Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

JF-17 Thunder: पाकिस्तानी फाइटर जेट जेएफ-17 खरीदेगा बांग्लादेश? सैन्य अधिकारियों की मुलाकात, कितना है खतरनाक?

JF-17 Thunder: भारत को दुश्मन बनाने के बाद बांग्लादेश ने पाकिस्तान के साथ सैन्य रिश्ते बनाने शुरू कर दिए हैं और ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी पुरानी वायुसेना को आधुनिक बनाने के लिए, बांग्लादेश ने पाकिस्तान और चीन द्वारा संयुक्त रूप से बनाए गये JF-17 थंडर लड़ाकू विमानों में दिलचस्पी दिखाई है।

पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में कहा गया है, कि 15 जनवरी को पाकिस्तान की यात्रा के दौरान बांग्लादेश के एक उच्चस्तरीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के अत्याधुनिक सैन्य हार्डवेयर, खासकर JF-17 थंडर्स में काफी दिलचस्पी दिखाई है।

jf-17 thunder bangladesh

पाकिस्तानी लड़ाकू विमान JF-17 Thunder क्यों खरीदेगा बांग्लादेश? (Why will Bangladesh buy Pakistani fighter aircraft JF-17 Thunder?)

पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के मुताबिक, बांग्लादेश के सशस्त्र बल प्रभाग के प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल एसएम कमरुल हसन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने इस्लामाबाद में वायु सेना मुख्यालय में पाकिस्तान वायु सेना (PAF) के प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू से मुलाकात की है।

इस दौरान दोनों पक्षों ने अपनी वायु सेनाओं के बीच सहयोग को बेहतर बनाने और सैन्य संबंधों को मजबूत करने के संभावित तरीकों पर चर्चा की है।

लेफ्टिनेंट जनरल हसन ने PAF के अत्याधुनिक सैन्य और स्वदेशी रूप से निर्मित उपकरणों की जमकर तारीफ की है। रिपोर्ट में कहा गया है, कि लेफ्टिनेंट जनरल हसन ने JF-17 थंडर विमान में गहरी दिलचस्पी दिखाई है, जिससे संभावित खरीद के बारे में अफवाहें फैल गईं हैं।

बांग्लादेश वायु सेना (BAF) वर्तमान में F-7 और MiG-29 जैसे पुराने विमानों का उपयोग करती है, जिनका रखरखाव और आधुनिक युद्ध स्थितियों में उपयोग करना मुश्किल होता जा रहा है।

ऐसा पहली बार हुआ है, जब बांग्लादेश ने JF-17 थंडर फाइटर जेट में अपनी दिलचस्पी जताई हो। इससे पहले, रिपोर्टों ने सुझाव दिया था, कि दक्षिण एशियाई राष्ट्र बांग्लादेश ने चीनी J-10C, जो 4.5वीं पीढ़ी का विमान है, उसकी तरफ काफी झुका हुआ था, जिसे सिर्फ चीनी और पाकिस्तानी वायु सेना ही ऑपरेट करती हैं।

नवंबर 2024 में चीन की यात्रा के दौरान, बांग्लादेश एयरफोर्स के एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान ने कथित तौर पर मल्टी-रोल वाले लड़ाकू विमान और हमलावर हेलीकॉप्टर हासिल करने की बांग्लादेश की इच्छा व्यक्त की थी। उस समय, मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था, कि ढाका चीन से लगभग 16 J-10C लड़ाकू विमानों की खरीद पर विचार कर रहा है।

हालांकि, माना जाता है कि जे-10सी जेट का अधिग्रहण बांग्लादेश के लिए चुनौतियों और जोखिमों से भरा हुआ है, जैसा कि पहले भारतीय वायु सेना के अनुभवी पूर्व एयर मार्शल अनिल खोसला, वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ (वीसीएएस) ने यूरेशियन टाइम्स में एक लेख लिखकर बताया था। एक्सपर्ट्स का कहना है, कि यह विमान पुरानी टेक्नोलॉजी और रिवर्स-इंजीनियरिंग वाले कंपोनेंट्स पर बहुत ज्यादा निर्भर करता है।

jf-17 thunder bangladesh

शेख हसीना के जाने से भारत के लिए साइड इफेक्ट्स!

खोसला ने कहा है, कि "विशेष रूप से ज्यादा एडवांस जेट विमानों के खिलाफ नकली युद्ध के दौरान भी विमान का प्रदर्शन लगातार बेहतर साबित नहीं हुआ है। ऐसा लगता है, कि J-10C आधुनिक, पश्चिमी निर्मित जेट विमानों की तुलना में अपने रडार और एवियोनिक्स से संबंधित मुद्दों से जूझ रहा है। J-10C के WS-10 इंजन को उच्च-तनाव वाले वातावरण में विश्वसनीयता के मुद्दों का सामना करना पड़ा है, जिससे इसके प्रदर्शन, विश्वसनीयता और रखरखाव के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं।"

एक समय पर, बांग्लादेश भी डसॉल्ट राफेल और यूरोफाइटर टाइफून के साथ एक यूरोपीय लड़ाकू विमान खरीदने की संभावना पर विचार कर रहा था। एक बांग्लादेशी अधिकारी ने यूरेशियन टाइम्स से सितंबर 2023 में कहा था, कि "बांग्लादेश संभवतः एक यूरोपीय विमान - यूरोफाइटर टाइफून या फ्रेंच राफेल का विकल्प चुनेगा। लेकिन अगले चुनावों से पहले कुछ भी तय नहीं है।"

अधिकारी ने कहा था, कि "भारतीय वायु सेना, राफेल का संचालन करती है, इसलिए बांग्लादेश यूरोफाइटर टाइफून की तरफ जा सकता है।"

हालांकि, अब स्थिति बदल चुकी है। शेख हसीना सरकार के पतन ने ढाका के भू-राजनीतिक गणित को बदल दिया है, और बांग्लादेश ने अब खुद को भारत से दूर कर लिया है और जाहिर तौर पर पाकिस्तान और चीन के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए हुए हैं। हालांकि यह कहना जल्दबाजी होगी, कि J-10C में बांग्लादेश की दिलचस्पी कम हो गई है, फिर भी यह दिलचस्प है कि JF-17 के बारे में बांग्लादेशी एयरफोर्स सोच रही हो।

आपको बता दें, कि इससे पहले, जब भारत के साथ संबंध खराब हो रहे थे, तब ढाका विश्वविद्यालय में राजनीतिक टिप्पणीकार और प्रोफेसर डॉ. शाहिदुज्जमां ने बांग्लादेश से इस्लामाबाद से JF-17 लड़ाकू विमानों के तीन स्क्वाड्रन खरीदने का आग्रह किया था। जेएफ-17 के पक्ष में तर्क देते हुए, शाहिदुज्जमां ने दावा किया था, कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमान की मारक क्षमता अमेरिकी एफ-35 लाइटनिंग II विमान के बराबर है।

कितना खतरनाक है JF-17 फाइटर जेट? (How dangerous is the JF-17 fighter jet?)

पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स और चीन के चेंगदू एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री कॉर्प ने मिलकर संयुक्त रूप से जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान को बनाया है, जिसमें रूसी इंजन, चीनी एयरफ्रेम और पश्चिमी एवियोनिक्स हैं।

JF-17 को इसके सात हार्डपॉइंट पर चीनी हथियार ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें LS-6 GPS-गाइडेड ग्लाइड बम, PL-5 शॉर्ट-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल और YJ-12 सुपरसोनिक और YJ-83 सबसोनिक एंटी-शिपिंग मिसाइल शामिल हैं। हालांकि सीधे एकीकृत नहीं है, लेकिन JF-17 को बाहरी पॉड्स से भी लैस किया जा सकता है जो आत्मरक्षा जैमर और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल/इन्फ्रारेड सेंसर ले जाते हैं।

2007 में PAF में शामिल होने के बाद से, JF-17 को कई बार अपग्रेड किया गया है। यदि बांग्लादेश JF-17 के लिए जाने का फैसला करता है, तो वह संभवतः ब्लॉक III वैरिएंट खरीदेगा, जो "बेहतर गतिशीलता, विस्तारित रेंज और बढ़ी हुई लड़ाकू क्षमताओं" के साथ आता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+