशी का अवसर बनी हुई है, वहीं इस पर आए अलग-अलग बयानों ने सोशल मीडिया पर बहस को भी जन्म दे दिया है। नाजिया इलाही खान की टिप्पणी के बाद ये मामला केवल मनोरंजन जगत तक सीमित नहीं रहा बल्कि सामाजिक और राजनीतिक चर्चाओं का हिस्सा भी बन गया है। आने वाले दिनों में इस विषय पर प्रतिक्रियाओं का दौर और तेज हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+