चीन ने COVID-19 प्रेरित खराब अर्थव्यवस्था के लिए नहीं निर्धारित किया कोई जीडीपी लक्ष्य
बीजिंग। चीन ने शुक्रवार 22 मई को शुरू हुए संसद सत्र हुआ, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब चीन ने अपना वार्षिक विकास लक्ष्य का कोई निर्धारित नहीं किया है और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को Covid-19 महामारी के प्रहार से सुरक्षा के तहत अधिक सरकारी खर्च का वादा किया है।

चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने एनपीसी को सौंपी रिपोर्ट में कहा, यह पहली बार है जब चीन द्वारा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लिए लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। मालूम हो, चीनी सरकार ने ऐसे लक्ष्यों को वर्ष 1990 से प्रकाशित करना शुरू किया था।

रिपोर्ट कहती है कि पहली तिमाही में चीनी अर्थव्यवस्था में 6.8 फीसदी सिकुड़ गई थी, जो पिछले एक दशक में पहला संकुचन था। चीनी अर्थव्यवस्था मध्य चीनी शहर वुहान में शुरू हुए नए कोरोनोवायरस के प्रकोप से प्रभावित हुआ था।

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के उद्घाटन पर ली ने कहा कि Covid-19 महामारी के कारण होने वाली "बड़ी अनिश्चितता" को देखते हुए बीजिंग रोजगार को स्थिर करने और जीवन स्तर को सुनिश्चित करने को पहले प्राथमिकता देगा। ली ने आगे कहा, हमने वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि के लिए कोई विशेष लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी की स्थिति और आर्थिक और व्यापार की स्थिति बहुत अनिश्चित है, क्योंकि चीन का विकास कुछ अप्रत्याशित कारकों का सामना कर रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा आगे कहा कि चीनी अर्थव्यवस्था में घरेलू खपत, निवेश और निर्यात सब गिर रहे हैं और रोजगार पर दबाव काफी बढ़ रहा है जबकि वित्तीय जोखिम तेजी से बढ़ रहे हैं।

बीझिंग के मुताबिक चीन ने इस साल 90 लाख से अधिक शहरी रोजगार पैदा करने का लक्ष्य रखा है। ली की रिपोर्ट के अनुसार उक्त लक्ष्य वर्ष 2019 के 1.1 करोड़ लक्ष्य से कम और वर्ष 2013 के बाद से सबसे कम है। ली ने कहा कि COVID-19 महामारी ने विश्व अर्थव्यवस्था को मंदी में ढकेल दिया है, जो देश को सामना करना पड़ा है, इन कठिनाइयों और समस्याओं से बीझिंग पहले से ही अवगत था।

बीजिंग के ग्रेट हॉल में मास्क पहने प्रतिनिधियों को ली ने कहा, हमने COVID -19 के जवाब में बड़ी रणनीतिक उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्तमान में महामारी अभी तक समाप्त नहीं हुई है, जबकि विकास को बढ़ावा देने में हम जिन कार्यों का सामना कर रहे हैं, वे बहुत अधिक हैं। उन्होंने कहा कि चीन की सरकार को "वायरस से होने वाले नुकसान को कम करने के प्रयासों को दोगुना करना चाहिए।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications