प्रेमी के शव से शादी रचाने वाली आंचल के साथ ऐसा क्‍या हुआ? जो छोड़ना पड़ा ससुराल, रो-रोकर बयां की आपबीती

महाराष्ट्र के नांदेड की वो लव स्‍टोरी का दुखद अंत, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था, अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। प्रेमी सक्षम टाटे की जघन्य हत्या के बाद उसकी लाश के साथ विवाह रचाने वाली 21 साल की आंचल ममीदवार ने अब प्रेमी सक्षम का घर छोड़ दिया है। प्रेमी की हत्‍या के बाद ससुराल में ही बहू बनकर पूरा जीवन बिताने कसम खाने वाली आंचल ने घर छोड़ने के बाद अपनी आपबीती बयां करते हुए सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। आइए जानते है क्‍या है पूरा मामला?

आंचल ने रोते हुए बयां की आपबीती, लगाए गंभीर आरोप

आंचल ने खुलासा किया कि सक्षम के परिवार के एक सदस्य ने उसके साथ दुर्व्यवहार और शोषण किया। इस बारे में जब उसने शिकायत सक्षम के माता-पिता से की, तो उन्होंने उसकी बात पर विश्वास करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उसने दुखी होकर ससुराल छोड़ने का फैसला लिया।

Aanchal Mamidwar

अब कहां हैं आंचल?

आंचल ने एजेंसी और मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि उसने सुरक्षा कारणों से पुलिस को जानकारी देने के बाद प्रेमी सक्षम का घर छोड़ा है। पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा निगरानी में वह घर से निकली और अपनी दादी के सुरक्षित घर पहुंच गई। याद प्रेमी सक्षम की हत्या के बाद से ही उसे पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी।

क्‍या है पूरा मामला, क्‍यों और कैसे हुई थीं प्रेमी की हत्‍या?

महाराष्ट्र के नांदेड़ में ऑनर किलिंग की घटना वर्ष 2025 की 25 नवंबर को इटवारा इलाके में हुई थी। जहां पर 19 साल के सक्षम ताते जो आंचल मामिदवार से अंतरजातीय प्रेम करता था, उसकी हत्‍या कर दी गई थी। लड़की के पिता गजानन मामिदवार और भाइयों हिमेश व साहिल पर आरोप है कि उन्होंने सक्षम को शादी की बातचीत के लिए अपने घर बुलाया था और चाय पिलाई और फिर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और सिर पर फरसे और पत्‍थर से मौत के घाट उतार दिया था।इस खौफनाक वारदात ने लोगों का दिल दहला दिया था।

जाति के कारण हुई निर्मम हत्‍या

पुलिस की गई शुरुआती जांच में खुलासा हुआ था कि आंचल और सक्षम दोनों भिन्न जातियों से ताल्लुक रखते थे। इस वजह से आंचल का पूरा परिवार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था। सक्षम के परिजनों के बयानों के अनुसार, शुरुआत में लड़की के परिवार ने केवल इस रिश्ते को चुपचाप स्वीकार करने का झूठा नाटक किया था।

कौन है ये 21 साल की लड़की? जिसने प्रेमी के शव संग रचाई शादी, भरी मांग, दिल दहला देगी ये लव स्‍टोरी
कौन है ये 21 साल की लड़की? जिसने प्रेमी के शव संग रचाई शादी, भरी मांग, दिल दहला देगी ये लव स्‍टोरी

जन्मदिन पर कांटों वाला गुलाब

सक्षम जो आंचल के भाई का बचपन का दोस्‍त भी था, उसके जन्मदिन के दिन जब उसके करीबी दोस्त शानदार गुलदस्ते और उपहार लेकर पहुंचे थे, तब आंचल के परिवार वालों ने सक्षम को उपहार के रूप में कांटों से भरा हुआ एक अजीब गुलाब का पौधा दिया था। इस विचित्र तोहफे को देखकर सब हैरान हुए थे, जिसे बाद में आंचल के परिवार के लोगों ने अपनी सोची-समझी साजिश का मुख्य हिस्सा बताया।

बाद में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने कथित तौर पर इस व्यवहार को लेकर खुलासा किया कि उन्होंने कांटों वाला पौधा इसलिए दिया था, क्योंकि वे जल्द ही अपनी जिंदगी की राह में बने एक 'कांटे' को हटाने वाले थे। सक्षम की हत्या वाले दिन वह अपने दोस्तों के साथ पुराने गंज इलाके में खड़ा था, जब आंचल का भाई अपनी नफरत के साथ वहां पहुंचा।

वहां दोनों पक्षों के बीच भयानक कहासुनी शुरू हो गई जो कि जल्द ही खूनी जंग में तब्दील हो गई। आरोपियों ने पहले सक्षम पर हमला करते हुए उसकी पसलियों में गोली मार दी। इसके बाद, इतने से भी मन नहीं भरा, तो घायल सक्षम के सिर पर भारी टाइल से हमला किया गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण सक्षम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

लाश से शादी कर आंचल ने लिया था अनोखा संकल्प

सक्षम की हत्या हो जाने के बाद आंचल ने समाज और परिवार की परवाह छोड़ दी। उसने अपने मृत प्रेमी सक्षम की लाश के साथ शादी करते हुए ऐलान किया था कि उनका यह पवित्र प्यार किसी भी जातिवाद, धमकी या सामाजिक दबाव के आगे कमजोर नहीं पड़ सकता।

मैं उसकी पत्नी हूं, हमेशा रहूंगी"

आंचल ने उस दिन अपनी शादी की घोषणा करते हुए कहा था, "मैं उसकी पत्नी हूं, हमेशा रहूंगी"। उसके शब्दों में कहें तो जीवन के अंत के बावजूद उनका आत्मिक संबंध हमेशा जीवित रहना था। इसलिए आंचल अपने दिवंगत प्रेमी के दुखद परिवार का सहारा बनने के लिए उनके साथ उनके घर रहने चली गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+