'Aamir Khan शादियां करते रहेंगे', Mr.परफेक्शनिस्ट की तीसरी शादी पर Salman Khan का बड़ा बयान, अब मचेगा बवाल?
Aamir Khan and Salman Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। गौरी स्प्रैट के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद जहां सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं देने का तांता लगा हुआ है, वहीं सलमान खान का एक पुराना वीडियो भी अचानक चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में सलमान खान ने आमिर खान की शादी और उनके 'परफेक्शनिस्ट' इमेज को लेकर ऐसा मजाक किया था, जिसे अब लोग उनकी तीसरी शादी से जोड़कर देख रहे हैं।
कॉमेडी शो में कपिल शर्मा ने उठाया था शादी का मुद्दा
ये वीडियो उस समय का बताया जा रहा है जब सलमान खान पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। शो के दौरान कपिल शर्मा ने आमिर खान की पर्सनल लाइफ को लेकर मजाकिया अंदाज में सवाल पूछा था। शो के दौरान कपिल शर्मा ने सलमान खान से कहा था- आमिर खान ने हाल ही में अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से दुनिया को मिलवाया है और उम्र में उनसे बड़े होने के बावजूद वह लगातार आगे बढ़ रहे हैं जबकि आप अब तक शादी नहीं कर रहे।

सलमान खान का जवाब सुनकर हंसने लगे थे सारे लोग
कपिल शर्मा के सवाल पर सलमान खान ने अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए कहा था कि आमिर खान अलग तरह की शख्सियत हैं और पूरी दुनिया उन्हें परफेक्शनिस्ट मानती है। सलमान खान ने हंसते हुए कहा था कि जब तक आमिर खान शादी को पूरी तरह परफेक्ट नहीं बना लेंगे, तब तक वह कोशिश करते रहेंगे। उनके इस जवाब पर दर्शकों और शो में मौजूद सभी लोगों ने जमकर ठहाके लगाए थे। अब आमिर खान की तीसरी शादी के बाद वही वीडियो फिर से वायरल हो गया है और सोशल मीडिया यूजर्स इस मजाक को नए नजरिए से देख रहे हैं।
गौरी स्प्रैट संग सादगी भरे समारोह में की शादी
गत 5 जुलाई 2026 (रविवार) को आमिर खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर बेहद निजी और सादगीपूर्ण समारोह में गौरी स्प्रैट के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। सामने आई तस्वीरों में आमिर खान और गौरी स्प्रैट रजिस्टर्ड मैरिज के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं।
परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई रस्में
-इस खास मौके पर आमिर खान का पूरा परिवार मौजूद रहा। उनके बच्चों जुनैद खान, आइरा खान और आजाद राव खान ने भी समारोह में हिस्सा लिया। इसके अलावा दामाद नूपुर शिखरे और आमिर खान की मां जीनत हुसैन भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।
-शादी समारोह में फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, एक्ट्रेस एली अवराम, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और राजनेता राज ठाकरे समेत कई चर्चित हस्तियां भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देने पहुंची थीं।
जब सलमान खान ने अपनी शादी पर भी किया था मजाक
-कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में सलमान खान ने अपनी शादी को लेकर भी मजेदार टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि लोग उनकी शादी को लेकर इतने उत्साहित क्यों रहते हैं, ये बात उन्हें समझ नहीं आती। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि क्या लोगों को ये देखकर खुशी मिलेगी कि वह शादी करके अपनी जिंदगी की नई परेशानियों में फंस जाएं।
-सलमान खान ने रिश्तों और बदलते दौर पर भी अपनी राय रखते हुए कहा था कि पहले पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए समझौते और त्याग किया करते थे लेकिन अब छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते टूटने लगे हैं। उनके इस बयान को भी उस समय काफी चर्चा मिली थी।
सोशल मीडिया पर छाया पुराना वीडियो
आमिर खान की तीसरी शादी की खबर सामने आते ही सलमान खान का ये पुराना वीडियो दोबारा वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे शेयर करते हुए कह रहे हैं कि सलमान खान का मजाक अब किसी भविष्यवाणी जैसा लग रहा है। हालांकि ये बयान पूरी तरह हास्य के अंदाज में दिया गया था लेकिन आमिर खान की नई शादी के बाद इसने लोगों का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींच लिया है।













Click it and Unblock the Notifications