Aaj Ka Mausam: UP-बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, राजस्थान में चलेगी लू, IMD ने क्या कहा?

Aaj Ka Mausam: उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूर्व से लेकर पश्चिम तक भीषण गर्मी की मार से लोग परेशान है तो वहीं कुछ राज्यों में बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुतबिक 18 मई 2026 को देश में मौसम फिर से पलटी मारने वाला है उसने आज के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कुल 18 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।

उसका कहना है कि यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में सोमवार को जमकर बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 18 मई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में बरसात की आशंका

मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, बांदा, हमीरपुर, झांसी, बिजनौर में आज बरसात की आशंका है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट

बिहार के लिए 19 मई को मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट घोषित किया गया है। भागलपुर, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, कटिहार, अररिया, मुंगेर, खगड़िया, दरभंगा और मधुबनी जैसे जिलों में भारी बारिश की प्रबल संभावना है। वहीं, पटना में 18 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

पूर्वोत्तर भारत में रेन अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में होगी बर्फबारी

नैनीताल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, ऋषिकेश, अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। देहरादून में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना

शिमला, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, ऊना, किन्नौर और चंबा में हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 18 मई को मनाली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

दक्षिण भारत में भी मौसम रहेगा भीगा-भीगा

केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और कर्नाटक में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। रायलसीमा क्षेत्र में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की उम्मीद है।

राजस्थान में लू (हीटवेव) चलने की चेतावनी

राजस्थान में 18 मई को भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) चलने की चेतावनी है। जैसलमेर, कोटा, सवाई माधोपुर, बीकानेर, बांसवाड़ा, अजमेर, अनूपगढ़, अलवर, भरतपुर, करौली, सीकर और जोधपुर जैसे कई जिलों में गर्मी का प्रकोप रहेगा। जयपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

यह पढ़ें: Rajasthan Heatwave Alert: राजस्थान में कल से शुरू होगा गर्मी का तांडव, मौसम विभाग ने जारी किया लू का यलो अलर्ट
यह पढ़ें: Rajasthan Heatwave Alert: राजस्थान में कल से शुरू होगा गर्मी का तांडव, मौसम विभाग ने जारी किया लू का यलो अलर्ट
यह पढ़ें:Monsoon 2026 Update: केरलम में 26 मई को दस्तक देगा मानसून! IMD ने बताई तारीख, आपके शहर में कब होगी बारिश?
यह पढ़ें:Monsoon 2026 Update: केरलम में 26 मई को दस्तक देगा मानसून! IMD ने बताई तारीख, आपके शहर में कब होगी बारिश?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+