डोनाल्ड ट्रंप के घर में मिले गोपनीय दस्तावेजों के 14 बक्से, अखबारों और पत्रिकाओं के साथ कर दिया था मिक्स

डोनाल्ड ट्रंप अब नये कानूनी संकट में फंस गये हैं और एफबीआई की तरफ से कोर्ट में डोनाल्ड ट्रंप के आवास पर छापेमारी को लेकर हलफनामा दिया गया है, ताकि वारंट हासिल किया जा सके।

वॉशिंगटन, अगस्त 27: अमेरिका के विवादित पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अपने राष्ट्रपति कार्यकाल खत्म होने के बाद व्हाइट हाउस से गोपनीय दस्तावेजों के 15 बक्से लेकर भागने का आरोप लगा है और इसीलिए अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित निवास स्थान मार-ए-लागा पर छापेमारी की थी। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने छापे में मिले सामानों का खुलासा कर दिया है और कहा है, कि डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस ने 15 बक्से गोपनीय दस्तावेज लेकर चले गये थे। डोनाल्ड ट्रंप के आवास पर 8 अगस्त को एफबीआई ने छापेमारी की थी, जिसके बाद अब छापेमारी में क्या सामान मिले हैं, उसका खुलासा किया गया है।

Recommended Video

    Trump House FB Raid: ट्रंप के घर छापे में मिले 14 Boxes और सीक्रेट दस्तावेज | वनइंडिया हिंदी | *News
    भारी संख्या में गोपनीय दस्तावेज मिले

    भारी संख्या में गोपनीय दस्तावेज मिले

    शुक्रवार को जारी एक एफबीआई के हलफनामे के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फ्लोरिडा स्थिति प्रॉपर्टी से बरामद किए गए 15 बक्सों में से चौदह बस्सों में वर्गीकृत दस्तावेज मिले हैं, जिनमें से कई शीर्ष दस्तावेजों को अखबारों, पत्रिकाओं और विविध समाचार पत्रों के साथ मिला दिया था, ताकि उनका पता नहीं चल पाए। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने कहा है कि, डोनाल्ड ट्रंप के आवास मार-ए-लागो एस्टेट में ऐसा कोई स्थान नहीं था, जहां पर इस तरह के गोपनीय दस्तावेजों को रखा जा सके। आपको बता दें कि, अमेरिकी अदालत के आदेश के बाद जस्टिस डिपार्टमेंट ने डोनाल्ड ट्रंप के आवास से मिले सामानों की लिस्ट जारी की है। एफबीआई ने अपनी छापेमारी को लेकर 32 पन्नों का हलफनामा जारी किया है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप के आवास से गोपनीय दस्तावेजों की बरामदगी की बात कही गई है। वहीं, एफबीआई की तरफ से जारी हलफनामे में गवाहों के नाम छिपा दिए हैं, ताकि उनकी पहचान का खुलासा नहीं हो पाए।

    नये कानूनी संकट में फंसे ट्रंप

    नये कानूनी संकट में फंसे ट्रंप

    डोनाल्ड ट्रंप अब नये कानूनी संकट में फंस गये हैं और एफबीआई की तरफ से कोर्ट में डोनाल्ड ट्रंप के आवास पर छापेमारी को लेकर हलफनामा दिया गया है, ताकि वारंट हासिल किया जा सके। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हलफनामे में कई अहम सवालों के जवाब मिल सकते हैं, जैसे व्हाइट हाउस छोड़ते वक्त डोनाल्ड ट्रंप क्या क्या गोपनीय दस्तावेज लेकर चले गये, जिन्हें ले जाने का अधिकार उन्हें नहीं था। वहीं, इस हलफनामे में इस बात का भी जिक्र किया गया है, कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप और उनके अधिकारियों ने व्हाइट हाउस छोड़ते वक्त उन गोपनीय दस्तावेजों को देश के राष्ट्रीय अभिलेखागार में और रिकॉर्ड ब्यूरो में क्यों नहीं जमा करवाए। ऐसा माना जा रहा है कि, इस कानूनी पचड़े में फंसने के बाद डोनाल्ड ट्रंप, जो 2024 राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनने की कोशिश में हैं, उनकी इस कोशिश को तगड़ा झटका लग सकता है।

    गोपनीय दस्तावेजों पर लापरवाही

    गोपनीय दस्तावेजों पर लापरवाही

    एफबीआई एजेंट ने हलफनामे के पहले पृष्ठ पर लिखा, "सरकार अनधिकृत स्थानों में वर्गीकृत जानकारी के अनुचित निष्कासन और भंडारण के साथ-साथ सरकारी रिकॉर्ड को अवैध रूप से छिपाने या हटाने के संबंध में एक आपराधिक जांच कर रही है।" वहीं, पहले सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों से पता चलता है, कि एफबीआई एजेंट कई संघीय कानूनों के संभावित उल्लंघनों की जांच कर रहे हैं, जिसमें एक जासूसी अधिनियम के तहत रक्षा जानकारी जमा करने, उन्हें प्रसारित करने या ऐसे रखने, जिनसे वो गायब हो सकते हैं, उन्हें नियंत्रित करना है। अन्य क़ानून संघीय जांच में अभिलेखों को छुपाने, विकृत करने या हटाने और अभिलेखों के विनाश, परिवर्तन या मिथ्याकरण को संबोधित करते हैं।

    क्या कह रहे थे डोनाल्ड ट्रंप?

    क्या कह रहे थे डोनाल्ड ट्रंप?

    अब जबकि एफबीआई हलफनामे में कहा गया है, कि छापेमारी में गोपनीय दस्तावेजों के 14 बक्से बरामद हुए हैं, तो डोनाल्ड ट्रंप की पोल खुल गई है। वहीं, इसके विपरीत स्पष्ट सबूतों के बावजूद, डोनाल्ड ट्रम्प लंबे समय से जोर दे रहे हैं, कि उन्होंने सरकारी अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया। और उन्होंने इस छापेमारी को राजनीतिक रूप से प्रेरित डायन हंट के रूप में चित्रित करके रिपब्लिकन को अपने पीछे लामबंद कर लिया है। उन्होंने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया साइट पर एक बार फिर से आरोप लगाया, कि उनके प्रतिनिधियों का एफबीआई के साथ काफी घनिष्ठ संबंध था और उन्होंने "उन्हें बहुत कुछ दिया।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+