Pangong Lake पर हुई थी 3 Idiots की शूटिंग, बनी टूरिस्ट्स की पहली पसंद, कैसे पहुंचे लद्दाख के इस झील पर?

Bollywood Shooting Location: अगर आप फिल्मों की शूटिंग लोकेशन्स पर घूमने का शौक रखते हैं, तो लद्दाख की खूबसूरत पैंगोंग लेक (Pangong Lake) आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। ये वही मशहूर झील है, जहां आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 Idiots' का आइकॉनिक क्लाइमैक्स शूट किया गया था। इस फिल्म का आखिरी सीन आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है।

पैंगोंग लेक के सामने हुई '3 Idiots' की शूटिंग
फिल्म रिलीज होने के बाद पैंगोंग लेक सिर्फ एक टूरिस्ट स्पॉट नहीं रहा बल्कि बॉलीवुड प्रेमियों के लिए एक इमोशनल ट्रैवल डेस्टिनेशन बन गया है। हर साल हजारों लोग यहां सिर्फ उस '3 Idiots' वाले स्कूटर सीन और फेमस चेयर पर फोटो क्लिक करवाने पहुंचते हैं।

Bollywood Shooting Location

14 हजार फीट की ऊंचाई पर बसी है ये जादुई झील

-लद्दाख में स्थित पैंगोंग लेक समुद्र तल से करीब 14,000 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। इसकी सबसे खास बात ये है कि झील का पानी दिनभर में कई बार रंग बदलता दिखाई देता है। कभी नीला, कभी हरा तो कभी हल्का ग्रे, यही खूबसूरती इसे दुनिया की सबसे अनोखी झीलों में शामिल करती है।

Saanen में शूट हुई थी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', कैसे पहुंचे Switzerland के इस खूबसूरत गांव में?
Saanen में शूट हुई थी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', कैसे पहुंचे Switzerland के इस खूबसूरत गांव में?

-करीब 134 किलोमीटर लंबी ये झील भारत और चीन के बीच फैली हुई है। इसका बड़ा हिस्सा तिब्बत में आता है जबकि लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा भारत में मौजूद है। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच फैली ये झील किसी फिल्मी सेट से कम नहीं लगती।

3 Idiots के बाद लेक पर बढ़ी टूरिस्ट्स की भीड़

-फिल्म '3 Idiots' की रिलीज के बाद पैंगोंग लेकर की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया। पहले जहां ये जगह सिर्फ एडवेंचर ट्रैवलर्स तक सीमित थी, वहीं अब फैमिली टूरिस्ट्स, कपल्स और बॉलीवुड फैंस भी यहां बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

-झील के किनारे आज भी फिल्म से जुड़ी कई चीजें देखने को मिल जाती हैं। यहां Rancho Cafe नाम का एक फेमस कैफे भी मौजूद है, जहां फिल्म की थीम पर डेकोरेशन किया गया है। कई दुकानों पर फिल्म वाले पीले स्कूटर और चेयर की रेप्लिका भी रखी गई है, जहां लोग फोटो खिंचवाना नहीं भूलते।

पैंगोंग लेक पर हुई है कई फिल्मों की शूटिंग

पैंगोंग लेक की खूबसूरती ने बॉलीवुड के अलावा कई दूसरी फिल्म इंडस्ट्रीज को भी आकर्षित किया है। यहां कई हिंदी और साउथ फिल्मों के गाने और सीन शूट किए जा चुके हैं। हालांकि 3 Idiots ने इस जगह को जो पहचान दिलाई, वैसी पॉपुलैरिटी शायद ही किसी दूसरी फिल्म से मिली हो। आज ये लोकेशन भारत की सबसे चर्चित फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन्स में गिनी जाती है।

कैसे पहुंचें पैंगोंग लेक?

-अगर आप पैंगोंग लेक घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको लद्दाख के लेह शहर पहुंचना होगा। दिल्ली, मुंबई और कई बड़े शहरों से लेह के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स उपलब्ध हैं।

-लेह से पैंगोंग लेक की दूरी लगभग 160 किलोमीटर है, जिसे सड़क मार्ग से तय किया जाता है। ये सफर करीब 5 से 6 घंटे का होता है लेकिन रास्ते में दिखने वाले पहाड़, घाटियां और बर्फीले नजारे पूरे सफर को यादगार बना देते हैं।

-हालांकि इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन का स्तर कम होता है, इसलिए टूरिस्ट्स को सलाह दी जाती है कि लेह पहुंचने के बाद एक दिन आराम जरूर करें ताकि शरीर वहां के मौसम में खुद को एडजस्ट कर सके।

किस समय जाना रहेगा सबसे बेहतर?

-पैंगोंग लेह घूमने का सबसे अच्छा समय मई से सितंबर के बीच माना जाता है। इस दौरान मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहता है और झील पूरी खूबसूरती के साथ नजर आती है।

-सर्दियों में यहां का तापमान माइनस में चला जाता है और झील जम भी जाती है। हालांकि बर्फीले नजारों का अलग ही मजा होता है लेकिन उस समय सफर थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

बॉलीवुड और प्रकृति का शानदार मेल

अगर आप ऐसी जगह घूमना चाहते हैं जहां फिल्मों का रोमांच और प्रकृति की खूबसूरती दोनों एक साथ महसूस हो, तो पैंगोंग लेक आपके लिए परफेक्ट लोकेशन है। यहां पहुंचकर सच में ऐसा लगता है जैसे आप किसी बॉलीवुड फिल्म के सेट का हिस्सा बन गए हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+