Drishyam 3 BO Collection Day 6: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का दुनिया भर में जलवा, छठे दिन किया इतना कारोबार

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: मलयालम सिनेमा एक बार फिर साबित कर रहा है कि दमदार कहानी और शानदार निर्देशन के आगे बड़े बजट की चमक फीकी पड़ सकती है। मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 21 मई 2026 को मोहनलाल के जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज हुई इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में ही ताबड़तोड़ कमाई कर इंडस्ट्री को चौंका दिया है। डायरेक्टर जीतू जोसेफ की ये फिल्म अब तेजी से 200 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है।

विदेशों में 'दृश्यम 3' का दबदबा, ओवरसीज में शानदार कमाई
आपको बता दें कि 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। फिल्म को विदेशों में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासकर गल्फ कंट्रीज और यूरोप में मोहनलाल की इस फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाई हुई है।

Drishyam 3 Box Office

छठे दिन फिल्म ने की कितनी कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन दुनियाभर में करीब 6 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसी के साथ ओवरसीज मार्केट में फिल्म की कुल कमाई लगभग 90.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। विदेशी बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा ये रिस्पॉन्स फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है।

Drishyam 3 BO Collection Day 4:'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, फिल्म ने चौथे दिन छापे इतने नोट
Drishyam 3 BO Collection Day 4:'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, फिल्म ने चौथे दिन छापे इतने नोट

भारत में भी कायम है मोहनलाल का जादू

-अगर घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म 'दृश्यम 3' का मलयालम वर्जन लगातार अच्छी कमाई कर रहा है। छठे दिन फिल्म ने भारत में करीब 6.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

-करीब 4,668 शोज के साथ सिनेमाघरों में चल रही 'दृश्यम 3' का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन अब 79.62 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है जबकि नेट कलेक्शन लगभग 68.60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म को केरल में जबरदस्त ऑक्यूपेंसी मिल रही है और फैमिली ऑडियंस भी इसे पसंद कर रही है।

6 दिन में 170 करोड़ पार, अब 200 करोड़ पर नजर

देश और विदेश दोनों जगहों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स की बदौलत 'दृश्यम 3' ने सिर्फ 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 170.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। भारत से 79.62 करोड़ रुपये और ओवरसीज मार्केट से 90.70 करोड़ रुपये जुटाने के बाद अब फिल्म की नजर सीधे 200 करोड़ क्लब पर टिक गई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म की यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले कुछ दिनों में ये आंकड़ा आसानी से पार हो सकता है।

मिक्स्ड रिव्यूज के बावजूद दर्शकों का मिल रहा प्यार

-दिलचस्प बात ये है कि फिल्म 'दृश्यम 3' को क्रिटिक्स की तरफ से मिक्स्ड रिव्यूज मिले हैं। कई समीक्षकों का मानना है कि तीसरा पार्ट पहले दो भागों जितना रोमांचक नहीं है लेकिन फिर भी इसकी कहानी दर्शकों को बांधे रखती है।

-रिव्यूज में कहा गया है कि फिल्म सही और गलत के बीच की जटिलता को दिखाने की कोशिश करती है। वहीं मोहनलाल की दमदार परफॉर्मेंस को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया जा रहा है। IMDb पर भी फिल्म को 10 में से 7.2 की रेटिंग मिली है, जो दर्शकों के अच्छे रिस्पॉन्स को दिखाती है।

बजट से दोगुनी कमाई कर चुकी है फिल्म

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'दृश्यम 3' का बजट करीब 80 से 100 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। हालांकि अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में बजट को लेकर अलग आंकड़े सामने आए हैं लेकिन इतना तय है कि फिल्म अपने बजट से कहीं ज्यादा कमाई कर चुकी है।

-फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पहले ही हिट माना जाने लगा है। मोहनलाल की एक्टिंग, जीतू जोसफ का निर्देशन और 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी का क्रेज, इन तीनों ने मिलकर फिल्म को बड़ी सफलता की तरफ पहुंचा दिया है।

क्यों खास है 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी?

-'दृश्यम' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित थ्रिलर फ्रेंचाइजियों में से एक बन चुकी है। इसकी कहानी, सस्पेंस और इमोशनल एंगल ने दर्शकों को हमेशा बांधे रखा है।

-फिल्म के तीसरे पार्ट में भी वही रहस्य और तनाव देखने को मिलता है, जिसने इस सीरीज को खास बनाया है। यही वजह है कि रिलीज के बाद से ही फिल्म सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+