Salman Khan: 'बीमारी या नई फिल्म', सलमान के नए लुक ने बढ़ाई हलचल, लोगों ने पूछा-क्या फिर से टूटा दिल?
Salman Khan: बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, वजह है उनका नया लुक, जिसे देखकर कुछ लोग हैरान भी हैं और परेशान भी। दरअसल शनिवार को आमिर खान स्टारर ऐतिहासिक फिल्म 'लगान' की रिलीज की 25वीं सालगिरह के खास कार्यक्रम में सलमान खान छोटे छंटे हुए बाल और हल्की कटी हुई दाढ़ी (लाइट स्टबल) के साथ ब्लैक आउटफिट में पहुंचे थे, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
हालांकि सलमान ने इस बारे में कुछ कहा नहीं लेकिन पैपराजी के सामने जमकर तस्वीरें खिंचवाई जो कि इस वक्त वायरल हो रही हैं और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों को लगा कि ये ये शायद उनकी आने वाली फिल्म का लुक है तो किसी को सलमान खान को देखकर फिल्म 'तेर नाम' याद आई तो कई फैंस सलमान की सेहत को लेकर परेशान हो गए क्योंकि उन्हें लगा कि 'भाईजान ने किसी बीमारी के कारण अपने बाल छोटे करवाएं हैं।'

नए युग की शुरुआत का गवाह बनें सलमान खान!
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नया बाल्ड लुक। ईद 2027 में, एक बिल्कुल नए युग की शुरुआत का गवाह बनें, अधिक तीखे, अधिक मजबूत और अधिक साहसी अंदाज में, बेजोड़ करिश्मे और लार्जर-देन-लाइफ एक्शन के साथ सलमान खान सिनेमाघरों में और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।'
'क्या फिर से दिल टूटा है? लोगों ने पूछे सलमान खान से सवाल
एक यूजर ने निराशा जताते हुए कमेंट में लिखा, 'वह पूरी तरह से थके हुए और काफी अजीब लग रहे हैं।' एक अन्य चिंतित यूजर ने उनके हालिया व्यक्तिगत नुकसान की तरफ इशारा करते हुए बहुत ही भावुक होकर टिप्पणी की, 'क्या फिर से दिल टूटा है?' आपको बता दें कि हाल ही में उनके एक बहुत ही करीबी दोस्त का निधन हुआ है। फिलहाल सलमान ने अपने नए लुक का सस्पेंस नहीं खोला है।

सलमान खान के लुक को देखकर लोगों को याद आई 'तेरे नाम'
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' उनकी बेहतरीन अदाकारी वाली फिल्मों में से एक हैं, जिसमें उन्होंने एक पागल प्रेमी की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित और जैनेंद्र जैन द्वारा लिखित 2003 की ट्रैजिक लवस्टोरी थी। फिल्म में सलमान खान और भूमिका चावला ने लीड रोल प्ले किया था, ये तमिल फिल्म सेतु (1999)का रीमेक थी और इसी फिल्म के जरिए भूमिका ने बॉलीवुड में कदम रखा था।

असल जिंदगी पर आधारित थी फिल्म 'तेरे नाम'
ये फिल्म डायरेक्टर बाला के एक दोस्त की असल जिंदगी पर आधारित थी, जिसे प्यार हो गया था लेकिन वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा और अंत में पागलखाने पहुंच जाता है। 'तेरे नाम' को एक कल्ट क्लासिक माना जाता है, यह 15 अगस्त 2003 को रिलीज़ हुई और बॉक्स-ऑफ़िस पर सफल रही थी और इसके गाने आज भी लोगों के दिलों में हलचल पैदा करते हैं।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हुआ था
कहा जाता है कि इस फिल्म से पहले सलमान खान अपने और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप के दंश से गुजर रहे थे और उन्हें मूवऑन करने में खासी दिक्कत हुई थी। इस फिल्म को उस वक्त सलमान के दर्द को कहकर ही प्रचारित किया गया था।

'तेरे नाम' में सलमान खान की दो हेयस्टाइल थी
सलमान खान की 'राधे मोहन' के किरदार में की गई एक्टिंग की तारीफ़ हुई और इस रोल को आज तक की उनकी सबसे बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस माना जाता है। इस फिल्म में सलमान खान की दो हेयस्टाइल थी, फिल्म के पहले हिस्से में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम वाला हेयर लुक रखा था, जबकि फिल्म के दूसरे हिस्से में वो छोटे-छोटे बाल्ड लुक में दिखाई दिए थे। हाल ही में इस फिल्म के रीमेक की घोषणा हुई है लेकिन उसमें सलमान दिखेंगे या नहीं इसकी तस्वीर साफ नहीं है।














Click it and Unblock the Notifications