'गैर-मुस्लिम दुश्मन हैं, हमारे बच्चे अच्छी तरह इसे जान लें', इमाम का जहरीला बयान, गिरफ्तारी कब?
कनाडा में रहने वाला शेख यूनुस कहत्रादा लगातार जहरीले बयान उगल रहा है, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। दुनिया भर के सेक्युलर भी उसकी बातों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।

Imam Younus Kathrada On Non-Muslims: ईसाइयों के बनाए देश में, ईसाइयों की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए और ईसाइयों के टुकड़े पर पलने वाले एक इमाम ने गैर मुस्लिमों के खिलाफ जमकर जहर उगला है। कनाडा में रहने वाले एक इमाम शेख यूनुस कहत्रादा ने गैर मस्लिमों के खिलाफ इतना जहर उगला है, कि उसे सुनने वाले अपना सिर पीट लें, लेकिन अभी तक किसी भी कथित सेक्युलर जमात से इस इमाम के खिलाफ आवाज नहीं उठी है।

शेख यूनुस कहत्रादा ने क्या कहा?
कनाडाई इमाम शेख यूनुस कहत्रादा ने कनाडा के विक्टोरिया में मुस्लिमों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में गैर-मुस्लिमों को लेकर काफी भड़काने वाली बातें कही हैं। मुस्लिम यूथ विक्टोरिया कार्यक्रम में बोलते हुए शेख यूनुस कहत्रादा ने कहा कि, गैर मुस्लिम, जिनमें ईसाई, यहूदी और नास्तिक शामिल हैं, वो अल्लाह के दुश्मन हैं और इसीलिए वो मुसलमानों के दुश्मन हैं। शेख यूनुस कहत्रादा ने आगे कहा कि, "मैं चाहता हूं कि हमारे बच्चे इस बात को अच्छी तरह से समझें।" और जहर उगलते हुए शेख यूनुस कहत्रादा ने आगे कहा कि, "हे अल्लाह, इस्लाम और मुसलमानों को ताकत दो, काफिरों और बहुदेववादियों को अपमानित करो, (हमारे) धर्म के दुश्मनों को नष्ट करो, और विधर्मियों और नास्तिकों का सफाया करो!
नफरत बोने में माहिर है शेख यूनुस कहत्रादा
शेख यूनुस कहत्रादा नफरत बोने में माहिर है और ईसाइयों के खिलाफ पहले भी वो जहरीले बयानबाजी कर चुका है। पिछले महीने जब पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा था, उस वक्त भी शेख यूनुस कहत्रादा ने मुसलमानों को कहा था, कि वो ईसाइयों को क्रिसमस की शुभकामनाएं नहीं दे। शेख यूनुस कहत्रादा ने कहा था, कि "ईसाइयों को हैप्पी क्रिसमस कहना, किसी कातिल को शुभकामनाएं देने के बराबर है और ये मुसलमानों के लिए बड़ा पाप है।" वहीं, अपने एक और वीडियो में शेख यूनुस कहत्रादा कहता है, कि "वे इस्लाम के खिलाफ झूठे आरोप लगाते हैं और वो अल्लाह के दुश्मन हैं।"
शेख यूनुस कहत्रादा की गिरफ्तारी कब?
सबसे हैरान करने वाली बात ये है, कि कनाडा में रहने वाला शेख यूनुस कहत्रादा लगातार जहरीले बयान उगल रहा है, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इससे पहले भी मुस्लिमों के लिए काम करने वाली अलजजीरा की पत्रकार शीरिन अबू के निधन पर कहा था, कि 'इसमें कोई शक नहीं, कि उसने मुस्लिमों के लिए काफी काम किया और यहूदियों को उजागर किया, लेकिन हकीकत ये है, कि वो गैर-मुसलमान होकर मरी।' आगे उसने कहा कि, "हमारे बीच कुछ ऐसे लोग हैं, जो कहते हैं, कि वो जन्नत में जाएगी, क्योंकि वो शहीद हुई है, लेकिन चूंकी वो गैर-मुसलमान थी, इसीलिए वो नर्क की आग में ही जलेगी।" उसने कहा था, कि, "अल्लाह ने कहा है, कि गैर-मुस्लिम नर्क की आग में जलते हैं, इसीलिए हमारा क्या अधिकार है, कि हम कुछ कहें।"
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications