Weird World: कुत्ते घुमाकर हर महीने ₹5.7 रुपए कमाता है ये बंदा, IT जॉब के साथ में खड़ी की फर्म- Video
Weird World: न्यूयॉर्क शहर के 28 साल टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट कोबी गुडहार्ट ने अपने पेट्स के शौक को एक प्रीमियम साइड बिज़नेस में बदल दिया है। शहर में आने के सिर्फ दो साल बाद उन्होंने 2025 में Goodheart Dog Company शुरू की। अपनी फुल-टाइम इंजीनियरिंग नौकरी के साथ-साथ वह अब लग्जरी पेट केयर सर्विस से हर महीने $6,000 (लगभग ₹5.72 लाख) से ज्यादा कमा रहे हैं। इससे उनका सालाना साइड बिज़नेस इनकम छह अंकों (six-figure income) तक पहुंच गया है।
प्रीमियम डॉग वॉकिंग सर्विस
कोबी गुडहार्ट अपनी प्रीमियम डॉग वॉकिंग और पेट केयर सर्विस न्यूयॉर्क के लोअर मैनहट्टन इलाके में देते हैं। उनका पूरा बिज़नेस शेड्यूल उनकी फुल-टाइम जॉब के आसपास डिजाइन किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया "Goodheart Dog Company मैंने पूरी तरह अपने उसी शेड्यूल के हिसाब से बनाई है।" वह सुबह, लंच ब्रेक, शाम और वीकेंड्स में कुत्तों को घुमाने का काम करते हैं।

इंजीनियरिंग जॉब के साथ स्मार्ट टाइम मैनेजमेंट
कोबी ने अपने बिज़नेस को इस तरह मैनेज किया है कि उनकी इंजीनियरिंग नौकरी पर कोई असर न पड़े। उन्होंने एक ट्रेंड डॉग वॉकर भी हायर किया है, जिसे वह दिन के काम के दौरान पेमेंट करते हैं। उनका लक्ष्य साफ है-इस साइड बिज़नेस को इतना बड़ा बनाना कि यह उनका फुल-टाइम करियर बन जाए।
हर दिन 10 से 20 डॉग्स की देखभाल
कोबी सुबह जल्दी उठकर अपनी इंजीनियरिंग जॉब से पहले डॉग्स को वॉक पर ले जाते हैं। लंच ब्रेक में भी वह यह काम जारी रखते हैं। दिन के बीच का हिस्सा एक दूसरे प्रोफेशनल वॉकर संभालती है। दोनों मिलकर हर दिन 10 से 20 कुत्तों को घुमाते हैं ताकि सभी को सही एक्सरसाइज मिल सके और उनकी देखभाल सही तरीके से हो।
वीकेंड पर बढ़ जाता है काम का दबाव
कोबी ने बताया कि वीकेंड्स पर उनका काम और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इन दिनों में डॉग वॉकिंग के साथ ट्रेनिंग सेशन और क्लाइंट मीटिंग्स भी शामिल होती हैं। उन्होंने कहा, "यह काफी है, लेकिन मुझे सच में यह पसंद है।" यानी मेहनत ज्यादा है लेकिन उनका इंटरेस्ट भी उतना ही मजबूत है।
सोशल मीडिया और वर्ड ऑफ माउथ से बढ़ा बिज़नेस
उनका क्लाइंट बेस ज्यादातर वर्ड ऑफ माउथ और सोशल मीडिया के जरिए बढ़ा है। कोबी का कहना है कि अगर आप किसी छोटे एरिया में अच्छा काम करते हैं, तो लोग खुद आपकी बात फैलाते हैं। वह अपने डॉग वॉक के दौरान लोगों को बिज़नेस कार्ड भी देते हैं, यहां तक कि अपार्टमेंट बिल्डिंग के स्टाफ से भी कनेक्शन बनाते हैं, जो नए क्लाइंट्स लाने में मदद करते हैं।
लग्जरी सर्विस मॉडल पर काम करता है बिज़नेस
कोबी ने अपने बिज़नेस को जानबूझकर "लग्जरी पोजिशनिंग" दी है। वह हर किसी के लिए सस्ता विकल्प बनने की कोशिश नहीं करते। न्यूयॉर्क जैसे शहर में लोग बहुत व्यस्त और तनावग्रस्त रहते हैं, इसलिए वे अपने पालतू जानवरों के लिए भरोसेमंद और हाई-क्वालिटी केयर चाहते हैं। यही वजह है कि उनकी सर्विस प्रीमियम कैटेगरी में आती है।
कीमतें क्लाइंट और जरूरत के हिसाब से तय होती हैं
कोबी के अनुसार उनकी सर्विस की कीमत फिक्स नहीं है। यह कई चीजों पर निर्भर करती है जैसे लोकेशन, कुत्ते का साइज, उसका बिहेवियर और क्लाइंट का शेड्यूल। वह बताते हैं कि यह एक लग्जरी सर्विस है, इसलिए वह उसी हिसाब से चार्ज लेते हैं और हर क्लाइंट को प्रीमियम अनुभव देने की कोशिश करते हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।















Click it and Unblock the Notifications