मैच से पहले अफगानिस्तानी फैंस का फूटा गुस्सा, कहा, पाकिस्तान को हराना विश्वकप जीतने जैसा होगा
अफगानिस्तान फैंस का कहना है कि अगर उनकी टीम पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप में हरा दे, तो ये मौका उनके लिए विश्वकप जीतने जैसा होगा।
काबुल, अक्टूबर 29: टी-20 वर्ल्डकप में आज पाकिस्तान का मुकाबला अफगानिस्तान से होने जा रहा है, लेकिन अफगानिस्तान के फैंस ने अपने खिलाड़ियों से अपील की है, कि वो भले जी-जान से खेंलें, लेकिन पाकिस्तान को जरूर पटखनी दें, ये मौका उनके लिए विश्वकप जीतने जैसा होगा। अफगानिस्तान के क्रिकेट फैंस ताबिलान की वापसी के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार मानते हैं और उनमें पाकिस्तान के खिलाफ भारी गुस्सा है।

अफगानिस्तान-पाकिस्तान मैच
आज विश्वकप में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है और पाकिस्तान अपने पहले दोनों मैच जीत चुकी है और अफगानिस्तान ने भी अपने पहले मैच में स्कॉटलैंक को एकतरफा हराया था। अब तक विश्व कप में पाकिस्तान की टीम जबरदस्त फॉर्म में है और पाकिस्तानी खिलाड़ी धुंआधार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से मैच को एक युद्ध की तरह देखना शुरू कर दिया है और अफगानिस्तान के फैंस ने अपने खिलाड़ियों से कहा है कि, सिर्फ पाकिस्तान को अगर अफगान टीम हरा दे, तो उनके लिए ये मौका विश्वकप जीतने जैसा होगा। अफगानिस्तान के क्रिकेट प्रेमी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से का इजहार कर रहे हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा
अफगानिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है और उनका कहना है कि, अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के पीछे पाकिस्तान हाथ है और पाकिस्तान के आतंकियों ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर रखा है। अफगानिस्तान के लोग लगातार ट्विटर पर पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते रहते हैं और ट्विटर यूजर्स अलग अलग अंदाज में पाकिस्तान के खिलाफ अपने गुस्से का प्रदर्शन करते रहते हैं। अफगानिस्तान के एक वरिष्ठ पत्रकार हबीब खान ने दावा करते हुए लिखा है कि, 'अफगानिस्तान में ऊर्दू नहीं बोली जाती है, लेकिन पाकिस्तान के आक्रमणकारियों ने अफगानिस्तान में ऊर्दू को लागू करना शुरू कर दिया है, ये अफगानिस्तान की संस्कृति पर पाकिस्तानियों का हमला है।'

देश के झंडे के साथ खेलते खिलाड़ी
अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान ने देश का झंडा बदल दिया है और अब देश में तालिबानी झंडे को लागू कर दिया है, लेकिन उसके बाद भी अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम देश के ही झंडे के नीचे खेल रही है। पहले मैच के दौरान जब अफगानिस्तान-स्कॉटलैंड मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रगान का समय आया, उस वक्त मैदान में काफी इमोशनल समय आ गया था। एक तरफ अफगानिस्तान का झंडा था, जिसे तालिबान खारिज कर चुका है, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने देश के झंडे के साथ ही मैच खेला और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को देखकर उनके इमोशन के बारे में पता आसानी से लगाया जा सकता था। अफगानिस्तान का मैच लाखों अफगानों के लिए बेहद भावुक पल था और लोग ट्विटर पर अपनी भावनाओं का इजार भी कर रहे थे।

कप्तान की आंखों से निकले आंसू
स्कॉटलैंड से मैच शुरू होने से पहले जब अफगानिस्तान का राष्ट्रीय गान चल रहा था, उस वक्त अफगानिस्तान के खिलाड़ी बहुत मुश्किल से अपनी भावनाओं पर काबू कर पा रहे थे, लेकिन राष्ट्रगान खत्म होते होते अफगानिस्तान के खिलाड़ी भावुक हो गये। खासकर कप्तान मोहम्मद नबी की आंखों से आंसू निकल आए और उनके आंसू पोंछने की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भारी वायरल हो रहा है और लोग अफगान टीम की भावनाओं की तारीफ कर रहे हैं, जबकि अफगानिस्तान में एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा है और लोगों ने एक बार फिर से पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की मांग शुरू कर दी है। अफगानिस्तान के क्रिकेट फैंस ट्विटर पर पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।
कमजोर नहीं अफगानिस्तान की टीम
इस क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान की टीम तो जबरदस्त खेल खेल ही रही है, लेकिन अफगानिस्तान की टीम भी कमजोर नहीं है। खासकर अफगानिस्तान के स्पिनर्स को खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल होने वाला है। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर्स राशिद खान और मुजीब राजदान विपक्षी बल्लेबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं हैं। राशिद खान को खेलना किसी भी टूर्नामेंट में विश्व के किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं रहा है और पाकिस्तान क्रिकेट टीम में अगर सरफराज खान, शोएब मलिक और कप्तान बाबर आजम को छोड़ दें, तो बाकी खिलाड़ियों के लिए अफगानिस्तान के स्पिनर्स को खेलना आसान नहीं होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications