पश्चिम बंगाल में सत्ता संभालते ही सुवेंदु अधिकारी के बड़े फैसले, जिनसे बदल गई राज्य की तस्‍वीर

पश्चिम बंगाल की राजनीति में हाल ही में कई बड़े फैसलों और घोषणाओं को लेकर हलचल तेज हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने कथित तौर पर कई नई जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों का ऐलान किया है। जिनसे राज्य की सियासी और सामाजिक तस्वीर बदलतती नजर आ रही है।

Annapurna Scheme: महिलाओं को ₹3,000 प्रतिमाह

दावों के अनुसार, 27 मई से "अन्नपूर्णा योजना" के फॉर्म जारी किए जाने की बात कही गई है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹3,000 देने का प्रस्ताव बताया जा रहा है। यह भी कहा गया है कि फॉर्म राज्य सचिवालय से उपलब्ध होंगे और योजना सभी भारतीय नागरिकों के लिए बताई गई है।

West Bengal

मछली-चावल कैंटीन योजना

सुवेंदु अधिकारी सरकार ने 400 कैंटीनों के जरिए सप्ताह में दो दिन ₹5 में मछली और चावल उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इसका उद्देश्य गरीब और निम्न आय वर्ग को सस्ता भोजन उपलब्ध कराना है।

शराब दुकानों पर सख्त नियम

सुवेंद्रु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ लेते ही शराब की दुकानों को स्कूल, कॉलेज और धार्मिक स्थलों से एक किलोमीटर के दायरे में शराब की दुकानाें पर प्रतिबंध लगा दिया है।

बसों में महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस

पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि 1 जून से पूरे राज्य में सभी सरकारी बसों में उनके लिए मुफ्त यात्रा सुविधा लागू की जाएगी। इस योजना को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए क्यूआर कोड आधारित स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। हालांकि जिन महिलाओं के पास स्मार्ट कार्ड नहीं होगा, वे आधार कार्ड, वोटर आईडी या अन्य मान्य पहचान पत्र दिखाकर भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।

अवैध प्रवासियों के लिए डिटेंशन सेंटर

जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए हैं कि अवैध प्रवासियों के लिए डिटेंशन सेंटर स्थापित किए जाएं। इसके स्‍थापित होने के बाद अवैध गुसपैठियों की जांच और निर्वासन की प्रक्रिया को तेज हो गई है।

नई भर्ती नीति और विधेयक की तैयारी

सरकारी नियुक्तियों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अगले बजट सत्र में नई भर्ती नीति और संबंधित विधेयक लाने की बात भी कही जा रही है।

2021 की हिंसा और FIR जांच पर निर्देश

2021 के चुनाव बाद हुई हिंसा से जुड़े मामलों में बिना दर्ज FIR वाली घटनाओं की जांच कर नए सिरे से FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

West Bengal में महिलाओं को भाजपा सरकार ने दी बड़ी सौगात, बसों में मिलेगी फ्री सफर की सुविधा
West Bengal में महिलाओं को भाजपा सरकार ने दी बड़ी सौगात, बसों में मिलेगी फ्री सफर की सुविधा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+