जापान में ऑटोमेटिक मशीनें बनाती हैं पारंपरिक मिठाई 'वागाशी'
जापान को दुनिया का वो देश कहा जाता है जिसने संस्कृति और सभ्यता के नाम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी योगदान दिया है। अब उनका पारंपरिक पकवान भी बाजारों में खूब बिक रहा है....
टोक्यो, 25 जून : जापान अपने समृद्ध सभ्यता और संस्कृति के लिए जाना जाता है। जापान का नाम आते ही हमारे जेहन में ऐसे लोगों का चेहरा सामने आ जाता है जिनके लिए शिष्टाचार ही सबकुछ है। यही कारण है कि जापान व्यापार, टेक्नालॉजी के क्षेत्र में हमेशा आगे रहा है। आज जापान की स्वादिष्ट मिठाई की बात करेंगे जिसको देखने से ही आपको खाने का मन करेगा। हम बात कर रहे हैं, जापान की मशहूर पारंपरिक मिठाई वागाशी के बारे में, जो खाने में एकदम लजीज है। आप एक बार खाएंगे तो बार-बार खाने का मन करेगा।

वागाशी बनाने का तरीका बदला
जापान में लजीज पकवान वागाशी बनाने का तरीका भी बदला है, लेकिन स्वाद आपको वही मिलेगा जापान वाली। यहां एक ऑटोमेटिक खाद्य मशीन की सहायता से पारंपरिक वागाशी मिठाई तैयार किया जाता है। इस तकनीक से मिठाई की परंपरागत स्वाद बरकरार रहता है।
वागाशी का स्वाद है लाजवाब
दुनिया की भागती आबादी में से ग्राहक को खोजना एक दुकानदार के लिए काफी मुश्किल होता है, इसलिए कम समय में उच्च तकनीक का इस्तेमाल कर पारंपरिक स्वाद को बरकरार रखना भी एक चुनौती है। इन चुनौतियों का सामना करने और लोगों को पारंपरिक लजीज वागाशी का स्वाद देने के लिए खाद्य मशीन को उपयोग में लाया जा रहा है। मशीन में चावल यहां से गुजरते हैं और सुशी चावल यहां एक-एक करके बनते हैं। सुजुमो के रयूनोसुके कुरिहारा ने कहा इस मशीन में सुशी चावल को रखा जाता है और इसे इस टैबलेट द्वारा डिजाइन के अनुसार व्यवस्थित कराया जाता है।
मशीन में बनाने का तरीका
सुजुमो के रयूनोसुके कुरिहारा ने कहा, सुशी शेफ के लिए हाथ से एक ही तरह के सुशी चावल बनाना बहुत मुश्किल होता है, इसलिए ऑटोमेटिक मशीनों का इस्तेमाल कर एक जैसा वागाशी को तैयार किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप सुशी बॉल को कसकर पकड़ते हैं तो भी यह टूटता नहीं है क्योंकि प्रत्येक सुशी चावल में हवा होती है।
दुनियाभर में बिक रहा जापानी स्वादिष्ट गोला
बता दें कि जापानी चावल के इस गोले को दुनिया के दुकानों में बेचा जा रहा है। लोग इस नई तकनीक से हैरान है। लेकिन आप परेशान न हो,क्योंकि जापान का यह पारंपरिक पकवान किसी भी वक्त आपके घर तक पहुंच सकता है। आप एक बार ्ट्राई तो करके देखें।












Click it and Unblock the Notifications