Aamir Khan की तीसरी शादी में पहुंचे Raj Thackeray, जमकर पड़ रही गालियां, लोग बोले- शर्म करो, मौलाना राज ठाकरे

Raj Thackeray attended Aamir Khan wedding: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट की शादी के बाद सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पांच जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर खान के घर पर आयोजित एक बेहद निजी समारोह में इस जोड़े ने शादी की। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे भी शामिल हुए। शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद अब राज ठाकरे सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स के निशाने पर आ गए हैं।

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में आमिर खान पारंपरिक सफेद लिबास में नजर आ रहे हैं। वे राज ठाकरे को बेहद गर्मजोशी के साथ गले लगाते और फिर उन्हें विदा करने के लिए घर के बाहर गाड़ी तक आते दिख रहे हैं। वहीं अन्य वीडियो में राज ठाकरे नए शादीशुदा जोड़ें को डांस करते हुए निहारते नजर आ रहे हैं। नेटिज़न्स ने इस मुलाकात को लेकर राज ठाकरे की जमकर आलोचना की है और उनकी राजनीतिक विचारधारा पर सवाल उठाए हैं।

Raj Thackeray

यूजर्स बोले- शर्म नहीं आती, कैसे हिंदू हो?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर राज ठाकरे के इस शादी में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई यूजर्स ने उनकी 'हिंदुत्व' समर्थक छवि को आड़े हाथों लिया। लोगों ने सवाल उठाया कि जो राज ठाकरे खुद को हिंदू हितों का रक्षक बताते हैं, वे इस शादी में कैसे शामिल हो सकते हैं। यूजर्स ने कहा, तुम्‍हें शर्म नहीं आती, कैसे हिंदू हो?

यूजर्स बोले 'मौलाना राज ठाकरे'

विवाद यहीं नहीं थमा, ट्रोलर्स ने राज ठाकरे को लेकर बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। कुछ यूजर्स ने उन्हें 'मियां राज ठाकरे' और 'मौलाना राज ठाकरे' जैसे विशेषणों से संबोधित किया। सोशल मीडिया यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि राज ठाकरे अपनी राजनीतिक साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं। दूसरी तरफ, लोगों ने देवेंद्र फडणवीस के कड़े रुख की तारीफ की, जिन्होंने इस हाई-प्रोफाइल शादी समारोह से दूरी बनाए रखना बेहतर समझा।

'ठाकरे ब्रांड' का पतन

राज ठाकरे पर केवल धार्मिक या वैचारिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि उनकी प्रमुख राजनीति यानी 'मराठी अस्मिता' को लेकर भी हमले किए जा रहे हैं। ट्विटर और फेसबुक पर 'ठाकरे ब्रांड' के पतन को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि उद्धव ठाकरे जहां भाजपा के मुकाबले खुद को बड़ा हिंदूवादी साबित करने की कोशिश में जुटे हैं, वहीं राज ठाकरे इस तरह के कार्यक्रमों में जाकर अपनी बची-खुची वैचारिक जमीन खो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+