बालाघाट में रेत माफिया का खुला तांडव, रोकने गई पुलिस पर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया, हेड कांस्टेबल हुआ घायल, Video

Balaghat Sand Mafia Attack: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में अवैध रेत खनन का खेल अब किस हद तक बेखौफ हो चुका है, इसका ताजा और चौंकाने वाला मामला लालबर्रा थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां हालात ऐसे बन गए कि अवैध खनन रोकने पहुंची पुलिस टीम खुद अपनी जान बचाने के लिए मजबूर हो गई। रेत माफिया के बढ़ते हौसले इतने 'बुलंद' हो गए कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल राजेश्वर राहांगडाले पर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

दरअसल, पलाकामठी गांव में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायत मिलने पर कांस्टेबल सुनील विश्वकर्मा और हेड कांस्टेबल राजेश्वर राहांगडाले की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर चालक से पूछताछ शुरू की, लेकिन तभी स्थिति अचानक बेकाबू हो गई और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान हुए जानलेवा हमले में हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

Madhya Pradesh

सीधे कांस्टेबल पर चढ़ा दिया गया ट्रैक्टर

बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान ट्रैक्टर चालक ने अचानक ही हेड कांस्टेबल राजेश्वर राहांगडाले पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उस वक्त वे घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर रहे थे। पल भर में हालात ऐसे बिगड़े कि पुलिस टीम को भी पीछे हटना पड़ा।

कांस्टेबल की हालत गंभीर

हमले में हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उनकी बाईं तरफ की कई पसलियां टूट गई हैं और फेफड़ों में चोट की आशंका है। हालांकि सीटी स्कैन में आंतरिक रक्तस्राव नहीं मिला, लेकिन सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए महाराष्ट्र के गोंदिया रेफर किया गया है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर वही पुराना सवाल खड़ा कर दिया है-क्या बालाघाट में अवैध रेत खनन पर रोक सिर्फ कागजों में रह गई है?

इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। लोग खुलकर कह रहे हैं कि अगर पुलिस पर ही हमला होने लगे तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा? अब मांग सिर्फ कार्रवाई की नहीं, बल्कि ऐसी सख्ती की है जो रेत माफिया की हिम्मत को सच में पस्त कर दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+