Elon Musk Twitter: 75% कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकता है Twitter, Elon Musk के आदेश के बाद हड़कंप
वाशिंगटन पोस्ट की तरफ से प्राप्त दस्तावेजों से पता चलता है कि, अरबपति एलन मस्क की 44 बिलियन डॉलर की ट्विटर डील के क्रम में कंपनी में आगामी महीनों में बड़े पैमाने पर छंटनी की आशंका है।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स कंपनी (Spacex के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) फिर से Twitter डील को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं। वहीं जब से ट्विटर और एलन मस्क के बीच सौदेबाजी शुरू हुई है, तब से सोशल मीडिया कंपनी के बारे में अब तक कई सारी खबरें निकल कर सामने आ रही हैं। अब खबर है कि एलन मस्क ने इस सौदे को लेकर अपने संभावित निवेशकों से कहा है कि उन्होंने ट्विटर के 75 प्रतिशत यानी 7500 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की योजना तैयार की है। इसको लेकर कंपनी के कर्मचारियों के मन में डर समा गया है। हालांकि, ट्विटर के अधिकारियों ने किसी भी छंटनी से इनकार किया है, जनरल काउंसिल सीन एडगेट ने गुरुवार को कर्मचारियों से कहा कि ट्विटर डील के समापन तक इस तरह के सार्वजनिक अफवाहों का बाजार गर्म रहने वाला है।
Recommended Video

कर्मचारी काफी डरे हुए हैं
ट्विटर डील और एलन मस्क के आगामी छंटनी वाले कदम से डरे ट्विटर के कर्मचारियों को लगता है कि उन्हें गुरुवार की रात से नौकरी से निकाल दिया जाएगा। उन्होंने अपने इस डर को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर साझा किया है। खबर के मुताबिक एलन मस्क ने ट्विटर से 75 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की योजना तैयार की है।

ट्विटर में बड़ी छंटनी की तैयारी
वाशिंगटन पोस्ट की तरफ से प्राप्त दस्तावेजों से पता चलता है कि, अरबपति एलन मस्क की 44 बिलियन डॉलर की ट्विटर डील के क्रम में कंपनी में आगामी महीनों में बड़े पैमाने पर छंटनी की आशंका है। जानकारी के मुताबिक छंटनी में टॉप लेवल से लेकर छोटे लेवल के कर्मचारियों को शामिल किया जा सकता है। जब से एलन मस्क और ट्विटर के बीच सौदेबाजी शुरू हुई थी तब भी इसी प्रकार की खबरें सामने आईं थीं।

संभावित छंटनी पर विशेषज्ञों की राय
बता दें कि, हाल ही में टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क द्वारा संचालित अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने अपने कई कर्मचारियों को निकाल दिया था एक खुला पत्र लिखते हुए इन कर्मचारियों ने मस्क के व्यवहार के लिए उनकी आलोचना की थी। खबर के मुताबिक इस बड़े छंटनी के बाद कंपनी में मात्र 2,000 से अधिक कर्मचारी रह जाएंगे। बड़े पैमाने पर कंपनी में होने वाले संभावित छंटनी पर विशेषज्ञ अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। वहीं, कंपनी के कर्मचारियों को डर सताने लगा है कि, कहीं 7,500 हटाए जाने वाले कर्मचारियों की लिस्ट में उनका नाम तो नहीं है? क्या 51 वर्षीय मस्क के ट्विटर का कार्यभार संभालने के बाद हालात बदल तो नहीं जाएंगे? ऐसे कई सवाल हैं जो ट्विटर के कर्मचारियों के मन में अभी से उठने शुरू हो गए हैं।

एक्सपर्ट्स की चेतावनी
इससे पहले भी, एक्सपर्ट्स और ट्विटर के खुद के कर्मचारी इस बात की चेतावनी दे चुके हैं कि कंटेंट मॉडरेशन और डेटा सुरक्षा पर निवेश वापस लेने से ट्विटर और उसके यूजर्स को खतरा हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी से, प्लेटफॉर्म नुकसानदेह कंटेंट और स्पैम की मुश्किल से जूझ सकता है।

सोशल मीडिया पर कर्मचारियों के Tweets
सोशल मीडिया पर कंपनी के कई कर्मचारियों ने नौकरी जाने के डर से कई सारे सवाल छोड़ दिए। इनमें ट्विटर के एक उत्पाद प्रबंधक पैट्रिक कजापला ने पूछा किया सब बंद हो जाएंगे..और एक साथ एक नया ट्विटर शुरू करेंगे। सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी के लिए एक स्टाफ डिजाइनर जीन रॉस ने भी संभावित छंटनी को देखते हुए कई सवाल किए।

कर्मचारियों के Tweets
ट्विटर के एक वरिष्ठ वित्तीय विश्लेषक पार्कर लियोन ने भी खबर सुनते ही मीम्स की एक श्रृंखला ट्वीट की, साथ ही उन्होंने लिखा 'जब आपको एहसास होता है कि आप 75% हैं'। मैजिक जॉनसन की एक क्लिप के साथ अपना सिर हिलाते हुए ... मैं यहां नहीं रहने वाला हूं।' साथ ही उन्होंने एनबीए स्टार रसेल वेस्टब्रुक की एक तस्वीर भी ट्वीट की, जिसका शीर्षक था: 'शेष 1,900 कर्मचारी।'साथ ही उन्होंने एलन मस्क के लिए कई बातें भी लिख दीं।

उत्पाद डिजाइनर मैट वॉकर ट्विट किया...
इस बीच, ट्विटर के लिए एक उत्पाद डिजाइनर मैट वॉकर ने गुरुवार रात ट्वीट्स की एक श्रृंखला में मस्क और पूर्व सीईओ जैक डोर्सी पर लिखा, 'जैक ने जो भी निर्णय लिया है, उसने हमें इस मुकाम तक पहुंचाया है।' इस बीच, कंपनी के एक वित्त सलाहकार ने पूछा कि क्या किसी को उसकी परवाह है, जबकि एक डिजाइनर स्टीफ जियोंग ने बस ट्वीट किया: 'Sigh।'

कटौती का प्रभाव आगे दिखेगा
मस्क की योजना ट्विटर के मौजूदा प्रबंधन की तुलना में कहीं अधिक नौकरियों में कटौती करेगी, जिसका प्रभाव बड़े पैमाने पर आगे देखा जा सकता है। कंपनी ने पिछले साल कर्मचारियों पर 1.5 बिलियन डॉलर का भारी खर्च किया था, और उस राशि को कुछ 800 मिलियन डॉलर तक कम करना चाहती थी। वहीं,प्रबंधन अपने बुनियादी ढांचे डेटा केंद्रों में बड़ी कटौती करने की योजना बना रही है। डेटा केंद्र एक ऐसा महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा है जो साइट को प्रतिदिन 200 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं के लिए कार्यशील रखते हैं।

छंटनी से इनकार
हालांकि, ट्विटर के अधिकारियों ने किसी भी छंटनी से इनकार किया है, जनरल काउंसिल सीन एडगेट ने गुरुवार को कर्मचारियों से कहा कि ट्विटर डील के अंत तक इस तरह के सार्वजनिक अफवाहों का बाजार गर्म रहने वाला है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, 'जब से मर्जर समझौता हुआ है, कंपनी की छंटनी की कोई योजना नहीं है।'

यूजर्स को जल्द पता लग जाएगा
खबरों के मुताबिक कटौती को लेकर इसलिए भी बातें फैल रही हैं क्योंकि, ट्विटर ने लिंक्डइन पर 266 नौकरियों का विज्ञापन जारी रखे हुए है और टेस्ला के सीईओ के वकील 28 अक्टूबर तक खरीद को पूरा करने के लिए कागजी कार्रवाई कर रहे हैं। साथ ही कहा गया था कि, एक लड़खड़ाती कंपनी के लिए ज्यादा भुगतान किया जा रहा है। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि मस्क द्वारा प्रस्तावित बड़े पैमाने पर नौकरी में कटौती के प्रभाव को यूजर्स जल्द महसूस करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications