F-16, JF-17 To J-35 स्टील्थ फाइटर जेट्स: भारत को फिर पीछे छोड़ेगा पाकिस्तान! रेस में क्यों पिछड़ जाती है IAF?
Indian Air Force Vs Pakistan Air Force: पाकिस्तान की वायुसेना ने चीन से पांचवी पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट J-35 खरीदने का फैसला किया है और अगर पाकिस्तान, वास्तव में चीन के साथ ये डील करने में कामयाब रहता है, तो इस खरीद से पाकिस्तानस एक बार फिर एडवांस लड़ाकू विमान खरीदने की दौड़ में भारत से आगे निकल जाएगा।
ये कोई पहली बार नहीं हो रहा है, जब पाकिस्तान एयरफोर्स, फाइटर जेट्स के मामले में भारतीय वायुसेना से आगे निकल जाएगी, बल्कि ये ट्रेंड 1950 के दशक के मध्य से ही दिखाई दे रही है, जब दोनों देशों ने अपनी हवाई शक्ति का निर्माण शुरू किया था।

भारत बनाम पाकिस्तान एयरफोर्स (Indian Air Force Vs Pakistan Air Force)
भारत ने 1953 में डसॉल्ट ऑरागन्स (तूफानी) का अधिग्रहण किया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने फौरन ही संयुक्त राज्य अमेरिका में बने 102 बेहतर F-86F "Sabre" विमान खरीद लिए थे। इसके कुछ साल बाद, भारतीय वायु सेना (IAF) ने डसॉल्ट मिस्टेयर IV का अधिग्रहण किया, जिसे बेड़े में 1957 में शामिल किया गया था। लेकिन, 1961 में, संयुक्त राज्य अमेरिका के एक प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी पाकिस्तान ने, पारस्परिक सहायता कार्यक्रम के हिस्से के रूप में F-104 स्टारफाइटर्स हासिल कर लिए।
भारत को एक बार फिर ऐसी खरीद करनी पड़ी, जो पाकिस्तान के साथ क्षमता अंतर को कम कर सके, और नई दिल्ली ने सोवियत मिग-21 खरीदकर इसका जवाब दिया, जो 1964 में इंडियन एयरफोर्स की सर्विस में आया।
लेकिन, इसके दो दशक बाद, 1981 में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने सहायता पैकेज के हिस्से के रूप में पाकिस्तान को F-16 की बिक्री को मंजूरी दे दी। जिससे एक बार फिर, भारत को अपने लड़ाकू बेड़े को एडवांस करने की तत्काल जरूरत पड़ गई और 1982 में फ्रांसीसी डसॉल्ट मिराज-2000 का ऑर्डर दिया गया।
इसके बाद भारत ने एक कदम आगे बढ़कर सोवियत मिग-29 का ऑर्डर दिया और वारसॉ संधि देशों के बाहर विमान का पहला अंतरराष्ट्रीय ग्राहक बन गया।
लेकिन, 21वीं सदी में यह चलन नाटकीय रूप से बदलने वाला नहीं था। 2010 में, पाकिस्तान एयरफोर्स ने अपने बेड़े में JF-17 फाइटर जेट का पहला स्क्वाड्रन शामिल किया, जिसे उसने अपने सहयोगी चीन के साथ मिलकर विकसित किया था। इसके बाद, भारत को काउंटर करने के लिए, स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए LCA तेजस-Mk1 को शामिल करने में 6 साल और लग गए, जिसे 2016 में भारतीय वायु सेना (IAF) में शामिल किया गया था।
लेकिन, हकीकत ये भी है, कि पाकिस्तान ने पहले ही JF-17 के लेटेस्ट संस्करण को शामिल करना शुरू कर दिया है, जिसे 'JF-17 ब्लॉक III' कहा जाता है, जिसे 2023 से सेवा में शामिल किया गया है, जबकि भारत का तेजस-Mk1A का उत्पादन अपने तय समय से काफी पीछे चल रहा है। भारत ने इंजन खरीदने के लिए अमेरिकी कंपनी GE के साथ करार किया था और GE ने इंजन देने में बार बार देरी कर रहा है। अब GE ने इंजन देने का समय मार्च 2025 रखा है।
पाकिस्तान ने अपनी वायुसेना को मजबूत करने के लिए पहले से ही कई फैसले लिए हैं। चीनी जे-35 पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ विमान को खरीदने में पाकिस्तान की दिलचस्पी लड़ाकू जेट की दौड़ में नई दिल्ली से आगे रहने की इस्लामाबाद की एक और कोशिश है।
पाकिस्तान खरीदेगा चीनी J-35 लड़ाकू विमान (Pakistan to buy J-35 fighter Jets)
पाकिस्तान ने इस साल की शुरूआत में चीनी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान J-35 के अधिग्रहण की घोषणा की थी और अब पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से साउथ चायना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) ने दावा किया है, पाकिस्तान चीन से 40 स्टील्थ फाइटर जेट खरीदने की योजना बना रहा है, जिनकी डिलीवरी दो साल के भीतर होने की उम्मीद है।
चीन ने पिछले महीने अपने झुहाई एयर शो के दौरान J-35 का अनावरण किया था। यह स्टेल्थी विमान, जो अमेरिका के F-35 लाइटनिंग II से काफी मिलता-जुलता है, उसके दो संस्करण होने की उम्मीद है, एक वायु सेना के लिए और दूसरा नौसेना के लिए।
पाकिस्तान की वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू ने जनवरी 2024 में कहा था, कि "J-31 स्टील्थ लड़ाकू विमान हासिल करने की नींव पहले ही रखी जा चुकी है" और यह "निकट भविष्य में" पाकिस्तानी वायुसेना के बेड़े में शामिल हो जाएगा। माना जाता है कि जे-35 पहले के एफसी-31 मॉडल का ज्यादा एडवांस है।
यूरेशियन टाइम्स की एक रिपोर्ट में भारतीय वायुसेना के अनुभवी और प्रसिद्ध सैन्य विशेषज्ञ, स्क्वाड्रन लीडर विजयेंद्र के. ठाकुर (सेवानिवृत्त) ने लिखा है, कि "FC-31 या J-31 की तुलना में, J-35 में कई एडवांस विशेषताओं के अलावा ज्यादा शक्तिशाली WS-19 इंजन, ज्यादा एडवांस रडार सिस्टम और बेहतर सेंसर फ्यूजन, बेहतर वायुगतिकी और स्टील्थ विशेषताएं शामिल हैं।"
J-35 एक मध्यम आकार का लड़ाकू विमान है, जिसमें टेलप्लेन विंग कॉन्फ़िगरेशन और सतह पर हमला करने की क्षमता है। पाकिस्तानी वायु सेना (PAF) द्वारा विमान का अधिग्रहण इसकी क्षमता को काफी हद तक बढ़ा देगा। F-16 और J-10C के साथ, J-35 का भूमि-हमला संस्करण पाकिस्तान को भारत पर बढ़त देगा।
इसके विपरीत, भारत पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ विमान को शामिल करने के रेस में बहुत पीछे छूटता हुआ नजर आ रहा है। भारत के पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ विमान प्रोजेक्ट AMCA के साथ कम से कम 2034 से पहले सेवा में आने की संभावना नहीं है।
इसके अलावा, भारत के पास स्टेल्थ विमान खरीदने का विकल्प बहुत सीमित है। वर्तमान में, अमेरिका, रूस और चीन सहित सिर्फ तीन देशों के पास ही ऑपरेशनल पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान हैं। चीन से भारत खरीद नहीं सकता है, और रूसी Su-57 फेलॉन और अमेरिकी F-35 लाइटनिंग II लड़ाकू विमान खरीदना ही भारत के पास पांचवीं पीढ़ी के दो विकल्प हैं।
अमेरिका ने अब तक स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा है, कि वह भारत को F-35 बेचने के लिए तैयार है, और ऐसा इसलिए, क्योंकि भारत रूसी मूल के कई सैन्य उपकरणों का उपयोग करता है, जिसमें S-400 वायु रक्षा प्रणाली भी शामिल है। यहां तक कि भारत ने भी F-35 खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है, क्योंकि भारतीय वायुसेना, अमेरिकी लड़ाकू विमानों को खरीदने से कतराती रही है।
भारतीय सैन्य दिग्गजों की तरफ से Su-57 पर पुनर्विचार का समर्थन करने के बावजूद, नई दिल्ली ने रूसी स्टील्थ लड़ाकू विमानों को खरीदने में स्पष्ट रूप से दिलचस्पी नहीं दिखाई है, और इसके पीछे की वजह सीमित उत्पादन, बार-बार देरी और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को लेकर रूस का साफ रूख नहीं होना माना जा रहा है। भारत एक मामले में पूरी तरह से अपनी स्थिति साफ कर चुका है, कि बगैर टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के वो कोई भी डिफेंस सौदा नहीं करेगा।
लेकिन, पाकिस्तानी वायु सेना का आधुनिकीकरण अभियान चरम पर है। अपने मौजूदा 4-पीढ़ी के लड़ाकू-कठोर F-16 के अलावा, PAF को चीन से 4.5वीं पीढ़ी का J-10CE मिला है, जिसे भारत के राफेल के जवाब के रूप में तैनात किया गया है। अगर पाकिस्तान अगले 24 महीनों में J-35 की डिलीवरी हासिल कर लेता है, तो यह इस्लामाबाद के पक्ष में हवाई शक्ति का संतुलन बदल देगा।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications