BRICS Summit: प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग के बीच रूस में द्विपक्षीय बैठक की संभावना बढ़ी, एजेंडे भी तय!

BRICS Summit: भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पुष्टि की है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के कजान में होने वाले बहुप्रतीक्षित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। हालांकि मंत्रालय ने ब्रिक्स सदस्य नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की तय द्विपक्षीय बैठकों का जिक्र किया है, लेकिन सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं, कि क्या वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कोई अलग बैठक करेंगे?

विदेश मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, "अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों और रूस के कजान में आमंत्रित नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है।"

brics summit 2024

प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग के बीच संक्षिप्त बातचीत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच कोई मुलाकात होती है, तो यह पहली बार होगा, जब दोनों नेता लंबे सयम बाद आमने-सामने द्विपक्षीय बैठक के लिए मिलेंगे। हालांकि, दोनों को कम से कम दो बार संक्षिप्त बातचीत का मौका मिला- पहली बार, नवंबर 2022 में इंडोनेशिया के बाली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान और फिर अगस्त 2023 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान।

और संक्षिप्त बातचीत के दौरान, दोनों ने LAC पर सैन्य गतिरोध को हल करने के प्रयासों को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की थी। उल्लेखनीय है कि जून 2020 में लद्दाख की सीमा रेखाओं पर भारतीय सेना और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी यानि चीनी सेना के बीच घातक झड़प हुई थी। इस झड़प में कम से कम 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे, लेकिन बीजिंग ने उनकी सही संख्या घोषित नहीं की थी।

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उम्मीद है कि पीएम मोदी और चीनी नेता द्विपक्षीय वार्ता के लिए मिलेंगे, जिससे सीमा क्षेत्रों में शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी। लंबी वार्ता के बावजूद, जिसके परिणामस्वरूप एलएसी के साथ कुछ टकराव स्थलों जैसे कि गलवान घाटी, पैंगोंग त्सो के उत्तरी और दक्षिणी तट, गोगरा पोस्ट और हॉट स्प्रिंग्स से सैनिकों की आपसी वापसी हुई, दोनों देशों के बीच गतिरोध अभी भी अनसुलझा है।

यह महत्वपूर्ण है, कि भारत सैन्य कमांडर-स्तरीय वार्ता और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बैठकें आयोजित करके सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता की वकालत करता रहा है। भारतीय पक्ष की ओर से, एनएसए अजीत डोभाल ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ कई बार मुलाकात की है। अलग से, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी यी के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं हैं।

भारत-चीन सीमा क्षेत्र में जल्द शांति की उम्मीद

दोनों पक्ष सीमा क्षेत्रों में शांति की जल्द वापसी पर सहमत हुए हैं। हालांकि, इसके विपरीत, चीन ने दावा किया है, कि सितंबर 2022 में पेट्रोलिंग पॉइंट 15 (गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स क्षेत्र) से पीएलए और भारतीय सैनिकों की वापसी, पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर सामान्य स्थिति की वापसी का संकेत है।

इस महीने की शुरुआत में, भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था, कि चीन के साथ स्थिति "स्थिर" है। हालांकि, उन्होंने कहा कि स्थिति "सामान्य" नहीं है और इसे "संवेदनशील" करार दिया था।

सेना प्रमुख ने कहा, "एलएसी पर स्थिति स्थिर है, लेकिन सामान्य नहीं है और यह संवेदनशील है। हम तब तक वहां रहेंगे जब तक चीजें सामान्य नहीं हो जातीं।" उन्होंने कहा था, कि "जहां तक ​​​​चीन का सवाल है, यह काफी समय से हमारे दिमाग में कौंध रहा है। चीन के साथ, आपको प्रतिस्पर्धा, सहयोग, सह-अस्तित्व, टकराव और मुकाबला करना होगा... तो आज स्थिति क्या है? यह स्थिर है, लेकिन यह सामान्य नहीं है और यह संवेदनशील है।"

सैनिकों की वापसी पर कुछ सहमति बनी: चीन

सेना प्रमुख का यह बयान बीजिंग द्वारा यह दावा करने के कुछ दिनों बाद आया है, कि दोनों परमाणु राष्ट्रों के बीच मतभेद "कम" हो गए हैं। साथ ही, इसने पूर्वी लद्दाख में गतिरोध को समाप्त करने के लिए टकराव वाले प्वाइंट्स से सैनिकों को हटाने पर "कुछ आम सहमति" बनाने का दावा किया। चीनी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्ष "शीघ्र" दोनों पक्षों को स्वीकार्य समाधान तक पहुंचने के लिए बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए हैं।

इससे पहले 12 सितंबर को, जयशंकर ने भी लगभग यही बयान दिया था। उन्होंने कहा, "चीन के साथ लगभग 75 प्रतिशत डिएस्केलेशन समस्याएं" सुलझ गई हैं। पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद के मुद्दे पर, जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया, कि बड़ा मुद्दा सीमा पर बढ़ता सैन्यीकरण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+