Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 May: RCB vs GT, आरसीबी-गुजरात क्वालीफायर में कौन जीता टॉस

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल अब प्लेऑफ़ तक आ गया है। आज पहला क्वालीफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। धर्मशाला की हसीन वादियों में क्रिकेट का रोमांच अलग लेवल का होता है और दर्शक भी इसे काफी पसंद करते हैं।

इस मुकाबले में दोनों टीमों के पास फाइनल का टिकट कटाने का सुनहरा मौका होगा। आज के मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं होगी। उसे एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम से क्वालीफायर 2 में भिड़ने और फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

आज के मैच का टॉस कौन जीता

जहां तक इस मैच के टॉस की बात है, तो गुजरात के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। धर्मशाला में बाद में बल्लेबाजी करना आसान रहता है। इस वजह से टॉस जीतने वाले कप्तान यहां पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं। गुजरात ने आज कुलवंत खेजरोलिया को टीम में शामिल किया है।

विराट कोहली पर नजरें

इस मुकाबले में मुख्य आकर्षण का केंद्र विराट कोहली के अलावा कौन हो सकता है। इस सीजन कोहली के बल्ले ने जमकर आग उगली है। आरसीबी को प्लेऑफ़ में पहुँचाने में कोहली का बड़ा योगदान रहा है। आज के मुकाबले में भी उनसे खासी उम्मीदें रहने वाली हैं।

शुभमन गिल टॉप 5 में शामिल

उधर शुभमन गिल भी कुछ कम नहीं हैं। वह भी लगातार रन बनाते हुए अपनी टीम को प्लेऑफ़ तक लेकर आ गए हैं। गिल इस सीजन ऑरेंज कैप हासिल करने वाले प्लेयर्स की रेस में शामिल हैं। टॉप पांच की लिस्ट में उनका दूसरा स्थान है। गिल को चाहने वालों की भी कोई कमी नहीं है।

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+