Bill-Melinda divorce: जानिए मेलिंडा ने क्यों लिया बिल गेट्स से तलाक? 10 महीने बाद सामने आया सच

न्यूयार्क, 04 मार्च। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा के तलाक ने पूरे विश्व को हैरान कर दिया था क्योंकि ये शादी पूरे 27 सालों बाद टूटी थी। दोनों पति-पत्नी जब अलग हुए तो हर कोई यही जानने को बेचैन था कि बिल और मेलिंडा अलग क्यों हुए क्योंकि दोनों कभी 'मेड फॉर इच अदर्स' कहलाते थे।

मेलिंडा ने क्यों लिया बिल गेट्स से तलाक?

मेलिंडा ने क्यों लिया बिल गेट्स से तलाक?

इस तलाक के बाद बिल गेट्स की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कुछ लिखा गया था, जैसे कि उनका किसी से अफेयर था, वो पूल पार्टी का शौक रखते हैं, यहां तक कि वो यौन उत्पीड़न के जुर्म में दोषी करार दिए जा चुके जेफरी एपस्टीन के काफी करीब थे और इसी वजह से उनका तलाक हुआ लेकिन अब पहली बार मेलिंडा ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने एक इंटरव्यू में ये बताया है कि आखिर वो और बिल अलग क्यों हुए?

Recommended Video

    Bill Gates से divorce और Affair पर Melinda French Gates ने पहली बार तोड़ी चुप्पी | वनइंडिया हिंदी
     एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

    एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

    दरअसल मेलिंडा ने सीबीएस न्यूज के इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा कि 'उनके और बिल के रिश्ते में कुछ बचा ही नहीं था इसलिए उन्होंने उससे अलग होने का फैसला किया।' मेलिडा से जब पूछा गया कि 'क्या उनके तलाक की वजह बिल गेट्स का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था? तो उन्होंने कहा कि तलाक के कई कारणों में से वो भी एक कारण था, हालांकि उन्होंने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए बिल गेट्स को माफ कर दिया था

    क्या तलाक का कारण जेफरी एपस्टीन थे?

    क्या तलाक का कारण जेफरी एपस्टीन थे?

    जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके तलाक का कारण जेफरी एपस्टीन थे, तब मेलिंडा ने कहा कि 'एक बार एपस्टीन से मिली थी, मैं देखना चाहती कि आखिर वो है कौन? उसके बाद मुझे बुरे सपने आए।' उन्होंने वापस दोहराया कि 'मेरे तलाक के कारणों की "कई चीजों" में से ये भी एक कारण था।'

    तलाक के बाद दुनिया ही बदल गई

    मेलिंडा ने कहा कि 'तलाक के बाद उनकी दुनिया ही बदल गई। वो बहुत ज्यादा दुखी और परेशान रहीं। मेलिंडा ने भावुक होते हुए कहा कि वो कई दिनों तक रोती रहीं लेकिन अब वो धीरे-धीरे संभल रही हैं।'

     'मैंने बहुत सारी चीजों के लिए बिल गेट्स को माफ कर दिया'

    'मैंने बहुत सारी चीजों के लिए बिल गेट्स को माफ कर दिया'

    मेलिंडा ने कहा कि 'मैंने बहुत सारी चीजों के लिए बिल गेट्स को माफ कर दिया था क्योंकि मैं माफी पर यकीन रखती हूं लेकिन फिर भी मैं अपना रिश्ता नहीं बचा पाई। तलाक के बाद भी ऐसे कई मौके आए, जब मुझे अपनी शादी टूटने पर काफी दर्द हुआ क्योंकि आपको तब बहुत ज्यादा दुख होता है जब आपका यकीन टूटता है। जब लाइफ में आप ऐसा कुछ खो देते हैं जो आपने सोच रखा था कि वो आपके पास जीवन भर रहने वाला है। फिलहाल मैं दर्द से उबर रही हूं और जीवन के नए चैप्टर की तरह देख रही हूं।'

    मई 2021 में बिल और मेलिंडा ने अपने तलाक की घोषणा की थी

    गौरतलब है कि मई 2021 में बिल और मेलिंडा ने अपने तलाक की घोषणा की थी। हालांकि दोनों ने कहा था कि पति-पत्नी के रूप में तो दोनों साथ नहीं है लेकिन दोनों पार्टनर के रूप में समाजसेवी संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के लिए काम करते रहेंगे। बता दें कि मेलिंडा और बिल को शादी से तीन बच्चे ( दो बेटी और एक बेटा) हैं।बिल गेट्स दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+