अंतरिक्ष से पृथ्वी के ऊपर नजर आई अजीबोगरीब चमकदार रोशनी, रहस्य जानकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान
नई दिल्ली, 26 अगस्त। सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर पिछले महीने एक तस्वीर खूब चर्चा में रही। अंतरिक्ष से ली गई इस फोटो में पृथ्वी के वायुमंडल में सफेद-नीले रंग की चमकदार रोशनी दिखाई दी। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर मौजूद एस्ट्रोनॉट्स भी इस मंजर को देखकर हैरान रह गए, उन्हें लगा यूरोप के ऊपर वायुमंडल में कोई खतरनाक विस्फोट हुआ है। हालांकि अब इस रोशनी के पीछे की सच्चाई सामने आ गई है।

पृथ्वी के वायुमंडल में दिखी अजीबोगरीब रोशनी
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर मौजूद एक फ्रांसीसी एस्ट्रोनॉट ने इस घटना की फोटो ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। एस्ट्रोनॉट ने यह भी बताया कि आखिरी ये रोशनी क्या है और क्यों हुई। फ्रांसीसी एस्ट्रोनॉट थॉमस पिके ने बताया कि पृथ्वी के वायुमंडल में इस अजीबोगरीब रोशनी को देख अन्य वैज्ञानिक भी हैरान रह गए थे। चिंता का कारण इसलिए भी था क्योंकि रोशनी काफी देर तक नजर आई।
Recommended Video

क्या है तेज रोशनी की सच्चाई?
उन्होंने आगे बताया कि रोशनी लगातार कम-ज्यादा हो रही थी, जब अलगी ट्रिप में स्पेस स्टेशन यूरोप के ऊपर पहुंचा तो रोशनी धीमी पड़ चुकी थी। हालांकि इस दौरान वैज्ञानिकों ने ये जरूर पता लगा लिया कि रोशनी किस वजह से हुई। एस्ट्रोनॉट थॉमस पिके ने इसकी एक फोटो भी ट्विटर पर पोस्ट की है। थॉमस ने इस रोशनी के पीछे का कारण ट्रांसिएंट ल्यूमिनस इवेंट बताया। यह तब होता है जब पृथ्वी की ऊपरी वायुमंडल में एकसाथ कई सारी बिजलियां कड़कती हैं।

बेहद दुर्लभ है नजारा
इस नाजरे को देखने बेहद दुर्लभ होता है, ऐसा इसलिए क्योंकि धरती के ऊपरी वाडुमंडल में बहुत कम बार ही बिजली के पैदा होने और कड़कने की घटना देखने को मिलती है। थॉमस के मुताबिक प्रकृति के इस कारनामे को यूरोप स्थित कोलंबस लेबोरेटरी ने भी देखा था। वहीं आईएसएस (अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन) को बिजली की ऐसी ही घटनाओं के बारे में अध्ययन के लिए बनाया गया है। जब थॉमस ने ये तस्वीर ली उस समय उनका स्पेस स्टेशन भूमध्यरेखा यानी इक्वेटर की लाइन के ऊपर निकल रहा था।

पहले भी ली जा चुकी है ऐसी फोटो
स्पेस स्टेशन की लोकेशन की वजह से तस्वीर भी शानदार आई है, यह नजारा वाकई में खूबसूरत है। थॉमस की फोटो और अन्य डेटा का विश्लेषण करने पर पता चला की पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल में एक थंडरस्टॉर्म आया था, जिसकी वजह से एकसाथ ढेर सारी बिजलियां कड़कीं। यह नजारा दशकों बाद देखने को मिला है। ऐसी घटना की एक तस्वीर कई साल पहले एस्ट्रोनॉट आंद्रियास मोगेनसेन ने लिया था। फोटो लेने से 10 दिन पहले ही वह स्पेस स्टेशन पर पहुंचे थे।

सोशल मीडिया पर मचा तहलका
अब थॉमस द्वारा ली गई तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनकी तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। फोटो के साथ उन्होंने लाइट के पीछे की सच्चाई के बारे में भी बताया। थॉमस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन इस तरह की स्पेस गतिविधियों के बारे में रिसर्च के लिए मदद करती है। जब एस्ट्रोनॉट्स और पायलट्स ऐसी रोशनियों को देखते तो उन्हें भरोसा नहीं होता था, लेकिन अब समय के साथ-साथ यह दुर्लभ नजारे दिखते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष से कहीं भी परमाणु मिसाइल गिरा सकता है ड्रैगन, जानिए चीनी 'ब्रह्मास्त्र' से भारत पर कितना है खतरा?












Click it and Unblock the Notifications