Crime News: “487 मर्दों को बेचा, 'डर्टी गेम' के नाम पर महिला से 7 साल का टॉर्चर, रूह कंपा देगी सच्चाई

Crime News: फ्रांस में एक बेहद चौंकाने वाला और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक बैंक मैनेजर को अपनी एक्स गर्लफ्रैंड के साथ सात साल तक क्रूरता, रेप और यातना देने के आरोप में 25 साल जेल की सजा सुनाई गई है। पीड़िता 42 साल की Laetitia R. ने कोर्ट में बताया कि उसका एक्स पार्टनर गुइलौम बूची उस पर लंबे समय तक साइकोलॉजिकल कंट्रोल बनाए रखता था। यह मामला पूरे फ्रांस में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि यह अपने तरह इतना अजीब मामला है कि महिला हो या पुरुष, जिसने भी सुना वह सहम गया।

“सेक्स गेम” कहकर शुरू हुई क्रूरता, फिर हदें पार

अदालत में पेश जानकारी के मुताबिक, गुइलौम बूची ने 2015 से 2022 के बीच लाएटिशिया को साडोमासोचिस्टिक सेक्स गेम (sadomasochistic sex games) के नाम पर उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया। शुरुआत में उसने इसे सिर्फ हल्की मारपीट और बांधने वाले खेल जैसा बताया था। बूची ने भरोसा दिलाया था कि अगर लाएटिशिया को कुछ पसंद नहीं आएगा, तो वह तुरंत रुक जाएगा। लेकिन धीरे-धीरे यह सब हिंसक और खतरनाक रूप लेता गया।

पीड़िता बोली- “यह सिर्फ हिंसा थी”

लाएटिशिया ने अदालत में साफ कहा कि यह कोई “यौन खेल” नहीं था, बल्कि साफ-साफ हिंसा थी। उसने बताया कि वह हमेशा डर में जीती थी कि कहीं उसके निजी वीडियो वायरल न कर दिए जाएं। इसी डर और मानसिक दबाव के कारण वह लंबे समय तक इस रिश्ते से बाहर नहीं निकल पाई। पीड़िता के मुताबिक, बूची ने उसे पूरी तरह मानसिक रूप से कंट्रोल कर लिया था। यातना सिर्फ यहीं नहीं रुकी।

गला घोंटना, जलाना और क्रूर हरकतें

सुनवाई के दौरान बूची ने कई खौफनाक हरकतें स्वीकार भी कीं। उसने माना कि उसने गला घोंटने, शरीर जलाने और कई अमानवीय कामों को अंजाम दिया। हालांकि उसने अदालत में दावा किया कि ये सब “दोनों की सहमति से हुए अंतरंग खेल” थे। बूची ने कहा कि उसे कभी नहीं लगा कि वह लाएटिशिया को नुकसान पहुंचा रहा है। लेकिन पीड़िता के वकील ने इसे गंभीर शारीरिक और मानसिक अत्याचार बताया।

487 पुरुषों संग संबंध बनाने को किया मजबूर

मामले का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा यह था कि बूची पर लाएटिशिया को जबरन वेश्यावृत्ति में धकेलने का भी आरोप लगा। अदालत में बताया गया कि वह उसे अपने दोस्तों, सहकर्मियों और यहां तक कि अजनबियों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। इतना ही नहीं, वह उन पुरुषों की सूची भी बनवाता था जिनसे लाएटिशिया मिलती थी। लाएटिशिया ने अदालत में कहा- “मैंने 487 पुरुषों तक गिनती रखी थी। उनमें से कुछ से मैं 10 बार तक मिली थी। ये सब करन के लिए मुझे मजबूर किया गया था।”

2015 की क्रिसमस ईव से शुरू हुआ डरावना दौर

चार बच्चों की मां लाएटिशिया ने बताया कि यह सब धीरे-धीरे बढ़ता गया। उसने अदालत को बताया कि 2015 की क्रिसमस ईव पर बूची ने उसे पहले दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इसके बाद उसे मोटरवे सर्विस स्टेशन पर अजनबियों के सामने खुद को पेश करने के लिए कहा गया। रिपोर्ट के मुताबिक, उस दौरान बूची फोन पर पूरी घटना सुनता रहता था।

“मुझे लग रहा था मैं अंदर से मर रही हूं”

सुनवाई के दौरान लाएटिशिया बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने कहा- “मुझे भीतर से ऐसा लग रहा था जैसे मैं मर रही हूं।” उन्होंने बताया कि इस लंबे अत्याचार और हिंसा का असर अब उनके शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर पड़ा है। उन्हें गंभीर शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़िता के वकील ने मांगी थी उम्रकैद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के वकील ने अदालत से बूची को उम्रकैद देने की मांग की थी। उनका कहना था कि उसे किसी दूसरी महिला के खिलाफ फिर अपराध करने से रोकना जरूरी है। हालांकि अदालत ने आखिरकार उसे 25 साल जेल की सजा सुनाई। फैसले के मुताबिक, बूची अपनी सजा के दो-तिहाई हिस्से (तकरीबन सवा 8 साल) पूरे करने के बाद ही पैरोल के लिए आवेदन कर सकेगा।

दूसरे चर्चित केस से मिली शिकायत करने की हिम्मत

लाएटिशिया ने बताया कि उन्हें अपना मामला सार्वजनिक करने की प्रेरणा फ्रांस के चर्चित गिजेल पेलिकोट केस से मिली। उस मामले में गिजेल पेलिकोट के पति को अपनी पत्नी को बेहोश कर अजनबियों से उसका यौन शोषण करवाने के आरोप में 20 साल जेल की सजा मिली थी। इस केस के बाद फ्रांस में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और घरेलू शोषण को लेकर बहस और तेज हो गई है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+