Kerala Swearing In Ceremony LIVE: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, राहुल गांधी ने लगाया गले

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: केरलम में आज वीडी सतीशन सीएम पद की शपथ ले ली है, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की शानदार जीत के बाद पार्टी ने वीडी सतीशन को इस पद के लिए चुना था तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ ग्रहण हुआ है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Kerala Swearing In Ceremony LIVE

LIVE Feed
May 18, 2026, 11:39 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: मैं केरल के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी- उमा थॉमस

कांग्रेस की नवनिर्वाचित विधायक उमा थॉमस ने कहा, "मैं केरल के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी। हमारे पास कई विकल्प हैं और हमारी टीम में अनुभवी और नए, दोनों तरह के लोग शामिल हैं..."
May 18, 2026, 11:20 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: हमारे सभी कार्यकर्ता खुश हैं-पी.सी. विष्णुनाथ

केरल के मनोनीत मंत्री पी.सी. विष्णुनाथ ने कहा, "यह गर्व का क्षण है और एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी... विभागों का बंटवारा जल्द ही तय हो जाएगा... हमारे सभी कार्यकर्ता खुश हैं और यह उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि हमने चुनाव जीता है।"
May 18, 2026, 11:09 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: केरल में वीडी सरकार

तिरुवनंतपुरम: पी.के. कुन्हालीकुट्टी, सनी जोसेफ, के. मुरलीधरन और मॉन्स जोसेफ ने वी.डी. सतीशन के नेतृत्व वाली केरलम सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
May 18, 2026, 11:01 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: वीडी सतीशन के बाद कैबिनेट मंत्री के रूप में इन लोगों ने ली शपथ

वी.डी. सतीशन के नेतृत्व वाली केरल सरकार में शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब, सी.पी. जॉन और ए.पी. अनिल कुमार ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
May 18, 2026, 10:45 AM IST

वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, नई कैबिनेट में कौन-कौन शामिल?

Kerala CM Oath Ceremony: वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, नई कैबिनेट में कौन-कौन शामिल?
May 18, 2026, 10:43 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: वीडी सतीशन ने शपथ लेने के बाद सभी नेताओं से हाथ मिलाया

वीडी सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंच पर मौजूद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं से हाथ मिलाया।
May 18, 2026, 10:42 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने ली शपथ

मुख्यमंत्री वीडी सतीसन, लोकसभा नेता राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला को केरल सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।
May 18, 2026, 10:37 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE:केरल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

केरलम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मनोनीत मुख्यमंत्री वीडी सतीसन, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और अन्य नेता शामिल हुए।
May 18, 2026, 10:34 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: राहुल गांधी सतीशन को गले लगाया, Video

राहुल गांधी सतीशन को गले लगाया, जबकि प्रियंका गांधी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया
May 18, 2026, 10:29 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने दी सीएम वीडी सतीशन को बधाई

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद वीडी सतीशन को बधाई दी।
May 18, 2026, 10:22 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
May 18, 2026, 10:21 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: यह एक शानदार पल: DK शिवकुमार

मैं केरल की जनता का धन्यवाद करना चाहूंगा, उन्होंने हमें एक अच्छा जनादेश दिया है... हमने जो भी वादे किए हैं, हम उन्हें पूरा करेंगे... तेलंगाना के मुख्यमंत्री, कर्नाटक के मुख्यमंत्री, हिमाचल के मुख्यमंत्री, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे यहां आए हैं... मुझे उम्मीद है कि यह एक शानदार पल होगा: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री DK शिवकुमार
May 18, 2026, 10:08 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम पहुंचे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मनोनीत मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली केरलम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंचे।
May 18, 2026, 10:04 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: सब कुछ ठीक है-केसी वेणुगोपाल

'सब कुछ ठीक है': केसी वेणुगोपाल ने केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले मीडिया से कहा।
May 18, 2026, 10:02 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: मुख्यमंत्री पूरे मंत्रिमंडल के साथ लेंगे शपथ

केरल में लगभग छह दशक बाद ऐसा मौका होगा, जब मुख्यमंत्री पूरे मंत्रिमंडल के साथ एक साथ शपथ लेंगे।
May 18, 2026, 9:30 AM IST

'तुम CM बनने जा रहे हो, बीवी को मत बताना'

VD Satheesan: 'तुम CM बनने जा रहे हो, बीवी को मत बताना', नाम की घोषणा से पहले सतीशन को किसने किया था फोन?
May 18, 2026, 9:29 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार शपथ ग्रहण के लिए रवाना

उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, मुख्यमंत्री-पदनामित वी.डी. सतीशन के नेतृत्व वाली केरल सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अपने आवास से रवाना हुए।
May 18, 2026, 8:50 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: वी.डी. सतीशन अपने आवास से रवाना हुए

मुख्यमंत्री-पद-नामित वी.डी. सतीशन अपने आवास से रवाना हुए। वी.डी. सतीशन आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण करेंगे।
May 18, 2026, 8:28 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: यह एक अभूतपूर्व जीत है:मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "वी.डी. सतीशन आज अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ ले रहे हैं... यह एक अभूतपूर्व जीत है, हम खुश हैं क्योंकि यह एक बहुत बड़ा जनादेश था..."
May 18, 2026, 7:48 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: शपथ ग्रहण में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के शामिल होंगे, इसके अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कर्नाटक और तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे।
May 18, 2026, 7:42 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: प्रियंका गांधी वाड्रा शपथ ग्रहण के लिए रवाना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आज केरल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुईं।
May 18, 2026, 7:41 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शपथ ग्रहण के लिए रवाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज केरल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केरल रवाना हो गए हैं।
May 18, 2026, 7:38 AM IST

Kerala Swearing In Ceremony LIVE: 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल की जानकारी

केरल के नामित मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने रविवार को नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि उनके मंत्रिमंडल में 14 सदस्य ऐसे होंगे जो पहली बार मंत्री बनेंगे, जिनमें दो महिलाएं और अनुसूचित जाति समुदाय के दो सदस्य शामिल हैं।
May 18, 2026, 7:36 AM IST

केरल में वीडी सतीशन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

केरल में वीडी सतीशन आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे,केरल में एक लंबे अंतराल के बाद शीर्ष पद पर कांग्रेस पार्टी की वापसी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+