बोरिस जॉनसन ने कहा 1.43 करोड़ रुपए के वेतन पर जिंदा नहीं रहेंगे, दे सकते हैं इस्तीफा

नई दिल्ली। ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन कथित तौर पर कम सैलरी के चलते इस्तीफा देने के संकेत दिए हैं। यूके पीएम का कहना है कि उन्हें अपने पिछले पेशे की तुलना में बतौर प्रधानमंत्री कम वेतन मिलता है और वह इतने कम पैसे पर जीवित नहीं रह सकते हैं। प्रधान मंत्री से पूर्व द टेलीग्राफ के साथ बतौर स्तंभकार जुड़े रहे जॉनसन करीब 2.63 करोड़ प्रति वर्ष के वेतन कमाते थे।

boris

गूगल के खिलाफ एकाधिकार रोधी कानून के तहत एफआईआर दर्ज करेगी अमेरिकी सरकार

द डेली मिरर के अनुसार एक टोरी सांसद ने कहा कि जॉनसन एक अखबार के स्तंभकार के रूप में एक महीने में मौजूदा कमाई की तुलना में ज्यादा कमाते थे। जॉनसन ब्रेक्सिट का हल निकालने के लिए छह महीने का समय चाहते हैं।

uk

गौरतलब है बोरिस के पास कम से कम छह बच्चे हैं, जिनमें से कुछ युवा हो चुके उनके बच्चों को वित्तीय मदद की जरूरत है। टैब्लॉइड ने एक सांसद के हवाले से कहा कि उन्हें पूर्व पत्नी मरीना व्हीलर को उनके तलाक के सौदे के हिस्से के रूप में भुगतान भी करना है।

uk

रिपोर्ट के मुताबिक टोरी पार्टी के नेता बनने से पहले पीएम बोरिस जॉनसन द टेलीग्राफ के साथ करीब 2.63 करोड़ प्रति वर्ष के वेतन पर थे। इसके अलावा एक महीने में दो स्पीच देकर 1.53 करोड़ रुपए कमा लेते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+