8.0 तीव्रता की भूकंप से हिला मेक्सिको, सुनामी की चेतावनी जारी

मेक्सिको सिटी। दक्षिणी मेक्सिको में शुक्रवार को तेज भूकंप के झटके लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.0 मापी गई है। भूकंप तेज झटके मेक्सिको और प्रशांत महासागर की बॉर्डर और ग्वाटेमाला में महसूस किए गए। इस भूकंप से 16 लोगों की मौत भी हुई है।

तेज भूकंप से हिला मेक्सिको, सुनामी के लिए हाई अलर्ट जारी

आपको बता दें की उत्तरी अमेरिका समेत मेक्सिको में सुनामी की चेतावनी देते हुए हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। भूकंप के तेज झटके ग्वटेमाला, एल सल्वाडोर, कोस्टा रिका, निकारागुआ, पनामा, होंडुरास और इक्वाडोर में भी महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र पेजीजीपन के दक्षिण-पश्चिम में 60 मील की दूरी पर था। वहीं, मेक्सिको और चियापास के तटीय क्षेत्रों में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मौसम विभाग ने तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए मना कर दिया है।

मैक्सिको की नेशनल सिस्मोलॉजिकल सेंटर और पेसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने भूकंप की तीव्रता 8.0 बताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+