Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मुंबई में बारिश का तांडव, 17 उड़ानें रद्द

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है, मौसम विभाग ने यहां पर रेड अलर्ट जारी किया है तो वहीं दूसरी ओर अयोध्या के राम मंदिर में कथित 'चंदा चोरी' और वित्तीय गड़बड़ियों के आरोपों के बीच आज,दोपहर 3 बजे 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' की कार्यकारी समिति की एक बेहद अहम और आपातकालीन बैठक होने जा रही है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE

LIVE Feed
Jul 06, 2026, 2:16 PM IST

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: नासिक 'हाई अलर्ट ज़ोन' घोषित-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय में बने डिज़ास्टर कंट्रोल रूम में एक बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा, "आज दोपहर 3 बजे के बाद मुंबई में हाई टाइड (समुद्र में ऊँची लहरें) आएगा। अगर हाई टाइड के समय भारी बारिश होती है, तो जल-जमाव की समस्या हो सकती है। दोपहर के बाद तेज़ हवाएँ चलने की आशंका है, जिनकी गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती है। भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। नासिक को कल के लिए 'हाई अलर्ट ज़ोन' घोषित किया गया है। स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
Jul 06, 2026, 2:13 PM IST

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मुंबई में बारिश का तांडव, 17 उड़ानें रद्द

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी बारिश के कारण आज सुबह 11:30 बजे तक 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 217 उड़ानें देर से चलीं।
Jul 06, 2026, 12:16 PM IST

मुंबई में बारिश बनी आफत, प्राइवेट ऑफिसों के लिए WFH एडवाइजरी

Mumbai Rain: मुंबई में आफत की बारिश! ऑफिसों के लिए WFH एडवाइजरी जारी, सरकारी कर्मचारियों के लिए क्या अपडेट?
Jul 06, 2026, 12:15 PM IST

बाजार खुलते ही चांदी पड़ी सुस्त, कहां पहुंचा भाव?

Silver Rate Today: बाजार खुलते ही चांदी पड़ी सुस्त, आपके शहर में कहां पहुंचा भाव? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह
Jul 06, 2026, 12:13 PM IST

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: मुंबई में कांजुरमार्ग और भांडुप के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं बंद-CPRO CR

ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (OHE) पर प्लास्टिक फंसने के कारण CSMT की ओर जाने वाली स्लो लाइन पर कांजुरमार्ग और भांडुप के बीच लोकल ट्रेन सेवाएँ रोक दी गई हैं। OHE बंद करके प्लास्टिक को हटाया जा रहा है और सेवाएँ जल्द ही बहाल कर दी जाएँगी: CPRO CR
Jul 06, 2026, 12:12 PM IST

SIR को लेकर कहीं कोई कन्फ्यूज़न नहीं है-डिप्टी CM जी. परमेश्वर

कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर NDA नेताओं की चुनाव आयोग से की गई शिकायत पर कर्नाटक के डिप्टी CM जी. परमेश्वर ने कहा, "कहीं कोई कन्फ्यूज़न नहीं है; चुनाव आयोग इस मामले को देखेगा। अगर अधिकारियों ने कोई गलती की है, तो चुनाव आयोग खुद ही उचित कार्रवाई करेगा।"
Jul 06, 2026, 10:54 AM IST

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: गांव पाटन में एक घर पर भूस्खलन, कई लोग फंसे

आज सुबह मावल तालुका के एक छोटे से दूरदराज के गांव पाटन में एक घर पर भूस्खलन हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मकान में रहने वाले पूरे परिवार के मलबे में फंसे होने की आशंका है. घटना को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), पुणे की 5वीं बटालियन से सहायता मांगी गई। तदनुसार, इंस्पेक्टर रविंदर के नेतृत्व में और सहायक कमांडेंट चंद्रकेतु शर्मा की देखरेख में 30 सदस्यीय टीम (जिसमें 1 अधिकारी, 2 वरिष्ठ अधिकारी और 27 कर्मी शामिल थे) आवश्यक आपदा प्रबंधन उपकरणों के साथ सुबह 5:50 बजे घटना स्थल के लिए रवाना हुई। बचाव अभियान फिलहाल चल रहा है, और अब तक आधिकारिक तौर पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है: जिला सूचना कार्यालय, पुणे
Jul 06, 2026, 10:53 AM IST

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: अलकनंदा नदी उफान पर ,नमामि घाट डूबा

गढ़वाल इलाके के ऊपरी हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब अलकनंदा नदी पर साफ दिख रहा है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण नमामि घाट पूरी तरह डूब गया है। ज़िला प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारों से दूर रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है।
Jul 06, 2026, 10:51 AM IST

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज जम्मू के दौरे पर रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+