जर्मनी में Covid-19 मामले 141,000 को पार कर गए, अब तक 4352 की मौत
नई दिल्ली। यूरोपीय देश जर्मनी में नोवल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 3,609 से 141,397 तक पहुंच गई है। शनिवार को रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट (आरकेआई) के आंकड़ों में जर्मनी में लगातार चौथे दिन नए संक्रमणों में हुई वृद्धि को चिह्नित किया गया है। वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के आंकड़े साफ दिखाते हैं कि जर्मनी में मृतकों की संख्या में शनिवार को 300 से अधिक का इजाफा हुआ, जिससे जर्मनी में मृतकों की संख्या 4352 हो गई है।

गौरतलब है जर्मनी में संक्रमितों की संख्या में शुक्रवार को भी बड़ा इजाफा देखा गया, जहां पिछले 24 घंटे में Covid19 के 3600 से अधिक नए मामले सामने आए। फिलहाल, रोगियों की संख्या के मामले में जर्मनी दुनिया में पांचवें स्थान पर है। जर्मनी में कोरोना संक्रमितों रोगियों की मौत का आकंड़ा अभी 4300 पार कर गया है। जर्मनी में पिछले 48 घंटे में 600 से अधिक संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है।

हालांकि जर्मनी के पिछले हफ्ते के आंकड़ों को देखें तो जर्मनी में अन्य युरोपीय देशों की तुलना में मृत्यु का दर काफी कम है। जर्मनी में कोरोना के मामले में मृत्यु दर केवल 0.9% है, जो कि विश्व के सभी देशों में सबसे कम है। इटली से में जहां मृत्यु दर 11.0% वहीं अमेरिका जैसे ताकतवर देश में इसकी दर 1.8 फीसदी है।

विशेषज्ञों द्वारा ने जर्मनी में कम मृत्यु दर का कारण बताया गया कि जर्मनी में मृत्यु दर उसके व्यापक परीक्षण के वजह से इतनी कम है। दूसरे देशों में जहां सिर्फ उन लोगों का टेस्ट किया जा रहा है जिनमें कोरोना के लक्षण पाए जा रहे हैं, वहीं जर्मनी में इसके लिए व्यापक तरीका अपनाया जा रहा है, लेकिन पिछले 4 दिनों में जिस तरह से जर्मनी में मृत्यु दर के मामले बढ़े हैं, उसने सबको भी चौंका दिया है।
यह भी पढ़ें-जानिए, दूसरे देशों की तुलना में भारत में प्रति 10 लाख की जनसंख्या में क्या है Covid-19 टेस्टिंग का आंकड़ा?

जर्मनी में कोरोना के मामले में मृत्यु दर का औसत सबसे कम 0.9% है
जर्मनी के पिछले हफ्ते के आंकड़ों को देखें तो जर्मनी में अन्य यूरोपीय देशों की तुलना में मृत्यु का दर काफी कम है। जर्मनी में कोरोना के मामले में मृत्यु दर केवल 0.9% है, जो कि विश्व के सभी देशों में सबसे कम है। इटली से में जहां मृत्यु दर 11.0% वहीं अमेरिका जैसे ताकतवर देश में इसकी दर 1.8 फीसदी है।

जर्मनी में कम मृत्यु दर का श्रेय उसके व्यापक परीक्षण को दिया गया
विशेषज्ञों द्वारा ने जर्मनी में कम मृत्यु दर का कारण बताया गया कि जर्मनी में मृत्यु दर उसके व्यापक परीक्षण के वजह से इतनी कम है। दूसरे देशों में जहां सिर्फ उन लोगों का टेस्ट किया जा रहा है जिनमें कोरोना के लक्षण पाए जा रहे हैं, वहीं जर्मनी में इसके लिए व्यापक तरीका अपनाया जा रहा है, लेकिन पिछले 4 दिनों में जिस तरह से जर्मनी में मृत्यु दर के मामले बढ़े हैं, उसने सबको भी चौंका दिया है।

यूरोपीय देशों में अब तक हो चुकी है 90 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा जूझ रहे यूरोपीय देशों में अब तक 90 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जहां महज 10 दिनों में ही संक्रमित लोगों का आंकड़ा दोगुना होकर 10 लाख के पार पहुंच गया है।

यूरोप में सबसे बुरा हाल इटली का है, जहां 22000 से अधिक गंवा चुके हैं जान
देश के नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी का वजह से लॉकडाउन इटली में 22,170 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि संक्रमित लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,68,941 हो गया है। नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने बताया कि गुरूवार को 1,189 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

ब्रिटेन सरकार ने गुरूवार को 7 मई तक बढ़ाया राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन
ब्रिटेन में कोरोना वायरस से मौत की संख्या में गुरूवार को अकेले 861 की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 13729 हो गई। हालात अभी काबू में नहीं हैं और मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। उधर, अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरनेवालों की संख्या 32 हजार के पार पहुंच गई है। ब्रिटेन सरकार ने गुरूवार को घोषणा की कि एक दूसरे से दूरी बनाये रखने के उपाय कम से कम और तीन सप्ताह, अर्थात सात मई तक लागू रहेंगे।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन खुद हो गए कोरोना वायरस के शिकार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद उनका कार्यभार देख रहे विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कैबिनेट आफिस ब्रीफिंग रूम्स की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की और उसके बाद लॉकडाउन बढ़ाने के कैबिनेट के निर्णय की घोषणा की।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications