दिग्गज मोबाइल फोन iPhones पर चीन में प्रतिबंध, शी जिनपिंग अपने ही देश के विनाश पर क्यों तुले हैं?

China Bans iPhones: चीन ने कथित तौर पर सरकारी अधिकारियों और राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों के कर्मचारियों को आईफ़ोन का उपयोग करने से रोक दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने गुरुवार को बताया है, कि चीन ने केंद्र सरकार के अधिकारियों को ऐप्पल उपकरणों का उपयोग करने से रोकने का निर्देश जारी किया है।

शुक्रवार को, ब्लूमबर्ग ने बताया था, कि प्रतिबंध में सरकार समर्थित एजेंसियां और राज्य कंपनियां भी शामिल हैं और इसका विस्तार सरकार द्वारा नियंत्रित संगठनों की एक विस्तृत श्रृंखला तक किया जाएगा। यानि, धीरे धीरे चीनी सरकार के हर एक डिपार्टमेंट से लेकर निजी क्षेत्र की उन कंपनियों पर भी लागू किया जाएगा, जिसे चीन की सरकार की तरफ से किसी तरह के की मदद मिली है।

China Bans iPhones

चीन के इस कदम, जिसकी आधिकारिक चैनलों पर घोषणा नहीं की गई है, वाशिंगटन और बीजिंग के बीच चल रहे व्यापार और तकनीकी युद्ध में नवीनतम आक्रमण हैं।

iPhone पर प्रतिबंध क्यों और अभी क्यों?

iPhone पर प्रतिबंध लगना, Apple के लिए बहुत बुरी खबर और आम तौर पर पश्चिमी तकनीकी कंपनियों के लिए एक संभावित संकेत है, कि आने वाले वक्त में चीन में उनके खिलाफ भी प्रतिबंधों का सिलसिला शुरू होगा, लिहाजा ऑब्जर्वर्स के लिए प्रतिबंध, चीन पर नजर रखने वालों के लिए पूरी तरह से आश्चर्यचकित करने वाला नहीं है।

संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन ने एक-दूसरे पर अपनी आर्थिक निर्भरता को कम करने के लिए कदम उठाए हैं क्योंकि दोनों पक्ष निवेश और व्यापार पर कथित राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बीजिंग ने विदेशी टेक्नोलॉजी पर अपनी निर्भरता कम करने और घरेलू कंपनियों को बढ़ावा देने के प्रयास तेज कर दिए हैं, जिसमें शेन्ज़ेन स्थित हुआवेई भी शामिल है, जिसके नए $1,200 मेट 60 प्रो स्मार्टफोन को तकनीकी विश्लेषकों ने आईफोन को टक्कर देने वाला बताया है।

बैंक ऑफ अमेरिका ने मेट 60 प्रो स्मार्टफोन के हालिया लॉन्च को देखते हुए आईफोन प्रतिबंध के "दिलचस्प" समय पर गौर किया है।

चीन अपनी सुरक्षा को बता रहा खतरा

अल-जजीरा की एक रिपोर्ट में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के चीन विश्लेषक चिम ली ने कहा, कि "आईफ़ोन के व्यक्तिगत उपयोग को सीमित करना, जो स्थानीय नेटवर्क तक पहुंच सकता है और पर्यावरणीय डेटा एकत्र कर सकता है, साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।"

ली ने कहा, कि चीन कम से कम 2016 से नए कानूनों और रेगुलेशंस के साथ साइबर सुरक्षा खामियों को दूर करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तकनीकी सीमाओं ने हाल तक उसके प्रयासों को रोक कर रखा है।

उन्होंने कहा, "हाल के तकनीकी डेवलपमेंट्स ने सरकार को इन [साइबर सुरक्षा] उपायों के साथ आगे बढ़ने के लिए कुछ आत्मविश्वास दिया है।"

चीन और अमेरिका एक-दूसरे की तकनीकी कंपनियों को संभावित सुरक्षा जोखिम के रूप में देखते हैं, और दोनों एक दूसरे पर संवेदनशील डेटा और सरकारी बुनियादी ढांचे की जासूसी करने का आरोप लगाते रहते हैं।

मई में, मोंटाना, डेटा गोपनीयता चिंताओं पर चीनी स्वामित्व वाले टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला अमेरिकी राज्य बन गया, और कई अन्य राज्य भी इसी तरह के कदमों पर विचार कर रहे हैं।

वाशिंगटन ने अमेरिकी कंपनियों को हुआवेई सहित कई चीनी तकनीकी कंपनियों के साथ व्यापार करने से भी प्रतिबंधित कर दिया है, और अमेरिकी चिप निर्माताओं को, चीन की उन्नत तकनीक बेचने से प्रतिबंधित कर दिया है।

मेट 60 प्रो की रिलीज़, जो एडवांस किरिन 9000s प्रोसेसर द्वारा संचालित है, उसने इन एक्सपोर्ट कंट्रोल को लेकर सवाल उठाए हैं।

China Bans iPhones

आईफोन को चीन में बैन करने का मतलब?

चीन में प्रतिबंध लगने के बाद ऐप्पल के शेयर की कीमत बुधवार से शुक्रवार तक, कारोबार बंद होने तक लगभग 6 प्रतिशत गिर गई, जिससे दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का मूल्य लगभग 200 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

प्रतिबंध से चीन में काम कर रही पश्चिमी कंपनियों को भी झटका लगा है, क्योंकि वे सवाल कर रहे हैं, कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में विदेशी कंपनियों के लिए अब काम करने के लिए कितना सही माहौल बचा है।

भले ही कुछ चीनी अधिकारी इस बात पर जोर दे रहे हैं, कि चीन COVID-19 महामारी के सबसे बुरे दौर के बाद व्यापार के लिए फिर से खुला है, लेकिन चीन के अंदर मिंट्ज़ समूह सहित विदेशी कंपनियों पर पुलिस की कई छापेमारियां हुई हैं, और हाल ही में लागू किए गए जासूसी विरोधी कानूनों ने विदेशी कंपनियों के लिए चीन में संचालन करना काफी मुश्किल बना दिया है।

Apple पर लेटेस्ट प्रतिबंध चीन में व्यापार करने के बारे में संदेह बढ़ा सकते हैं, विशेष रूप से कैलिफोर्निया स्थित तकनीकी दिग्गज के, हाल तक, बीजिंग के साथ अपेक्षाकृत अच्छे संबंध थे।

Apple, जो चीन में अपनी वैश्विक बिक्री का लगभग 20 प्रतिशत प्रोडक्शन करता है, वो ऐतिहासिक रूप से उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट सेंसरशिप से बचने के लिए अपने चीनी iOS स्टोर से वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क या वीपीएन को हटाकर बीजिंग की नियंत्रण की मांगों का पालन करता रहा है।

हाल ही में मार्च में, एप्पल के सीईओ टिम कुक ने बीजिंग में चीनी प्रधान मंत्री ली कियांग से मुलाकात की थी।

लोकप्रिय न्यूज़लेटर सिनोसिज्म के लेखक बिल बिशप ने शुक्रवार को कहा, कि "कई लोगों को यह विश्वास था, कि ऐप्पल किसी भी भौतिक झटके से बचने के लिए यूएस-चीन तनाव को संभालने में सक्षम है, जो तेजी से बिगड़ सकता है।"

चीन के लिए एपल पर बैन का क्या मतलब है?

प्रतिबंध से रोज़मर्रा के चीनी नागरिकों को जल्द ही रिलीज़ होने वाले iPhone 15 और अन्य Apple प्रोडक्ट्स को खरीदने से नहीं रोका जाएगा।

लेकिन यह बीजिंग की नियंत्रण की इच्छा और चीन के आर्थिक भविष्य के बीच, अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव पर निर्भर करता है।

Apple सहित कंपनियां पहले से ही उत्पादन और निवेश को चीन से ट्रांसफर करने लगी हैं, लेकिन इस प्रतिबंध के बाद अब अमेरिकी और यूरोपीय कंपनियां, तेजी से चीन से बाहर निकलने की कोशिश में लग जाएंगी।

अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने पिछले महीने कहा था, कि विदेशी तकनीकी कंपनियां तेजी से प्रतिकूल कारोबारी माहौल के कारण चीन को निवेश नहीं करने योग्य मानने लगी हैं।

लिहाजा, जो चीन पहले से ही भीषण आर्थिक संकट, रियल एस्टेट सेक्टर में तबाही और युवाओं में भारी स्तर पर फैलती बेरोजगारी से परेशान रहा है, अगर वहां से कंपनियों का पलायन शुरू होता है, तो फिर चीन की स्थिति तेजी से बिगड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+