CICA Summit: 21वीं सदी एशिया की सदी! कजाकिस्तान के राष्ट्रपति बोले, मिलकर काम करना होगा
कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कसीम-जोमार्ट टोकायव ने गुरुवार को अस्ताना में छठे सीआईसीए शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
कजाकिस्तान (Kazakhstan), छठे सीआईसीए शिखर सम्मेलन (CICA Summit) की मेजबानी कर रहा है। अस्ताना (Astana) में CICA की छठी शिखर बैठक में कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कसीम-जोमार्ट टोकायव (Kassym-Jomart Tokayev) ने कहा कि 21वीं सदी में एशिया का दबदबा होना तय है। उन्होंने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए इस बात पर जो दिया कि, एशिया का भविष्य संस्कृतियों और परंपराओं के बीच संवाद को मजबूत करने की सामूहिक इच्छा पर निर्भर करता है।

21वीं सदी एशिया की सदी होगी
कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कसीम जोमार्ट ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 21वीं सदी एशिया की सदी होगी। लेकिन एशिया का भविष्य स्वयं संस्कृतियों, परंपराओं को विश्व के समक्ष कैसे प्रस्तुत करेंगे, यह हमारी सामूहिक इच्छा पर निर्भर करता है। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति ने आगे कहा कि इस साल इस शिखर सम्मेलन को आयोजित करने के पहल की 30वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि इस अवधि के दौरान सीआईसीए एक बहुपक्षीय सहयोग और आधुनिक कूटनीति के अंतरराष्ट्रीय संस्थान के लिए एक बड़ा मंच बन गया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों की दिशा में स्थिरता प्राप्त हमारा उद्देश्य है। हमें उभरते हुए चुनौतियों और खतरों का भी सामना करना पड़ता है। यह एक ऐसा मंच है जहां बहुपक्षीय तंत्रों को एक नया प्रोत्साहन प्राप्त होता है। यह मंच ओपन टॉक के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

एशिया की स्थिति पर चर्चा
इसके अलावा सीआईसीए की आगामी अध्यक्षता के लिए अपनी प्राथिमिकताओं को रेखांकित करते हुए , कजाकिस्तान के राष्ट्रपति ने शिखर बैठक में आर्थिक व्यवधान,पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मुद्दों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की स्थिति विश्व के लिए एक बड़ा विषय है। जलवायु परिवर्तन हमें प्राकृतिक आपदाओं की तरफ ले जा रही है जो अप्रत्याशित तौर पर बेहद विनाशकारी बन गए हैं। 2021 में एशिया में प्राकृतिक आपदा से जुड़ी घटनाओं में 57 मिलियन लोग प्रभावित हुए थे।

जलवायु परिवर्तन का का विषय महत्वूपूर्ण
सीआईसीए में पर्यावरण के मुद्दों पर अस्ताना में कजाकिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा, 'इस समस्या को दूर करने के लिए, हमें अभूतपूर्व मात्रा में निवेश की आवश्यकता है। एक महीने में, मिस्र COP27 की मेजबानी करेगा। मैं 2024 में एक उच्च-स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव करता हूं।' उन्होंने डीकार्बोनाइजेशन को एशिया के लिए अत्यंत जरूरी विषय बताया है।

एशिया की स्थिति खराब क्यो हैं?
राष्ट्रपति तोकायेव ने आगे कहा कि, एशिया दुनिया के दो तिहाई कृषि उत्पादों का उत्पादन करता है फिर भी इस क्षेत्र में उसकी स्थिति कमजोर बनी हुई है। इसलिए एशिया में खाद्य सुरक्षा के लिए एक वास्तविक कार्य प्रणाली की आवश्यकता है।

भारत की सीआईसीए की बैठक में उपस्थिति
बता दें कि, भारतीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी 12-13 अक्टूबर 2022 को कजाकिस्तान गणराज्य की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राज्य मंत्री कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित होने वाले एशिया में बातचीत और विश्वास निर्माण उपायों के सम्मेलन (सीआईसीए) की छठी शिखर बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। सीआईसीए शिखर सम्मेलन से इतर राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी कजाकिस्तान सहित अन्य भाग लेने वाले देशों के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों और मंत्रियों के साथ कुछ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं











Click it and Unblock the Notifications