शी जिनपिंग की ताजपोशी से पहले चीन में फिर कोरोना का कहर, कांग्रेस की बैठक से पहले मचा हाहाकार

चीन में 16-18 अक्टूबर को 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन होने जा रहा है जिसमें राजनीतिक और आर्थिक नीतियों की रूपरेखा पर चर्चा होगी। वैसे चीन में कोरोना ने फिर हाहाकार मचाना शुरू कर दिया है।

चीन में 16 -18 अक्टूबर को 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (20th Party Congress) का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें राजनीतिक और आर्थिक नीतियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। राष्ट्रपति शी जिनपिंग की फिर से ताजपोशी भी हो सकती है। लेकिन उससे पहले खबर है कि देश में ओमिक्रोन (Omicron) सब वेरिएंट BF.7 और BA.5.1.7 ने दस्तक (COVID 19 surges in china) दे दी है। बताया जा रहा है कि यह सब वेरिएंट अत्यधिक संक्रामक है और यह बड़ी तेजी से लोगों के बीच फैलता है।

Recommended Video

    China में फिर Corona का कहर, Omicron के नए सब वेरिएंट से मचा हाहाकार | वनइंडिया हिंदी *International
    20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस से पहले कोरोना का कहर

    20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस से पहले कोरोना का कहर

    चीन के लिए 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की बैठक बेहद ही महत्वपूर्ण है लेकिन ओमीक्रोन के दो नए सब वेरिएंट के दस्तक देने से आयोजन को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ओमिक्रोन के ये नए वेरिएंट बेहद खतरनाक और संक्रामक बताए जा रहे हैं।

    ओमीक्रॉन के नए वेरिएंट काफी संक्रामक हैं

    ओमीक्रॉन के नए वेरिएंट काफी संक्रामक हैं

    ओमीक्रॉन का बीएफ.7 सबवेरिएंट सोमवार को चीन के कई प्रांतों में फैल गया। स्थानीय रोग रोकथाम और नियंत्रण केंद्र के उप निदेशक ली शुजियान ने ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में कहा कि, अत्यधिक संक्रामक वायरस सबसे पहले उत्तर पश्चिम चीन में पाया गया था। दूसरी तरफ सबवेरिएंट बीए.5.1.7 पहली बार चीन के मुख्य भूमि पर पाया गया है।

    चीन में कोरोना का नया वेरिएंट पाया गया

    चीन में कोरोना का नया वेरिएंट पाया गया

    वहीं, कोरोना के नए खतरे के बीच उत्तरी चीनी प्रांत शेडोंग के अधिकारियों ने बताया कि 4 अक्टूबर को इस जगह पर ओमीक्रॉन के नए सब वेरिएंट बीएफ.7 के होने की जानकारी मिली थी। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अत्यधिक संक्रामक बीएफ.7 कोविड सब वेरिएंट को लेकर पहले ही चेतावनी दे चुका है। डब्ल्यूएचओ ने इस नए सब वेरिएंट के नए डोमिनेन्ट बनने की आशंका जताई है।

    जल्द उपाय करें, नहीं तो मचेगा कहर

    जल्द उपाय करें, नहीं तो मचेगा कहर

    वहीं, ग्लोबल टाइम्स ने एक प्रोफेसर के हवाले से बताया कि बीएफ.7 की संक्रामक गति को देखते हुए यदि समय पर निर्णायक रोकथाम के उपाय अगर नहीं किए जाते हैं, तो इससे चीन में एक बार फिर से बड़ी तबाही आ सकती है। बता दें कि चीन में अभी भी सख्त शून्य-कोविड नियमों को लागू हैं। यहां अभी भी कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन लगाए जाते हैं, मरीजों को क्वारंटाइन में भेजा जाता है और नियमों से जुड़े कई सख्त प्रतिबंध भी लगाए जाते हैं।

    एक तरफ सियासत और दूसरी तरफ कोविड

    एक तरफ सियासत और दूसरी तरफ कोविड

    चीन की मौजूदा राजनीति को देखे तो देश की सियासत एक अलग मोड़ पर खड़ी है। चीन में 16-18 अक्टूबर को 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन होने जा रहा है। इस बैठक को इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें चीन की कम्युनिस्ट पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है। वहीं, इस बैठक में शी जिनपिंग एक बार फिर से अपने कार्यकाल का विस्तार कर सकते हैं। वहीं इन सबके बीच कोरोना महामारी फिर से नई ताकत के साथ देश में तबाही मचाने को तैयार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+