जानिए, दूसरे देशों की तुलना में भारत में प्रति 10 लाख की जनसंख्या में क्या है Covid-19 टेस्टिंग का आंकड़ा?
नई दिल्ली। महामारी Covid19 के खिलाफ लड़ाई में परीक्षण की अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका है। दुनिया भर के अलग-अलग अपनी क्षमतानुसार महामारी से संक्रमित लोगों का परीक्षण कर रहे हैं। भारत में भी अधिकाधिक संक्रमित मरीजों को टेस्टिंग के दायरे में लाने की कवायद शुरू हो गई है, जहां अब तक कुल संख्या एक लाख 89 हजार 11 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।

पूरी दुनिया में Covid19 मरीजों पर नज़र रख रही वेबसाइट https://www.worldometers.info/coronavirus के अनुसार भारत मौजूदा समय में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर केवल 137 लोगों का परीक्षण कर रहा है। आइए जानते हैं कि बाकी दुनिया कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर परीक्षण का आंकड़ा क्या हैं?

फैरो द्वीप समूह
फैरो द्वीप समूह में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर 1,12,744 परीक्षण किया जा रहा है, जहां रिपोर्ट किए गए मामलों की कुल संख्या 184 है और यहां अब तक Covid 19 महामारी से एक भी मौत नहीं रिपोर्ट हुई है।

आइसलैंड
आइसलैंड में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर 1,03,308 लोगों का परीक्षण किया गया है। आइसलैंड में अभी तक Covid19 संक्रमित के कुल 1,701 मामले सामने आए हैं और यहां संक्रमित मरीजों में कुल 8 मौत हुई हैं।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
खाड़ी देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर कुल 65,538 लोगों के परीक्षण किए जा रहे हैं। यहां Covid19 महामारी से संक्रमितों के कुल 4,123 मामले सामने आए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 22 पहुंच चुकी है।

लक्समबर्ग
लक्समबर्ग में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर 46,591 लोगों का परीक्षण किया जा रहा है। अभी तक मिली सूचना के मुताबिक लक्समवर्ग में Covid19 महामारी से 3,281 लोगों के संक्रमित होने की सूचना मिली है और अब तक कुल 66 मौतें हुई हैं।

जिब्राल्टर :
जिब्राल्टर में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर कुल 46,244 लोगों का परीक्षण किया जा रहा है। जिब्राल्टर में संक्रमित मरीजों की कुल 129 मामले सामने आए हैं। हालांकि यहां अभी तक कोई मौत रिपोर्ट नहीं की हुई है।

फ़ॉकलैंड द्वीप:
फ़ॉकलैंड द्वीप में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर कुल 39,368 लोगों के परीक्षण किए जा रहे हैं और अभी तक Covid19 महामारी के कुल 5 मामले ही सामने आए हैं औरकोई भी मौत नहीं रिपोर्ट की गई है।

माल्टा:
माल्टा में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर कुल 38,633 लोगों के परीक्षण किए जा रहे हैं। यहां Covid19 महामारी के कुल मामलों की संख्या 378 है और करीब 9 लोगों की मौत हुई हैं।

बहरीन:
बहरीन में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर कुल 37,596 लोगों का परीक्षण किया जा रहा है। खाड़ी देश बहरीन में Covid19 महामारी के कुल मामलों की संख्या 1,136 है और कुल 6 मौतें हुई हैं।

सैन मैरिनो:
सैन मैरिनो में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर 24,933 लोगों के परीक्षण किए जा रहे हैं। सैन मैरिनों में Covid19 महामारी के मामलों की कुल संख्या 356 रिपोर्ट हुई है और मृतकों की संख्या 35 है।

लिकटेंस्टीन:
लिकटेंस्टीन में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर कुल 23,605 लोगों के परीक्षण किए जा रहे हैं। लिकटेंस्टीन में Covid19 महामारी से संक्रमित कुल 79 मामले सामने आए हैं और एक मौत हुई है।

नॉर्वे:
नॉर्वे में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर कुल 23,332 लोगों के परीक्षण किए जा रहे हैं। नॉर्व में Covid19 महामारी के कुल मामलों की संख्या 6,525 है, जहां संक्रमितों की मौतों की संख्या 128 है।

एस्टोनिया:
एस्टोनिया में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर कुल 22,878 परीक्षण किए जा रहे हैं। एस्टोनिया में Covid19 महामारी के मामलों की कुल संख्या 1,309 है और यहां मरने वालों की संख्या 25 है।

आइल ऑफ मैनः
आइल ऑफ मैन में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर कुल 22,744 लोगों के परीक्षण किए जा रहे हैं और यहां अब तक Covid19 महामारी से संक्रमित की संख्या 228 हैं और कुल 2 मौतें रिपोर्ट हुई हैं।

ब्रुनेई:
ब्रुनेई में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर कुल 22,593 लोगों के परीक्षण किए जा रहे हैं। राष्ट्र ब्रुनई में अब तक Covid19 महामारी से संक्रमित कुल 136 मामले सामने आएं हैं और अभी तक एक मौत रजिस्टर हुई है।

स्विट्जरलैंड:
स्विट्जरलैंड में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर कुल 22,393 लोगों के परीक्षण किए जा रहे हैं, जहां अब तक Covid19 महामारी से संक्रमित मामलों की संख्या 25,415 रिपोर्ट हुई है और अब तक कुल 1,106 की मौत हो चुकी है।

संयुक्त राज्य अमेरिका: (सर्वाधिक प्रभावित देशों में परीक्षण)
संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रति 10 लाख की जनसंख्या में कुल 8,559 लोगों के परीक्षण किए जा रहे हैं। Covid19 महामारी से सर्वाधिक प्रभावित राष्ट्रों में से एक अमेरिका में अब तक सर्वाधिक 5,60,433 संक्रमितों के मामले सामने आए हैं और अमेरिका में सर्वाधिक 22,115 मौतें रजिस्टर हुईं हैं।

स्पेन: (दुनिया का दूसरा सर्वाधिक प्रभावित राष्ट्र )
स्पेन: यहां प्रति 10 लाख की जनसंख्या में कुल 12,883 लोगों के परीक्षण किए जा रहे हैं। युरोपीय देश स्पेन Covid19 महामारी से दुनिया का दूसरा सर्वाधिक प्रभावित राष्ट्र हैं, जहां कुल 1,66,381 मामले सामने आए हैं , जहां अब तक कुल 17,209 की मौत हो चुकी है।

इटली: (महामारी से सर्वाधिक प्रभावित तीसरा राष्ट्र )
इटली: यहां प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर कुल 16,708 लोगों के परीक्षण किए जा रहे हैं। युरोपीय देश इटली Covid19 महामारी से सर्वाधिक प्रभावित तीसरा राष्ट्र हैं, जहां अभी तक कुल 1,56,363 मामले सामने आए हैं और जहां अब तक कुल 19,899 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

फ्रांस: ( महामारी से सर्वाधिक प्रभावित चौथा राष्ट्र)
फ्रांस में प्रति 10 की जनसंख्या पर कुल 5,114 लोगों पर परीक्षण किए जा रहे हैं। युरोपीय देश फ्रांस चौथा राष्ट्र हैं, जहां सर्वाधिक Covid19 महामारी प्रभावित हैं। फ्रांस में अब तक कुल 1,32,591 संक्रमित मरीज पाए गए हैं जबकि यहां मौत का आंकड़ा 14,393 पहुंच चुका है।

जर्मनी: (महामारी से सर्वाधिक प्रभावित पांचवां राष्ट्र)
जर्मनी: यहां प्रति लाख की जनसंख्या पर कुल 15,730 लोगों के परीक्षण किए जा रहे हैं। युरोपीय देश फ्रांस पांचवां राष्ट्र हैं, जहां सर्वाधिक Covid19 महामारी का प्रसार हुआ हैं। फ्रांस में अब तक कुल 1,27,854 सामने आए हैं और अब तक कुल 3,022 की मौत हो चुकी है।

भारत में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर महज 137 लोगों का परीक्षण
भारत में अब तक Covid19 महामारी से संक्रमित कुल 9,152 मामले सामने आए हैं और रिपोर्ट लिखे जाते वक्त कुल 308 की मौत हो चुकी है। भारत में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर महज 137 लोगों के परीक्षण ही किए जा रहे हैं और अब तक कुल परीक्षणों की संख्या 189,111 है। भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या में मृत्यु दर 0.2 पर है, जबकि स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 1,096 है। रविवार को भारत ने कुल 43 नई मौतें रिपोर्ट की गई थीं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications