मिस्र: काहिरा के कॉप्टिक चर्च में लगी आग, 41 लोगों की मौत
मिस्र की राजधानी काहिरा में एक कॉप्टिक ईसाई चर्च में रविवार को आग लगने से 41 लोगों के मारे जाने की खबर है।
काहिरा, 14 अगस्तः मिस्र की राजधानी काहिरा में एक कॉप्टिक ईसाई चर्च में रविवार को आग लगने से 41 लोगों के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों के मुताबिक राजधानी के उत्तर-पश्चिमी, मजदूर वर्ग के जिले इम्बाबा में अबू सिफाइन चर्च में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा है कि हमने राहत और बचाव के लिए हर स्तर पर तैनाती की है। फायर बिग्रेड की तरफ से कहा गया है कि आग पर काबू कर लिया गया है।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गीजा शहर के इम्बाबा इलाके में स्थित चर्च में आज 5,000 उपासक मौजूद थे। इसी दौरान चर्च में आग लग जाने से वहां भगदड़ मच गयी। हादसे में 41 लोगों की मौत हो गयी जबकि 55 लोगों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल सिसी ने कॉप्टिक क्रिश्चियन पोप तावड्रोस द्वितीय के साथ फोन पर बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। बताते चलें कि कॉप्ट समुदाय मध्य पूर्व में सबसे बड़ा ईसाई समुदाय है, जिसकी आबादी मिस्र की कुल आबादी का दस फीसदी है।

दक्षिण कोरिया में मंदी के डर से अमीर लोगों की हो रही रिहाई, सैमसंग के मालिक को सरकार ने किया आजाद
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications