Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मौत के बाद माराडोना की जिंदगी को लेकर उठा तूफान, लड़की के 'साथ' वाला वीडियो लीक, सनसनीखेज आरोप

दिग्गज फुटबॉलर माराडोना की जिंदगी को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। एक महिला ने माराडोना के साथ अपने रिश्ते को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

ब्यूनस आयर्स, अक्टूबर 13: फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले डिएगो माराडोना की मौत के कई सालों के बाद अब उनकी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। माराडोना की जिंदगी से जुड़ा 21 साल पुराना एक वीडियो पर 'लीक' किया गया है, जिसमें वो एक 16 साल की लड़की के साथ होटल के कमरे में दिख रहे हैं और लड़की उनके साथ काफी असहज महसूस कर रही है। लड़की ने माराडोना पर अगवा करने, होटल के कमरे में बंद करने और ड्रग्स देने का आरोप लगाया है, जिसके बाद माराडोना की जिंदगी को लेकर भारी विवाद शुरू हो गया है।

महिला के सनसनीखेज आरोप

महिला के सनसनीखेज आरोप

एक 16 साल की लड़की के साथ बिस्तर पर डिएगो माराडोना का फुटेज सामने आया है, जिसने 21 साल पहले फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी रहे माराडोना पर उसे एक होटल में बंद करने, उसे कोकीन लेने के लिए मजबूर करने और उनके साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। क्यूबा के माविस अल्वारेज नाम की महिला ने माराडोना पर आरोप लगाए हैं, जो साल 2000 में सिर्फ 16 साल की थी और अब 37 साल की हैं। अब होटल के अंदर का एक फूटेज सामने आया है।

माविस अल्वारेज है नाम

माविस अल्वारेज है नाम

साल 2000 के इस वीडियो में उस वक्त 16 साल की रही माविस अल्वारेज नाम की लड़की असहज दिख रही थी। आपको बता दें कि, पिछले साल 60 साल की उम्र में डिएगो माराडोना की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इस वीडियो में दिख रहा है कि खुद माराडोना कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं, बैकग्राउंड में फुटबॉल की कॉमेंट्री चल रही है और लड़की उनके साथ लेटी हुई है। स्पैनिश भाषा के समाचार आउटलेट इंफोबे ने इस वीडियो को जारी किया है।

मानव तस्करी के आरोप

मानव तस्करी के आरोप

फुटबॉल के आइकॉन रहे माराडोना पर मानव तस्करी के आरोप लगने के बाद और अब इस वीडियो के जारी होने के बाद उनपर लगे आरोप और मजबूत हुए हैं और उनकी महान विरासत पर ये आरोप एक काली छापा की तरह है। हालांकि, अब वो अपने उपर लगे आरोपों पर सफाई देने के लिए नहीं हैं। अब 37 साल की हो चुकी माविस अल्वारेज ने हाल ही में दावा किया था कि जब वो सिर्फ 16 साल की थी, तो उन्हें उनकी माता-पिता की मर्जी के बगैर क्यूबा से अर्जेंटीना लाया गया और उस वक्त माराडोना की उम्र 40 साल थी। माविस अल्वारेज ने दावा किया था कि उस वक्त माराडोना एक ड्रग रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम के लिए क्यूबा आए थे और माराडोना ने वहीं उन्हें देखने के बाद एक रिसॉर्ट में मिलने के लिए बुलाया था और फिर माराडोना के एक सहयोगी ने उसे हैंड ऑफ गॉड स्टार में शामिल होने के लिए मना लिया।

लड़की के सनसनीखेज आरोप

लड़की के सनसनीखेज आरोप

माविस अल्वारेज ने दावा किया था कि, माराडोना ने एक रिसॉर्ट में उसके साथ एक घंटे से ज्यादा वक्त बिताया था और उस दौरान वो लगातार उसे 'समझाने' की कोशिश कर रहे थे। माविस अल्वारेज ने कहा था कि, माराडोना बता रहे थे कि वो काफी उदास हैं। लड़की ने कहा कि, माराडोना एक विश्व प्रसिद्ध आदमी थे और उनका काफी प्रभाव था, वो क्यूबा में भी काफी प्रसिद्ध थे और क्यूबा के लोग उन्हें अपना दोस्त समझते थे और फिर उन्होंने मुझे 'मना' लिया था और मैंने उनकी बात को 'स्वीकार' कर लिया था।

'लगातार देते थे ड्रग्स'

'लगातार देते थे ड्रग्स'

माविस अल्वारेज ने दावा किया था कि, उसके बाद माराडोना उसे ड्रग्स देते थे, उन्हें महंगी महंगी पार्टियों में ले जाते थे और धीरे धीरे वो ड्रग्स की लत की शिकार होने लगी थी। माविस अल्वारेज ने दावा किया था कि, क्यूबा के नेता फिदेल कास्त्रो से मिलवाने से पहले माराडोना उसे हवाना के एक अपार्टमेंट में ले गये थे। माविस अल्वारेज ने खुलासा करते हुए कहा था कि, माराडोना उसे हमेशा 'खूबसूरत लड़की' कहते थे। (पत्नी के साथ)

'होटल में तीन महीने'

महिला के इन सनसनीखेज दावों के बाद अर्जेंटीना में लोक अभियोजक के कार्यालय में केस दर्ज किया गया है और अब संघीय न्यायाधीश जूलियन एर्कोलिनी इस बात की जांच करने वाले हैं कि, क्या लड़की ने जो आरोप लगाए हैं, वो सही हैं? क्या माविस अल्वारेज को उनके माता-पिता की मर्जी के बगैर क्यूबा से अर्जेंटीना लाया गया था? डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत में माविस अल्वारेज ने अपना बयान भी दर्ज करवाया है और अब ये वीडियो फूटेज जारी किया गया है। माविस अल्वारेज ने अपने आरोप में कहा कि, उसे 2001 में ब्यूनस आयर्स ले जाया गया था और उसे तीन महीने तक एक होटल में रखा गया था और स्तन वृद्धि के लिए 'दबाव' दिया गया था। उन्होंने कहा कि, 'मुझे अकेले बाहर जाने की अनुमति नहीं थी... मेरी देखरेख के लिए हमेशा कई लोग वहां मौजूद रहते थे।''

रिश्ते को 'गुप्त' रखने की वजह

रिश्ते को 'गुप्त' रखने की वजह

माविस अल्वारेज, जो अब 37 साल की हो चुकी हैं, उनका दावा है कि उनके रिश्ते को इतने लंबे समय तक इस डर से गुप्त रखा गया था कि, उनका परिवार जो अभी भी क्यूबा में रहता है, तानाशाह कास्त्रो के नेतृत्व वाले शासन द्वारा उन्हें सताया जाएगा, क्योंकि माराडोना और कास्त्रो काफी करीब थे। उन्होंने कहा कि, माराडोना ने एक बार उसे कास्त्रो से मिलवाया था, जिसने उसके चारों ओर अपनी बाहें डाल दीं और फुटबॉलर से पूछा कि वह इतनी खूबसूरत लड़की से कैसे मिला। उनका दावा है कि कास्त्रो ने उन्हें क्यूबा छोड़ने के लिए एक विशेष छूट दी थी, जिसे अर्जेंटीना में माराडोना स्मारक मैच में भाग लेने के लिए नागरिकों को उस समय करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। कथित पीड़िता ने टीवी स्टेशन अमेरिका टेवी को बताया कि, 'डिएगो ने मुझे 16 साल की उम्र में ड्रग्स दिया था।' उन्होंने कहा कि, 'यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती थी।'

'पहली बार होटल में कदम'

'पहली बार होटल में कदम'

37 साल की हो चुकी माविस अल्वारेज ने कहा कि, जब उसे समुद्र किनारे के वरदेरो रिसॉर्ट में माराडोना के होटल में ले जाया गया, तो वह पहली बार था जब उसने कभी किसी होटल के अंदर कदम रखा था। माविस अल्वारेज ने कहा कि, जब वो रिसॉर्ट के अंदर पहुंची तो माराडोना के एजेंट एजेंट गुइलेर्मो कोपोला ने उनका स्वागत किया जो सीधे शॉवर से बाहर आए थे। उन्होने कहा कि, ''मैं पहले से ही डरी हुई थी, और उस वक्त काफी ज्यादा डर गई, जब मैंने माराडोना के एजेंट को सिर्फ एक तौलिए में लिपटा हुआ देखा''। माविस अल्वारेज ने कहा कि, कुछ देर के बाद वहां माराडोना भी आ गये। माविस अल्वारेज ने कहा कि, माराडोना ने मिलने के बाद उससे काफी देर तक बात की और मुझे सहज महसूस कराने की कोशिश की। माविस अल्वारेज ने कहा कि, उस वक्त मैं माराडोना से मिलने के बाद खुश थी और उन्होंने मुझे अपने परिवार के साथ डीनर पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। महिला ने इसके अलावा भी माराडोना के साथ अपने संबंधों को लेकर कई राज खोले हैं, जिसने महान फुटबॉलर के जीवन को दागदार कर दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+