राहुल द्रविड़ के नक्शेकदम पर बेटा अन्वय, श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में मिली एंट्री

Rahul Dravid Son Anvay: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। महान बल्लेबाज और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को पहली बार इंडिया में शामिल कर लिया गया है। राहुल द्रविड़ के परिवार के लिए यह एक काफी बड़ा दिन है।

अन्वय को अंडर-19 वनडे टीम में शामिल किया गया है। वे आगामी श्रीलंका दौरे पर भारतीय जूनियर टीम की जर्सी में नजर आएंगे। क्रिकेट गलियारों में इस खबर के आते ही फैंस काफी उत्साहित हैं। अन्वय अपने पिता की तरह ही एक बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं।

Rahul Dravid

उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करके सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इससे पहले वे कर्नाटक की अंडर-14 टीम की कप्तानी भी संभाल चुके हैं, जहां उनके लीडरशिप की काफी तारीफ हुई थी।

​यह सिलेक्शन इसलिए भी खास है क्योंकि राहुल द्रविड़ का भारतीय क्रिकेट से नाता बेहद गहरा है। राहुल द्रविड़ ने सीनियर टीम को साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जिताया और इससे पहले 2018 में अंडर-19 टीम को भी चैंपियन बनाया था। अब उसी जूनियर स्तर से उनके बेटे अन्वय अपनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं।

दोनों भाई क्रिकेट में एक्टिव

दिलचस्प बात यह है कि द्रविड़ परिवार में अन्वय अकेले नहीं हैं जो पिता की राह पर चल रहे हैं। उनके बड़े भाई समित द्रविड़ भी कर्नाटक की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं। दोनों भाई मिलकर द्रविड़ नाम की विरासत को मैदान पर आगे बढ़ा रहे हैं, जो भारतीय क्रिकेट के लिए एक बेहतरीन संकेत है।

​श्रीलंका का यह दौरा अन्वय द्रविड़ के करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। दुनिया भर के क्रिकेट एक्सपर्ट्स की नजरें अब इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन पर टिकी होंगी। अगर वे यहां प्रभावित करने में सफल रहे, तो भविष्य में उन्हें सीनियर टीम के दरवाजे खटखटाने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

अर्जुन तेंदुलकर भी खेल चुके अंडर 19

इससे पहले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी अंडर 19 टीम से खेलने का मौका मिला था। अर्जुन तेंदुलकर को साल 2018 में श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया था, वहां उन्होंने एक यूथ टेस्ट खेला था। अब सचिन के ही साथी रहे राहुल द्रविड़ के बेटे को टीम में जगह मिली है, जो काफी दिलचस्प है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+