खान सर, पीडब्लू, एलन से पहले BYJU’S का था जलवा, इस अपराध में फाउंडर को जेल, कौन हैं बायजू रवींद्रन?

Who is BYJU'S Founder Byju Raveendran: एक दौर था जब ऑनलाइन पढ़ाई की दुनिया में सिर्फ एक नाम गूंजता था-BYJU'S। ना खान सर का उतना दबदबा था, ना PW और एलन की इतनी चर्चा। करोड़ों छात्रों के मोबाइल में BYJU'S ऐप था और उसके संस्थापक बायजू रवींद्रन को भारत के सबसे सफल स्टार्टअप चेहरों में गिना जाता था, लेकिन अब वही बायजू कानूनी संकटों में घिर चुके हैं।

सिंगापुर की अदालत ने उन्हें अदालत की अवमानना के मामले में छह महीने की जेल की सज़ा सुनाई है। साथ ही उन पर 70,500 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। आखिर कौन हैं बायजू रवींद्रन, कैसे खड़ा किया अरबों का एडटेक साम्राज्य और किस वजह से पहुंच गए जेल की दहलीज तक, जानिए पूरी कहानी।

Who is BYJU S Founder Byju Raveendran

Byju Raveendran को कोर्ट ने क्‍यों सुनाई जेल की सजा?

सिंगापुर कोर्ट ने बायजू रवींद्रन को अप्रैल 2024 से अपनी संपत्ति से संबंधित कई अदालती आदेशों का बार-बार उल्लंघन और कई अदालती निर्देशों का पालन नहीं करने का दोषी पाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगापुर की अदालत ने बायजू रवींद्रन को आदेश दिया है कि वे बीयर इन्वेस्टको प्राइवेट लिमिटेड के कानूनी स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज पेश करें, जो एक संबंधित इकाई में हिस्सेदारी रखती है।

70,500 डॉलर का देना पड़ेगा जुर्माना

इसके अलावा कोर्ट ने उन्हें संबंधित अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने का भी निर्देश दिया है। साथ ही, रवींद्रन पर 90,000 सिंगापुर डॉलर (करीब 70,500 अमेरिकी डॉलर) की कानूनी लागत चुकाने का आदेश भी दिया गया है। यह फैसला रवींद्रन और उनकी कंपनी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

संकट में चल रही है BYJU'S

एक समय अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक पहुंचने वाली BYJU'S पिछले कुछ वर्षों से लगातार विवादों में घिरी रही है, जिसमें वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, कॉरपोरेट गवर्नेंस पर सवाल, निवेशकों के साथ टकराव, बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी और नकदी प्रवाह की समस्याएं शामिल हैं।

सिंगापुर कोर्ट का हालिया फैसला ऐसे समय में आया है जब कंपनी अपने कारोबार को स्थिर करने और निवेशकों का भरोसा फिर से हासिल करने की कोशिश कर रही थी। संस्थापक को जेल की सजा मिलने से कंपनी की प्रतिष्ठा पर और नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है, जिससे उसकी मौजूदा कानूनी और वित्तीय चुनौतियां और अधिक गंभीर हो सकती हैं।

Who is BYJU'S Founder: रवींद्रन कौन हैं?

BYJU'S के फाउंडर बायजू रवींद्रन हैं, जिन्होंने अपनी पत्नी दिव्या गोकुलनाथ के साथ मिलकर 2011 में इस भारतीय एडटेक कंपनी की शुरुआत की थी। मूल रूप से केरल के रहने वाले रवींद्रन एक पूर्व इंजीनियर और शिक्षक रहे हैं, जिन्होंने बाद में "थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड" के तहत शिक्षा को डिजिटल रूप देने का काम शुरू किया।

इसी पहल के अंतर्गत 2015 में "बायजूज़ - द लर्निंग ऐप" लॉन्च किया गया, जिसने ऑनलाइन शिक्षा को इंटरएक्टिव और आसान बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। कंपनी ने शुरुआती वर्षों में तेजी से सफलता हासिल करते हुए भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई और छात्रों के लिए वीडियो लेसन, टेस्ट प्रैक्टिस और पर्सनलाइज्ड लर्निंग जैसी सर्विस दी।

BYJU'S Founder Net Worth: रवीन्द्रन की की नेटवर्थ कितनी है?

बीजू रवींद्रन की नेटवर्थ फिलहाल शून्य हो गई है। फोर्ब्स की 2024 बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, 4 अप्रैल 2023 को उनकी संपत्ति 2.1 बिलियन डॉलर (करीब ₹17,545 करोड़) थी। फोर्ब्स ने रवींद्रन समेत चार अरबपतियों को सूची से बाहर किया।

भविष्‍य पर मंडरा रहा खतरा

इस गिरावट की मुख्य वजह बायजूस की वैल्यूएशन में भारी कमी है। ब्लैकरॉक ने इसे 2022 के 22 बिलियन डॉलर से घटाकर 1 बिलियन डॉलर कर दिया। शेयरधारकों ने रवींद्रन को सीईओ पद से हटाने के लिए मतदान भी किया।लगातार गिरते वैल्यूएशन और बढ़ती कानूनी परेशानियों के बीच अब कंपनी के भविष्य को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। एडटेक सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल रही बायजू के लिए आने वाले दिन और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

NEET Paper Leak पर भड़के खान सर, अलख पांडे-आनंद कुमार ने उड़ाई NTA की धज्जियां, सरकार को दे दी बड़ी सलाह!
NEET Paper Leak पर भड़के खान सर, अलख पांडे-आनंद कुमार ने उड़ाई NTA की धज्जियां, सरकार को दे दी बड़ी सलाह!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+