IND W vs PAK W Weather Report: महामुकाबले में क्या विलेन बनेगी बारिश? आज कैसा रहेगा बर्मिंघम का मौसम

IND W vs PAK W Weather Report: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Women's T20 World Cup 2026) का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला आज खेला जाना है। टूर्नामेंट के छठे मैच में पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर आमने-सामने होंगी। आईसीसी टूर्नामेंट्स में इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है।

मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज (IND W vs PAK W Weather Report)

यह मैच दोनों ही टीमों के लिए अपनी खोई हुई लय वापस पाने का एक बड़ा अवसर है। दोनों देशों के क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर बर्मिंघम के मौसम को लेकर आई है, जिससे मैच के बिना किसी बाधा के पूरे होने की उम्मीद है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक एजबेस्टन में मैच के दौरान फैंस को निराश नहीं होना पड़ेगा।एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मैच के समय आसमान में बादल जरूर छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की आशंका नहीं है।

IND W vs PAK W 1

13 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा दिन का तापमान

दिन का तापमान 13 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। ठंडी परिस्थितियों के कारण तेज गेंदबाजों को शुरुआत में पिच से अतिरिक्त मदद मिल सकती है। दोनों टीमों को मौसम की तरफ से बिना किसी रुकावट के पूरा खेल खेलने का मौका मिलेगा। भारतीय टीम इस मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की हार और वॉर्म-अप मैचों में खराब प्रदर्शन के दबाव से उबरने की कोशिश करेगी।

दोनों टीमों के लिए लय हासिल करने की चुनौती

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पहला मैच जीता था, लेकिन अगले दोनों मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। कप्तान हरमनप्रीत कौर के सामने मध्यक्रम की बल्लेबाजी को स्थिरता देने की बड़ी चुनौती होगी। दूसरी ओर, पाकिस्तान टीम की स्थिति भी बहुत अनुकूल नहीं है। उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले अपने दोनों वॉर्म-अप मैच गंवाए हैं। आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान ने टी20 फॉर्मेट में अपनी आखिरी जीत 15 मई 2026 को जिम्बाब्वे के खिलाफ दर्ज की थी। इसके बाद से टीम पिछले छह मैचों से जीत का स्वाद नहीं चख सकी है, जिसमें से दो मुकाबले बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गए थे।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत (India): हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव।

पाकिस्तान (Afghanistan): फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमन फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जुबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+