ऑक्सीजन को लेकर चीन ने दिया भारत को बहुत बड़ा धोखा, क्या फंस गया इंडिया ?
चीन ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत में ही नहीं इजाफा किया है बल्कि उसकी क्वालिटी भी घटिया कर दी गई है।
बीजिंग/नई दिल्ली, मई 14: भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर से परेशान है। खासकर ऑक्सीजन को लेकर दिक्कतें अभी भी बरकरार हैं। लेकिन, चीन ने इस बीच भारत को बहुत बड़ा धोखा दिया है। भारत में जैसे ही कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों की जिंदगी को छीनना शुरू किया, ठीक वैसे ही चीन ने कई बार भारत को मदद करने की बात कही, लेकिन चीन ने इस मदद की जगह भारत को धोखा देना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट आई है कि चीन जो ऑक्सीजन की सप्लाई भारत कर रहा है, वो बेहद घटिया क्वालिटी के हैं और ना सिर्फ सामान घटिया क्वालिटी के हैं, बल्कि चीन ने उन सामानों की कीमत भी बढ़ा दी है। जिससे भारत को बड़ा झटका लगा है।

ऑक्सीजन के नाम पर धोखा
इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत में ही नहीं इजाफा किया है बल्कि उसकी क्वालिटी भी घटिया कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबक चीन ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बना रहा है, उसमें कई पार्ट्स को बदल दिए गये हैं, जिसकी वजह से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की क्वालिटी काफी खराब हो चुकी है। अब आशंका ये है कि जब इन घटिया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इस्तेमाल भारत में किया जाएगा तो पता नहीं क्या होगा। इंडिया टू़डे की रिपोर्ट के मुताबिक घटिया क्वालिटी की समान के इस्तेमाल से तबाही मचने और लोगों की जान पर भी संकट आने की संभावना बन सकती है। वहीं, पिछले महीने भारत में मौजूद चीन के राजदूत ने कहा था कि भारत सरकार ने चीन को 40 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बनाने का ऑर्डर दिया है, जिसका उत्पादन चीन में काफी तेजी से हो रहा है। वहीं, भारतीय मेडिकल व्यापारियों ने पिछले दिनों शिकायत की है कि चीन ने मेडिकल सामानों की कीमत बढ़ा दिए हैं, जिसकी वजह से भारत में मेडिकल सामानों के दाम बढ़ गये हैं।

मिल रहे हैं घटिया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस समय चीन की कई कंपनियां ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का उत्पादन भारत के लिए कर रही हैं लेकिन सभी कंपनियों ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत अलग अलग तय किया है। 5 से 10 लीटर वाले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के दाम में भी फर्क देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो हफ्तों में चीन ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के दाम में काफी इजाफा कर दिया है, जिसका डायरेक्ट असर इंडिया पर होगा। चीन ये घपलेबाजी उस वक्त कर रहा है जब चीन के राष्ट्रपति खुद भारत को मदद करने के आश्वासन दे रहे हैं। वहीं, चीन के राजदूत ने कहा था कि 'चीन की कंपनियां भारत की मदद के लिए दिन रात काम कर रही हैं। इंसानियत दिखाते हुए चीन की कंपनियां लोगों की जान बचाने की कोशिश में लगी हुई हैं। ये भारत के प्रति चीन की कंपनियों की सद्भावना है जो काबिल-ए-तारीफ है।'

काफी ज्यादा दाम बढ़ाए
इंडिया टूडे ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि Yuwell नाम की कंपनी, जो 30 अप्रैल तक 340 यूएस डॉलर के दर से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की भारत में सप्लाई कर रहा था, उसी कंपनी ने 12 मई को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत बढ़ाकर 460 यूएस डॉलर कर दिया। यानि 120 यूएस डॉलर का इजाफा। चीन की इस घटिया हरकत के बाद पूरी दुनिया में चीन की निंदा हो रही है और भारत में भी सवाल उठाए जा रहे हैं। यूएसआईएसपीएफ के सीईओ मुकेश अघी ने भी चीन की इस तुच्छ हरकत को लेकर कहा कि अब कोई भी देश अपनी जरूरतों के लिए सिर्फ एक देश पर निर्भर नहीं रह सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में जब से ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ी है, तबसे चीन ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। वहीं, भारत में अभी कई जरूरी मेडिकल उपकरणों की कमी है और दूसरे देशों से मिल रहे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खराब क्वालिटी के हैं।

भारत में क्वालिटी चेक नहीं
सबसे चिंता की बात ये है कि चीन जिस घटिया क्वालिटी के सामानों को भारत बेच रहा है, भारत में उसकी क्वालिटी को बिल्कुल भी चेक नहीं किया जा रहा है। इसके पीछे भारत में कोरोना वायरस के रिकॉर्डतोड़ मामलों का होना बताया गया है। लिहाजा लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए चीन से जो भी घटिया क्वालिटी का सामान आ रहा है, उसे लोगों के बीच भेज दिया जा रहा है। वहीं, साउथ चायना मॉर्निंग पोस्ट से बात करते हुए भारतीय डिप्लोमेट प्रियंका चौहान ने कहा कि 'भारत ने मेडिकल सामानों के दामों में अचानक किए गये इजाफा को लेकर चीन के वाणिज्य दूतावास के सामने अपना विरोध दर्ज कराया है।' वहीं, भारत की तरफ से उम्मीद जताई गई है कि भारत की जरूरतों को देखते हुए चीन मेडिकल सामानों की कीमतों में की जा रही बेतहाशा वृद्धि पर लगाम लगाएगा।
-
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications