इस देश में शैतानी बिल्लियां जला रही हैं लोगों के घर, 100 घरों को फूंका, सरकार ने जारी की चेतावनी
दक्षिण कोरिया में शैतानी बिल्लियों ने जमकर उत्पात मचाया है और पिछले 3 सालों में बिल्लियां 100 से ज्यादा घरों में आग लगने की वजह बनी हैं।
सियोल/दक्षिण कोरिया, जनवरी 01: दुनिया में आपने एक से बढ़कर एक शैतान आदमी और शैतान जानवर देखे होंगे, लेकिन अगर हम आपको कहें, कि दुनिया के एक कोने में ऐसी बिल्लियां मौजूद हैं, जो अपनी शैतानी के लिए कुख्यात हैं, तो आपको हैरानी होगी। दक्षिण कोरिया में बिल्लियों की वजह से सरकार को चेतावनी जारी करनी पड़ी है और आपको सुनकर हैरानी होगी, कि दक्षिण कोरिया की सरकार की तरफ से कहा गया है कि, देश में बिल्लियों ने 100 से ज्यादा घरों को फूंक डाला है। (सभी तस्वीर फाइल)

दुनिया की सबसे शैतान बिल्ली!
दक्षिण कोरिया में शैतान बिल्लियों ने पिछले कुछ सालों में जमकर उत्पात मचाया है और अब जाकर सरकार की तरफ से देश के लोगों को अपने पालतू बिल्लियों को लेकर चेतावनी जारी करनी पड़ी है। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कहा है कि, पिछले तीन सालों में दक्षिण कोरिया की राजधानी में बिल्लियों ने 100 से ज्यादा घरों में आग लगा दिया है। जिसके बाद सरकार की तरफ से अब पालतू बिल्लियों को लेकर चेतावनी जारी की गई है और मालिकों से कहा गया है कि, वो अपनी बिल्लियों पर कड़ी नजर रखें, क्योंकि ये बिल्लियां देश में उत्पात मचा रही हैं।

बिल्लियों ने फूंके 100 से ज्यादा घर
सियोल मेट्रोपॉलिटन फायर एंड डिजास्टर डिपार्टमेंट ने गुरुवार को एक बयान में कहा है कि, बिल्लियों ने जनवरी 2019 से लेकर नवंबर 2021 के दरम्यां 107 घरों में आग लगाया है। दक्षिण कोरिया की फायर डिपार्टमेंट ने कहा है कि, ये बिल्लियां काफी ज्यादा शैतान हैं और घरों में इलेक्ट्रिक स्विच को बार बार ऑन-ऑफ करती रहती हैं, खासकर बिजली से चलने वाली स्टोव के स्विच को ऑन करने में ये बिल्लियां काफी माहिर हैं और संवेदनशील बटनों पर ये बिल्लियां कूद जाती हैं, जिससे बिजली का स्टोव जलने लगता है और कई बार घरों में उस वजह से आग लग जाती है।

कई लोग हो चुके हैं जख्मी
फायर डिपार्टमेंट की तरफ से बयान में कहा गया है कि, घरों में आग लगने की वजह से अभी तक कई लोग गंभीर जख्मी हो चुके हैं। फायर डिपार्टमेंट की तरफ से कहा गया है, आधे से ज्यादा घरों में आग उस वक्त लगी है, जब घरों के मालिक घर से बाहर थे और उनकी बिल्लियां घर में अकेली थीं। फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी चुंग ग्यो-चुल ने कहा कि, "देश में अभी भी बिल्लियां घरों में आग लगा रही हैं।" उन्होंने कहा कि, "हम पालतू जानवरों वाले परिवारों को अतिरिक्त ध्यान देने की सलाह देते हैं क्योंकि जब घर पर कोई नहीं होता है तो आग काफी ज्यादा फैल जाती है।"

बिल्ली मालिकों को सरकार की सलाह
दक्षिण कोरिया फायर डिपार्टमेंट की तरफ से बकायदा बिल्लियों को पालने वाले मालिकों के लिए कुछ सलाह दिए गये हैं। जिनमें कहा गया है कि, इलेक्ट्रिक चूल्हे के आसपास ऐसी वस्तुओं को ना रखें, जो ज्वलनशील हो, या जिनमें आसानी से आग पकड़ लेती हो। वहीं, आग के जोखिम को रोकने के लिए एक स्वचालित लॉक फंक्शन के साथ एक इलेक्ट्रिक स्टोव का उपयोग करने का सुझाव दिया गया है। विभाग के मुताबिक सियोल में पालतू जानवरों से जुड़े घरों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं।

अमेरिका में भी आग लगाती हैं बिल्लियां
दक्षिण कोरिया में फायर डिपार्टमेंट ने कहा कि, जनवरी 2019 से सितंबर 2019 के बीच देश के 31 घरों में आग बिल्लियों की वजह से लगी हैं। आपको बता दें कि, ये समस्या सिर्फ दक्षिण कोरिया तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अमेरिकन ह्यूमेन एसोसिएशन के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में हर साल लगभग 1,000 घरों में आग लगने के लिए पालतू जानवर जिम्मेदार हैं। एसोसिएशन मालिकों को सुरक्षा उपाय के रूप में स्टोव नॉब्स पर कवर लगाने की सलाह दी गई है। वहीं, पालतू जानवर रखने वालों से कहा गया है कि, वो अपने पालतू जानवरों को किचन से दूर रखें और उन्हें किचन से हटकर रहना सिखाएं।












Click it and Unblock the Notifications