VIDEO: अंतिम ओवर में दासुन शनाका का ने किया चमत्कार, लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर दिलाई नामुमकिन जीत
Dasun Shanaka hat-trick VIDEO: मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2026) में रविवार (5 जुलाई) को नाइट राइडर्स क्रिकेट स्टेडियम में एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। सिएटल ओर्कास (Seattle Orcas) ने महज 121 रनों के छोटे स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) को 9 रनों से मात दी। श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका और दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन ओर्कास की इस जीत के हीरो रहे। शनाका ने मैच के आखिरी ओवर में लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर इतिहास रच दिया।
10 रन चाहिए थे, शनाका ने झटके 4 विकेट (Dasun Shanaka hat-trick VIDEO)
122 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की दरकार थी। स्ट्राइक पर मौजूद शुभम रांजणे ने पहली गेंद पर चौका जड़कर मैच को रोमांचक बना दिया। दूसरी गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया। अब टेक्सास को जीत के लिए 4 गेंदों में 10 रन चाहिए थे और क्रीज पर सेट बल्लेबाज डोनोवन फेरेरा थे।

शनाका की हैट्रिक ने बदला मैच
तीसरी गेंद को शनाका ने सूझबूझ दिखाते हुए एक धीमी लेग-कटर फेंकी, जिस पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में फेरेरा (22 रन) आउट हो गए। नए बल्लेबाज केल्विन सैवेज बाउंड्री लगाने के चक्कर में कैच आउट हुए। इसके बाद एडम मिल्ने भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जिससे शनाका की हैट्रिक पूरी हुई। आखिरी गेंद पर अमशी डी सिल्वा भी बड़े शॉट के प्रयास में आउट हो गए।
इस तरह दासुन शनाका ने लगातार चार गेंदों पर चार विकेट चटकाकर अपनी 'डबल हैट्रिक' पूरी की और मेजर लीग क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। यह उनके पेशेवर क्रिकेट करियर की भी पहली हैट्रिक है। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच का 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' (MVP) चुना गया।
ओटनील बार्टमैन की किफायती गेंदबाजी ने बनाया दबाव
इससे पहले, छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुए ओटनील बार्टमैन ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में एक मेडन ओवर फेंकते हुए महज 9 रन दिए और 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। बार्टमैन के इस स्पेल ने टेक्सास के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया, जिसका फायदा अंत में शनाका को मिला।
ओर्कास की बल्लेबाजी रही थी फ्लॉप
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिएटल ओर्कास की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने महज 48 रनों पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, निचले क्रम के बल्लेबाजों के छोटे लेकिन उपयोगी योगदान की बदौलत टीम निर्धारित 20 ओवरों में 121/9 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। टेक्सास के लिए एडम मिल्ने ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 10 रन दिए।















Click it and Unblock the Notifications