कौन हैं Sandip Patel? फिल्म 'Holy Father' से कैसे बन गए टॉक ऑफ द टाउन, कान्स 2026 में क्यों हो रही चर्चा?
Cannes Film Festival 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में हर साल भारतीय सितारे अपने फैशन, फिल्मों और ग्लैमर से चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग रही। रेड कार्पेट की चमक से आगे बढ़ते हुए भारतीय मूल के फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर संदीप पटेल (Sandip Patel) ने कान्स 2026 के इंटरनेशनल मार्केट में ऐसा प्रभाव छोड़ा कि हर तरफ उन्हीं की चर्चा होने लगी।
फिल्म 'Holy Father' ने खींचा लोगों का ध्यान
संदीप पटेल की आगामी हॉलीवुड फिल्म 'Holy Father' ने विदेशी खरीदारों, डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्लोबल सिनेमा इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। खास बात ये है कि इस फिल्म में हॉलीवुड स्टार Eric Roberts और Mary Lirette अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

कौन हैं संदीप पटेल, जिनकी कान्स में हो रही चर्चा?
-भारतीय मूल के संदीप पटेल अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के ऑगस्टा शहर में रहते हैं। करीब 10 साल पहले उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस SRHP Films की शुरुआत की थी। शुरुआत से ही उनका सपना ऐसा कंटेंट तैयार करना रहा है, जो भारतीय सोच और अंतरराष्ट्रीय सिनेमाई स्तर के बीच की दूरी को कम कर सके।
-संदीप पटेल सिर्फ हॉलीवुड तक सीमित नहीं हैं बल्कि भारतीय दर्शकों के लिए भी कई चर्चित प्रोजेक्ट्स बना चुके हैं। उनका मकसद हमेशा से ऐसे विषयों पर काम करना रहा है, जो सीमाओं से परे जाकर वैश्विक दर्शकों से जुड़ सकें।
बॉलीवुड और ओटीटी पर भी दिखा चुके हैं दम
-SRHP Films पहले भी कई चर्चित फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए दर्शकों का ध्यान खींच चुका है। मुर्शिद जैसी क्राइम थ्रिलर सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, जिसमें के के मेनन और तनुज विरवानी नजर आए थे।
-इसके अलावा फिल्म आजम में जिमी शेरगिल की दमदार एक्टिंग को काफी सराहा गया था। वहीं 706 जैसी सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म भी उनके बैनर के चर्चित प्रोजेक्ट्स में शामिल रही।
'Holy Father' ने कान्स के बिजनेस मार्केट में मचाई हलचल
-कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में संदीप पटेल सिर्फ एक मेहमान बनकर नहीं पहुंचे थे बल्कि भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के विजन के साथ मौजूद थे।
-डायरेक्टर श्रवण तिवारी की फिल्म 'हॉली फादर' (Holy Father) को लेकर कान्स के फिल्म मार्केट और नेटवर्किंग कॉरिडोर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर्स और खरीदारों के बीच फिल्म को लेकर खास दिलचस्पी नजर आई।
-संदीप पटेल का मानना है कि भारतीय भावनाओं और कहानियों को हॉलीवुड स्तर की तकनीक और प्रोडक्शन क्वालिटी के साथ पेश किया जाए, तो वह दुनिया भर के दर्शकों को प्रभावित कर सकती हैं।
IMPPA से जुड़कर बढ़ा रहे हैं भारतीय सिनेमा का दायरा
-संदीप पटेल इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन यानी IMPPA के सदस्य भी हैं। कान्स के दौरान उन्होंने IMPPA के उपाध्यक्ष अतुल पटेल से मुलाकात की थी।
-इस मुलाकात में भारतीय फिल्म निर्माताओं को विदेशी बाजारों में ज्यादा अवसर दिलाने और ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारतीय कंटेंट को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। इस सफर में अवॉर्ड विनिंग डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट और फोटोग्राफर Ashwin Borad भी उनके साथ नजर आए।
'Holy Father' के बाद अब इन बड़े प्रोजेक्ट्स पर नजर
-संदीप पटेल की महत्वाकांक्षा सिर्फ एक फिल्म तक सीमित नहीं है। उनका प्रोडक्शन हाउस लगातार नए ग्लोबल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। उनकी अगली हॉलीवुड फिल्म 'सनडाउन टाउन' (Sundown Town) का लॉन्च 23 मई 2026 को अमेरिका में किया गया था। ये फिल्म साल 2027 में रिलीज के लिए तैयार की जा रही है।
-इसके अलावा 'Two Zero One Four' नाम की वेब सीरीज भी चर्चा में है, जिसमें जैकी श्रॉफ और अक्षय ओबेरॉय अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। दिलचस्प बात ये है कि इन सभी प्रोजेक्ट्स का निर्देशन श्रवण तिवारी ही कर रहे हैं।
सिर्फ स्टारडम नहीं, अब ग्लोबल प्रोडक्शन में भी भारत की पहचान
-जहां कान्स में ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट और करण जौहर जैसे बड़े सितारे अपने ग्लैमर से सुर्खियां बटोर रहे थे, वहीं संदीप पटेल ने ये दिखा दिया कि भारतीय सिनेमा अब सिर्फ एक्टिंग और रेड कार्पेट तक सीमित नहीं है।
-आज भारतीय निर्माता और कंटेंट क्रिएटर्स हॉलीवुड के साथ मिलकर ग्लोबल लेवल का सिनेमा तैयार कर रहे हैं। संदीप पटेल की सफलता इसी बदलते दौर का संकेत मानी जा रही है, जहां भारतीय कहानियां दुनिया के बड़े मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications